Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
- प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
Author: admin
ऑक्सीजोन का उद्घघाटन करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में हरदेव मामले में कहा कि भाजपा हमेशा गलतफहमी पैदा करती
पब्लिकयूवाच – रायपुर । हरदेव के घर चावल पहुंचा है, मनरेगा में काम मिला है. शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है. अब इस तरह कदम उठाया है तो दुखद है. उसे इस तरह का कदम नहीं उठाना था. जहां तक मुझसे मिलने की बात है तो उन्होंने न तो आवेदन दिया न ही किसी से सम्पर्क साधा है. जहां तक रमन सिंह का सवाल है वे अपना कार्यकाल को देख लें, फिर बात करें. यह बात सीएम भूपेश बघेल ने हरदेव सिन्हा के आत्मदाह के प्रयास पर दिए गए डॉ. रमन सिंह के बयान को लेकर…
भारतीय जनता पार्टी ने मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर पलटवार करते हुए सरकार से वादों की पूर्ति करवाने को उनकी जिम्मेदारी बताया
पब्लिकयूवाच – रायपुर । भारतीय जनता पार्टी ने मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर पलटवार करते हुए सरकार से वादों की पूर्ति करवाने को उनकी जिम्मेदारी बताया है. बयान में कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ की जनता से जो वादा किया गया था, उसको अमल करवाने की पहली जवाबदारी उनकी है । भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने मंत्री टीएस सिंहदेव से कहा चूंकि कांग्रेस चुनावी घोषणा पत्र समिति के वे अध्यक्ष थे, इसलिए उस घोषणा पत्र के एक-एक अंश को ईमानदारी से लागू कारवाने की नैतिक जिम्मेदारी उन पर है. कांग्रेस पार्टी की तरफ से…
पब्लिकयूवाच- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से तड़के सुबह बहुत ही दर्दनाक खबर निकलकर सामने आई है. नक्सलियों ने तीर और टंगिये से वार कर सहायक आरक्षक की निर्मम हत्या कर दी है. इस वारदात को नक्सलियों उस वक्त अंजाम दिया, जब जवान मेडिकल छुट्टी पर घर आया हुआ था. नक्सलियों ने इतनी दर्दनाक मौत दी कि हर कोई देखकर सहम गया. घटना जांगला थाना क्षेत्र का है । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात करीब 10 बजे की है. माटवाड़ा निवासी सोमारू पोयाम फरसेगढ़ में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ था. मेडिकल लीव पर सोमारू…
एक युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दी. दुष्कर्म के प्रतिरोध पर आरोपी ने नाबालिग को जिंदा जलाया, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
पब्लिकयूवाच-मुंगेली । छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव घुटेरा में एक युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दी. हैवान युवक ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने की कोशिश की और बच्ची ने इसका विरोध किया, तो मिट्टी तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया. घटना के दो दिन बाद पुलिस ने आरोपी बबलू भास्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । जानकारी के मुताबिक 30 जून की रात आरोपी बबलू भास्कर जो कि पड़ोस का ही रहने वाला है. 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची को…
पब्लिकयूवाच-रायपुर ।छत्तीसगढ़ में विलुप्त होतीकक्षा में पास हुई हो. प्रदेश की ये बेटी जशपुर जिले के झरगांव की निर्मला है. जिसने नियमित छात्रा के रूप में 58 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता पाई है । दुलदुला के छोटे से गांव झारगांव की रहने वाली ये बेटी बहुत गरीब परिवार से है. बेटी निर्मला के पिता मजदूर हैं परिवार में अनेक आर्थिक कठिनाईयों का सामना करने के बावजूद उसने कभी हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई जारी रखी. खास बात ये भी है कि बिरहोर समाज में लड़कियों को ज्यादा पढ़ने का मौका नहीं दिया जाता और कम उम्र में…
मामूली विवाद पर नाबालिग की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी, पुलिस 4 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही
पब्लिकयूवाच- रायपुर । राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना इलाके के आरडीए कॉलोनी के पास सब्ज़ी ठेला लगाने के मामूली विवाद पर नाबालिग की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई है. पुलिस 4 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 16 वर्षीय संजू गोस्वामी के रूप में हुई है । टीआई आशीष शुक्ला के मुताबिक सब्जी का ठेला लगाने का पुराना विवाद है, जिसके चलते पहले भी विवाद होता रहा है. बुधवार की रात भी इन लोगों के बीच विवाद हुआ था. जिसकी शिकायत कराने देर रात दोनों पार्टी…
मनरेगा जॉबकॉर्डधारी परिवारों को 100 दिनों का रोजगार देने में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर
पब्लिकयूवाच- रायपुर । मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) कार्यों में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार जारी है। चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में मनरेगा जॉबकॉर्डधारी परिवारों को 100 दिनों का रोजगार देने में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर है। अप्रैल, मई और जून में कुल 55 हजार 981 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। देश में 100 दिनों का रोजगार हासिल करने वाले कुल परिवारों में अकेले छत्तीसगढ़ की हिस्सेदारी करीब 41 प्रतिशत है।
जिला मुख्यालयों में पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि और महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन – कांग्रेस
पब्लिकयूवाच – रायपुर । कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों में पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि और महंगाई के खिलाफ धरना में एक-एक पदाधिकारी को प्रभारी नियुक्त कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा जायेगा। प्रदेश के अनेक ब्लाकों में धरना प्रदर्शन आज से शुरू हो रहे हैं जो 4 जुलाई तक चलेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निर्देश इस संबंध में सभी जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटियों को जारी किये है। 30 जून से 4 जुलाई 2020 तक प्रदेश के सभी संगठन जिला के अंतर्गत समस्त 307 नगर, ब्लाक मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन आंदोलन करते हुये स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व…
दंतेवाड़ा जिले में 4 इनामी सहित 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, कलेक्टर और एसपी के समक्ष इन्होंने आत्मसमपर्ण कर समाज की मुख्यधारा को अपनाया
पब्लिकयूवाच – दंतेवाड़ा़ । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 4 इनामी सहित 18 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। कलेक्टर और एसपी के समक्ष इन्होंने आत्मसमपर्ण कर समाज की मुख्यधारा को अपनाया है। वहीं राजनांदगांव जिले में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में घायल 8 लाख का नक्सली प्लाटून कमांडर को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार रात छुरिया के कटेंगा गांव के जंगलों में मुठभेड़ हुई थी। मंगलवार रात 11 बजे सर्चिंग के दौरान आईटीबीपी और डीएएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। घटनास्थल से घायल नक्सली को सुरक्षाबलों ने…
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में महामंत्री अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की
पब्लिकयूवाच- रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय महामंत्री अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि जो सकारात्मक सोच रखता है वह अच्छा कार्य करता है। जो व्यक्ति-संस्था कल्याणकारी कार्य करती है उसे ही पीढ़ियां याद रखती है। अग्रवाल समाज द्वारा देश सहित प्रदेश में वर्षो से अनेकों अच्छे कार्य किए जाते रहे है, जिससे कई लोग लांभान्वित हुए है। इसके लिए मैं अग्रवाल समाज को धन्यवाद देती हूं। इस अवसर पर राज्यपाल ने समाज की प्रमुख विभूतियों की…