Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त
- प्रोजेक्ट दिनकर: बालोद के 15 गांव बनेंगे शत-प्रतिशत सौर ऊर्जीकृतजिला प्रशासन बालोद के ‘जीरो अंशदान मॉडल’ से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों में लगेंगे 2 किलो वाॅट के सोलर पैनल
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- ’राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना से मंगेश पोटाई बने आत्मनिर्भर’,’बकरी पालन से परिवार की आर्थिक स्थिति को मिल रही मजबूती’
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
Author: admin
बाइक सवारो ने ATM में पैसा डालने वाले वाहन के ड्राइवर को गोली मार कर 13 लाख लूटकर फरार पुलिस के आला अधिकारी मौके पर
पब्लिकयूवाच- रायगढ़ । छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से इस वक्त बड़ी सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक शहर के कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत किरोड़ीमल नगर आजाद चौक के पास बाइक सवारो ने ATM में पैसा डालने वाले वाहन के ड्राइवर को गोली मार कर 13 लाख लूटकर फरार हो गए. कोतरा रोड टीआई ने बताया कि- लूट के आरोपियों ने चलाई 3 राउंड गोलियां जिसमें वेन बैंक कर्मचारियों को लगी गोली, एक व्यक्ति की मौत और एक गंभीरहालत गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है।
पब्लिकयूवाच- रायपुर । महापौर एजाज ढेबर की पहल पर शहर के आमापारा चौक के समीप मौजूद कारी तालाब के जीर्णाेद्धार का कार्य अंतिम चरण में है। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा इस धरोहर के कायाकल्प की योजना तैयार कर सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के एम.डी. श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर तालाब संरक्षण व संवर्धन कार्य योजना के अंतर्गत इस तालाब में गहरीकरण, साफ-सफाई, पौधरोपण सहित सौंदर्यीकरण का काम जल्द ही पूर्ण होगा। इस तालाब में पहुंचने वाले पानी के शुद्धिकरण के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी एक एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी…
7 साल की नाबालिग बच्ची से दो आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया, पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई
पब्लिकयूवाच- पेंड्रा । छत्तीसगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पेंड्रा में कोरोना वायरस का डर दिखाकर 7 साल की नाबालिग बच्ची से दो आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्ता कर लिया है। मामला पेंड्रा के मगुरदा इलाके का है। दोनों आरोपियों ने बच्ची को कोरोना होने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पब्लिकयूवाच- रायपुर/बिलासपुर । हाई कोर्ट ने रायपुर नगर निगम के मामले की सुनवाई के बाद कहा कि सुभाष स्टेडियम परिसर की दुकानों की नीलामी को लेकर विवाद है। लिहाजा नगर निगम स्टेडियम परिसर की दुकानों को छोड़कर शेष जगह निर्मित अपनी दुकानों की नीलामी कर सकता है। स्टेडियम परिसर की दुकानों की नीलामी पर रोक को कायम रखा है। अगली सुनवाई के लिए छह जुलाई की तिथि तय कर दी है। रायपुर निवासी याचिकाकर्ता वास्तुविद संदीप श्रीवास्तव और नीना श्रीवास्तव की याचिका पर गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान नगर निगम के वकील ने जवाब…
लेजेंड कोरियोग्राफर सरोज ख़ान ने आज इस दुनिया से अलविदा कह दिया, गुरु नानक अस्पताल में आखिरी सांस ली
पब्लिकयूवाच- पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अपनी ताल पर नचाने वालीं लेजेंड कोरियोग्राफर सरोज ख़ान ने आज इस दुनिया से अलविदा कह दिया। मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में सरोज ख़ान ने आखिरी सांस ली। उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। सरोज खान को कुछ दिन पहले सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें गुरु नानक अस्पताल में एडमिट करवाया गया, लेकिन तब वो ठीक होकर घर आ गई थीं। लेकिन शुक्रवार को सुबह 1.52 सरोज ख़ान ने आखिरी बार सांस ली। सरोज ख़ान ने यूं तो कई सेलेब्स को अपनी ऊंगलियों पर…
छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त चावल से एथेनॉल उत्पादन करने की अनुमति देने के संबंध में केन्द्र सराकर से आग्रह किया
पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त चावल से एथेनॉल उत्पादन करने की अनुमति देने के संबंध में केन्द्र सराकर से आग्रह किया था। मुख्यमंत्री के आग्रह पर राष्ट्रीय जैव ईंधन समन्वय समिति की 24 अप्रैल 2020 की बैठक में भारतीय खाद्य निगम में उपलब्ध सरप्लस चावल से एथेनॉल उत्पादन करने की अनुमति प्रदान की गई है। इसी परिप्रेक्ष में प्रदेश के खाद्य सचिव ने भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव को पत्र लिख कर छत्तीसगढ़ में अतिशेष 4 लाख मिट्रिक टन चावल से एथेनॉल बनाने की अनुमति देने का…
कोरोना संकट के बीच लाॅकडाउन की अवधि में संचालक लोक शिक्षण संचालनानलय रायपुर के द्वारा फीस स्थगित रखने के संबंध में 1 अप्रैल सभी प्राईवेट स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिया गया
पब्लिकयूवाच-रायपुर । कोरोना संकट के बीच लाॅकडाउन की अवधि में संचालक लोक शिक्षण संचालनानलय रायपुर के द्वारा फीस स्थगित रखने के संबंध में 1 अप्रैल सभी प्राईवेट स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिया गया था. जिसे लेकर बिलासपुर प्राईवेट स्कूल्स मैनेंजमेंट एसोसिएशन ने बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर शिक्षण शुल्क लेने की अनुमति की मांग की थी. इसे लेकर हाईकोर्ट में स्कूल शिक्षा विभाग के तरफ से 26 जून को जवाब प्रस्तुत कर यह कहा गया है सरकार इस मामले में गंभीरता से विचार कर रही है. अगले सप्ताह तक कोई निर्णय लिया जाएगा. इस मामले की आज यानी 3…
राजधानी रायपुर के नए एसएसपी जिम्मेदारी संभालते ही वारदातों पर लगाम लगाने के लिए अपराधियों की कुंडली तैयार कराई जा रही
पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नए एसएसपी अजय यादव जिम्मेदारी संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं. वारदातों पर लगाम लगाने के लिए अपराधियों की कुंडली तैयार कराई जा रही है. रायपुर के 6 थाना इलाके में अपराध में लिप्त 28 गुंडा और निगरानी बदमाशों सूची बना ली गई है. जिसमें सबसे अधिक उरला थाना में 11 और तेलीबांधा थाने के 9 गुंडा-निगरानी बदमाश शामिल है दरअसल एसएसपी अजय यादव ने राजपत्रित अधिकारियों और सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश दिए थे. जिसमें कहा गया था कि…
पब्लिकयूवाच – रायपुर । प्रदेश के सखी सेंटरों के काम-काज को और अधिक कुशलता और पारदर्शिता से करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके तहत सखी सेंटरों में काम-काज को पूरी तरह डिजिटल किया जाएगा। महिला हेल्प लाइन 181 और सखी सेंटरों के कामकाज को समन्वित किया जाएगा, जिससे अधिक प्रभावी तरीके से महिलाओं को सहायता पहुंचाई जा सके। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव प्रसन्ना ने राजधानी के कालीबाड़ी स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सखी सेंटर परिसर के समीप स्थित…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत दी वेतनवृद्धि की एरियर्स राशि मिलेगी छह माह बाद
पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य शासन के अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कोरोना संकट के कारण राज्य शासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों की वार्षिक वेतनवृद्धि विलंबित की गई थी, जिसे बहाल करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य शासन के अधिकारियों-कर्मचारियों को जिन्हें एक जुलाई को वेतनवृद्धि मिलती हैै। उन्हें वेतनवृद्धि एक जुलाई को ही मिलेगी, परन्तु जुलाई से दिसम्बर माह तक की वेतनवृद्धि की एरियर्स राशि का भुगतान आगामी जनवरी माह में एकमुश्त किया जाएगा। इसी प्रकार जिन अधिकारी-कर्मचारियों की वेतनवृद्धि एक जनवरी को लगती है,…