Author: admin

पब्लिकयूवाच- दुर्ग । स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमैन अरुण वोरा ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही सक्रिय हो गए हैं. लॉकडाउन के दौरान उन्होंने फोन के जरिए कार्पोरेशन के 20 ब्रांच मैनेजरों के अलावा 27 नोडल अफसरों से चर्चा कर सुविधाओं और समस्याओं के साथ सेटअप की जानकारी ली है । अरुण वोरा ने बताया कि लॉकडाउन के बाद वे कार्पोरेशन के अंतर्गत आने वाले सभी ब्रांचों का दौरा कर गोडाउन की हालत का जायजा लेंगे. कार्पोरेशन की समस्याओं की जानकारी लेने के साथ ही कार्पोरेशन के सभी क्लाइंट्स से चर्चा कर कार्यप्रणाली में और सुधार के…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायपुर । कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है. आज कोरोना संक्रमति एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व वकील की मौत हो गई. मृतक कांग्रेस नेता का नाम प्रदीप उपाध्याय है । जानकारी के मुताबिक, 13 जुलाई को प्रदीप में सर्दी, खांसी का लक्षण दिखा था. इसके बाद उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया था. कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उनके दोनों फेफड़े निमोनिया से बुरी तरह संक्रमित हो गए थे. डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. आज सबुह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली । मृतक…

Read More

पब्लिकयूवाच-रायपुर । किसान ’पैडी ट्रांसप्लांटर’ से धान की रोपाई आसानी से कर सकते है। इसके उपयोग से न्यूनतम लागत और कम समय में अधिक उत्पादन ले सकते है। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम मानिकपुर, रिसेवाड़ा और श्रीगुहान के किसानों के खेतों में कृषि अभियांत्रिकी व कृषि विज्ञान केन्द्र के मार्गदर्शन में लगभग 25 एकड़ में पैडी ट्रांसप्लांटर से धान रोपाई का कार्य बड़ी ही सरलता से किया गया। किसान बालमुकुन्द ने बताया कि पैडी ट्रांसप्लांटर से धान रोपाई बहुत ही आसान है। मैट टाइप नर्सरी तैयार करने में मात्र दो मजदूरों के साथ…

Read More

पब्लिकयूवाच- बस्तर । संकट काल में अंचल में रहने वाले वनवासी परिवारों की आमदनी बढ़ा दी है। नए स्वरूप में पैकेजिंग और बस्तर ब्रांड नेम से इसकी लांचिंग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल में ही की है। बस्तर के स्वादिष्ट काजू की मांग को देखते हुए इसे वन विभाग के संजीवनी स्टोर्स में उपलब्ध कराया गया है। राज्य सरकार ने वनांचल में रहने वाले लोगों को वनोत्पाद के जरिए रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम के चलते जहां फिर से बंद पड़े काजू प्रसंस्करण को फिर से शुरू किया गया वहीं काजू के समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई…

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार के मनाही के बावजूद निजी स्कूल संचालक पालकों से फीस की वसूली कर रहे हैं. मामले की शिकायत के बाद भी संचालकों पर कार्रवाई नहीं हो रही है. सरकार ने फीस वसूलने से मना तो किया है लेकिन उन पर कार्रवाई नहीं कर पा रही हैं. ये बातें राजधानी के पालकों ने कही है. अब एक परेशान पालक ने स्कूल के खिलाफ बाल आयोग दिल्ली में शिकायत की है. उन्होंने अपने शिकायत में कहा कि भारतीय विद्या भवनस, आरके सारदा ग्रुप रायपुर ने फीस जमा करने पर मेरे बच्चे को प्रताड़ित कर रहे हैं.…

Read More

पब्लिकयूवाच-कटघोरा । जिले में लगातार दो दिन के बारिश से सड़क पूरी तरह उखड़ गई है. बदहाल सड़क के गड्ढे में एक भारी वाहन फंस गया है. खबर लिखे जाने तक कटघोरा बिलासपुर नेशनल हाईवे पर लगभग 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है. जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गई है । बिलसपुर-पाली-कटघोरा-कोरबा मार्ग पर यह जाम पिछले कई घंटों से लगा हुआ है. इससे पाली-बिलासपुर मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई है. मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ से वाहनों की लगभग 10 किलोमीटर लंबी कतार लग गई है. वहीं बगदेवा मोड़ के पास फोरलेन…

Read More

पब्लिकयूवाच – रायगढ़ । बीते गुरूवार को कोतरा रोड थाना क्षेत्र के भगवानपुर में एक सात साल की बच्ची का शव कब्र से बाहर निकाला गया। पुलिस की निगरानी में यह काम हुआ। शव निकालने के बाद उसका पीएम कराने के लिए अस्पताल भेज दी गई है। ऐसा क्यों हुआ, आखिर वो क्या वजह थी जिसके कारण कब्र में दफनाई गई लाश को बाहर निकालना पडा। इसके पीछे लंबी कहानी है। पूरी कहानी मामला कोरोना संक्रमण काल और लॉकडाउन से जुड़ा है। भगवानपुर निवासी दुकालू दास महंत पूर्व में भगवानपुर में रहता था और जिंदल में नौकरी करता…

Read More

पब्लिकयूवाच – जशपुर । छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा हाथियों के मौत का सिलसिला। जशपुर जिले के टपकरा में आज सुबह बाड़ी की फेंसिंग में दौड़ रहे हाथी की करेंट से मौत हो गई. बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले महीने 6 हाथियों की मौत के बाद वन विभाग में ट्रांसफर, सस्पेंड और अधिकारियों को नोटिस जारी किया था ।

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । राजधानी रायपुर और बिरगांव में लॉकडाउन के दौरान 3 बजे तक ही बैंक खुलेंगे। प्रशासन ने रायपुर और बिरगांव के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। आपको बता दें कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दोनों जगहों पर एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है। प्रदेश में लगातार कोरोना के संक्रमण बढ़ते जा रहे हैं।

Read More

पब्लिकयूवाच- रायपुर । घर के भीतर जन्म दिन मनाने के जुर्म में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 4 युवतियां और 5 युवक शामिल हैं। मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई किया है। मामला ख्महारडीह थाना इलाके का है,जहां स्टील सिटी के मुख्य् द्वार के बाहर एक फ्लैट में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली एक युवती का आज जन्मदिन है। फ्लैट में युवकों को देखकर कॉलोनी के किसी व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस…

Read More