
पब्लिकयूवाच – जशपुर । छत्तीसगढ़ में नहीं थम रहा हाथियों के मौत का सिलसिला। जशपुर जिले के टपकरा में आज सुबह बाड़ी की फेंसिंग में दौड़ रहे हाथी की करेंट से मौत हो गई. बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले महीने 6 हाथियों की मौत के बाद वन विभाग में ट्रांसफर, सस्पेंड और अधिकारियों को नोटिस जारी किया था ।
