Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
- CM योगी की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय समेत छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
- महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
Author: admin
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में माता कौशल्या की जन्म स्थली चंदखुरी में भव्य मंदिर का निर्माण होगा – मंत्री शिव डहरिया
पब्लिकयूवाच- आरंग । अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमिपूजन हुआ। प्रदेश में भी इस अवसर पर आज उत्सव सा नजारा रहा । नेता मंत्रियों ने मंदिरों में भगवान के दर्शन किये। आरंग ब्लॉक के चंदखुरी में मंत्री शिव डहरिया ने माता कौशल्या के मंदिर में पूजा अर्चना की । इस अवसर पर डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में माता कौशल्या की जन्म स्थली चंदखुरी में भव्य मंदिर का निर्माण होगा । उन्होंने बताया कि भगवान राम वनवास काल के दौरान छत्तीसगढ़ के जिन-जिन स्थलों से पद यात्रा किए गए हैं, उन…
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण भूमिपूजन के मौके पर रायपुर के राम मंदिर में दर्शन करने पहुंps पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह
पब्लिकयूवाच – रायपुर । अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के भूमिपूजन के मौके पर रायपुर के राम मंदिर में दर्शन करने पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह ने कहा है कि यह भगवान राम की ही कृपा है कि अयोध्या में मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ. उन्होंने कहा यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं होते, तो यह संभव नहीं होता । डॉक्टर रमन सिंह को लेकर वीणा सिंह ने कहा कि वह दो बार अयोध्या जा चुके हैं. एक बार जब बाबरी मस्जिद गिरी थी, तब भी वह अयोध्या गए थे. उन्होंने कहा कि राम…
अयोध्या में भूमि पूजन के समय कोरोना को मात दे चुके 150 सुरक्षाकर्मी पीएम मोदी की सुरक्षा में तैनात
पब्लिकयूवाच-नई दिल्ली । राम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. इसके लिए मोदी अयोध्या पहुंच चुके है. लेकिन क्या आपको पता है कि इस बार उनकी सुरक्षा में किन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, क्योंकि पीएम मोदी की सुरक्षा कई मायने खास है । कोरोना संकट के बीच राम मंदिर भूमि पूजन का शिलान्यास होना है. ऐसे में कोरोना का खतरा सबसे ज्यादा है. इसलिए प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा की कमान उन पुलिस जवानों को सौंपी गई है, जो पहले से ही कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ठीक हो चुके…
जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का फेरबदल, तीन एसआई, तीन एएसआई, पांच हेड कांस्टेबल समेत आरक्षकों का तबादला
पब्लिकयूवाच- रायपुर । जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक, तीन एसआई, तीन एएसआई, पांच हेड कांस्टेबल समेत आरक्षकों का तबादला किया गया है. यह आदेश एसएसपी अजय कुमार यादव ने जारी किया है । देखिये आदेश की कॉपी-
कोरोना के मिले 93 नए मरीज, प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10202, जिनमें अब तक कुल 7613 मरीज स्वस्थ्य,
पब्लिकयूवाच- रायपुर । प्रदेश में मंगलवार देर रात कोरोना के 93 नए मरीज मिले। इसके साथ ही मंगलवार को प्रदेश में कुल 373 मरीजों की पहचान की गई। जो नए 93 मरीज मिले हैं उनमें रायपुर से 50, दुर्ग से 13, राजनांदगांव से 10, महासमुंद से 08, कबीरधाम से 05, बिलासपुर से 03, सूरजपुर से 02, बलरामपुर व बलौदाबाजार से 01-01 हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10202 हो गया है, जिनमें अब तक कुल 7613 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 2520 मरीज सक्रिय हैं। इसके साथ ही प्रदेश में…
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के मद्देनजर राजधानी के राम मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई, 500 पुलिस जवान और अधिकारी तैनात
पब्लिकयूवाच- रायपुर । अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के मद्देनजर राजधानी के सभी राम मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। एसएसपी अजय यादव ने शहर के सभी सीएसपी की बैठक मैराथन बैठक ली थी। शहर के राममंदिरों में भजन मंडलियों द्वारा भजन करने की मांग के आवेदन पर बैठक में विचार किया गया। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की शर्त पर कुछ स्थानों पर भजन करने की अनुमति दी जा सकती है। 5 अगस्त को होने जा रहे समारोह के मद्देनजर राजधानी में करीब 500 पुलिस जवान और अधिकारी…
पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर एक शार्ट फिल्म “72 घंटे” का निर्माण किया, अपराध के अनुसंधान में पब्लिक कैसे पुलिस की सहयोग कर सकती है
पब्लिकयूवाच- धमतरी । धमतरी पुलिस ने चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर एक शार्ट फिल्म “72 घंटे” का निर्माण किया है। जिसका मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। लोगों में चाइल्ड ट्रैफिकिंग को लेकर जागरुकता लाने के लिए अब इस फिल्म का प्रदर्शन सोशल मीडिया के सभी माध्यमों के साथ ही सार्वजनिक जगहों में किया जाएगा । इस फिल्म में बताया गया है कि एक (आम आदमी ) चाय वाला भी किस तरीके से बच्चों के अपहरण में को रोकने में अपनी भूमिका निभा सकते है। इस फिल्म के माध्यम से पुलिस ने आम जनता से अपील की है…
केंद्रीय जेल रायपुर में रैपिड टेस्ट में 16 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले, जेल परिसर में मचा हड़कंप
पब्लिकयूवाच- रायपुर । राजधानी में कोरोना से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. केंद्रीय जेल रायपुर में मंगलवार को रैपिड टेस्ट में 16 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले है. जिसके बाद से जेल परिसर में हड़कंप मचा हुआ है. सभी संक्रमित कैदियों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का दोबारा आरटीपीसीआर से टेस्ट होगा । जेल डीआईजी डॉक्टर के.के गुप्ता के मुताबिक कुछ दिन पहले जेल परिसर में 4 प्रहरी पॉजिटिव आए थे, वो सभी प्रहरी ए-सिंटोमैटिक थे. उस दौरान उन्होंने ड्यूटी की थी. उनके प्राइमरी और सेकेंडरी कांटेक्ट में जितने भी लोग आए थे.…
पब्लिकयूवाच – रायपुर । छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी के यहाँ बेटा हुआ है । ज्ञात हो कि अजीत जोगी जी के निधन के 2 माह बाद हुए पोते से जहाँ एक ओर जोगी परिवार में खुशी का माहौल है वहीं एक अव्यक्त दुःख भी है कि स्व. अजित जोगी अपने पोते का चहरा नहीं देख पाए । उनके समर्थको ने सोशल मिडिया में बधाई दी है. और कहा- अजीत जोगी रिटर्न
विश्वविद्यालय शिक्षा में ऐसे गतिविधियों को शामिल करें जिससे उनका समाज से जुड़ाव हो – राज्यपाल अनुसुईया उइके
पब्लिकयूवाच – रायपुर । सिर्फ डिग्री प्राप्त करने से ही सफलता नहीं मिलती है, बल्कि इसके साथ अनुशासन, संवेदनशीलता, दया और करूणा का भाव भी आवश्यक है, यह भाव आने से जीवन में निश्चित ही सफलता मिलती है। हमें यह प्रयास करना चाहिए कि विश्वविद्यालय शिक्षा में ऐसे गतिविधियों को शामिल करें जिससे उनका समाज से जुड़ाव हो। यह बात राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कही। वे आज हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा ‘‘उच्च शिक्षा का सामाजिक सरोकार’’ विषय पर आयोजित वेबिनार में मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थी। राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षा हो अथवा…