Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अमानक कार्य पर उप अभियंता को किया निलंबित, सड़क निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
- CM योगी की माता का निधन, मुख्यमंत्री साय समेत छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की दिखेगी भव्य झलक
- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर किसानों को CM साय का भरोसा, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
- महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
Author: admin
प्रदेश के रेड और ऑरेंज जोन की नई सूची जारी की, जिलों के व्यापारिक और प्रशासनिक केंद्र रेड जोन में
पब्लिकयूवाच – रायपुर । स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के रेड और ऑरेंज जोन की नई सूची जारी की है. इसमें पूर्व की स्थिति में ज्यादा बदलाव नहीं आया है. पहले की ही तरह प्रदेश के सभी जिलों के व्यापारिक और प्रशासनिक केंद्र रेड जोन में हैं, वहीं गिनती के ही क्षेत्र ऑरेंज जोन में शामिल हैं । केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा–निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार…
लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने पर बोले सीएम,कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, जिला कलेक्टर लेंगे अधिकृत फैसला
पब्लिकयूवाच- रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने के लिए जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया गया है. कलेक्टर जिले की परिस्थितियों और जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और इस संबंध में वे स्थानीय व्यापारियों और लोगों से चर्चा कर निर्णय लेंगे । बघेल ने कहा कि कोरोना से बचाव में ही सुरक्षा है. सभी लोगों को इस संकट से बचने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना, समय-समय पर हाथ धोने जैसे उपायों का कड़ाई से पालन करना चाहिए. साथ ही अति आवश्यक होने पर ही…
शराब से भरा ट्रक का टायर फटने से सड़क किनारे पलट गया, अंग्रेजी शराब लूटने लोगों में मची होड़, पुलिस की टीम लोगों को भगाने में पसीने छूटे
पब्लिकयूवाच- कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे में उस वक्त शराब की लूट मच गई, जब शराब से भरा एक ट्रक टायर फटने से सड़क किनारे पलट गया. फिर क्या था आस-पास मौजूद लोग एक-एक कर अंग्रेजी शराब लूटने में लग गए. कोई बियर ले जाता दिखा, तो कोई महंगी बंफर ले जाता नजर आया । पूरी घटना नेशनल हाइवे में रानी सागर गांव के पास हुई है. शराब से भरे ट्रक पलटने की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पिपरिया और सिटी कोतवाली पुलिस की टीम को लोगों को भगाने…
भाजपा की मोदी सरकार की आदिवासी विरोधी चरित्र की उपज है यह योजना – कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला
पब्लिकयूवाच- रायपुर । कांग्रेस ने तेंदूपत्ता संग्रहको के लिए शुरू की गई तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना शुरू किए जाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है. प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार की आदिवासी विरोधी चरित्र की उपज है यह योजना. मोदी सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहको के लिए चलाई जाने वाले बीमा को बंद कर दिया था इस कारण राज्य सरकार को यह योजना लागू करना पड़ा, ताकि तेंदूपत्ता श्रमिको उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा दी जा सके । शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना…
जिले में जारी लॉकडाउन 6 अगस्त के बाद आगे नहीं बढ़ाई जाएगी, संचालित हो सकेंगी. दुकानें सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक
पब्लिकयूवाच-बलौदाबाजार । कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये जिले में जारी लॉकडाउन की मियाद 6 अगस्त के बाद आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान 7 अगस्त से कोरोना की रोकथाम के नियमों का पालन करते हुए संचालित हो सकेंगी. दुकानें सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुली रह सकती हैं । जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने बताया कि कोरोना महामारी का संकट अभी टला नहीं है. रोजाना बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं. इसलिए हम सभी को पहले से और ज्यादा सजग और सावधान रहने की जरूरत है. संक्रमण की रोकथाम…
पब्लिकयूवाच- रायपुर । राजधानी रायपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है. बुधवार की शाम न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में अज्ञात बदमाशों ने हरीश तांडी नाम के युवक पर चाकू से तबाड़तोड़ वार कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । राजधानी में लगातार हो रही चाकूबाजी की घटना से नाराज पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने सभी थानेदारों को निर्देशित किया था. जिसके बाद मंगलवार को थाने में सभी गुंडा, बदमाश और चाकूबाजों की परेड लेकर उन्हें चेतावनी दी गई…
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने तिफरा सिरगिट्टी के भगवान श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की
पब्लिकयूवाच – रायपुर । अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के शिलान्यास के अवसर पर प्रदेश के मंदिरों में आज विशेष पूजा-अर्चना की गई. इस मौके पर सांसद सुनील सोनी ने चंदखुरी में कौशल्या माता मन्दिर का दर्शन किए. खरोरा व कनकी में आतिशबाजी किए औऱ लड्डू वितरण किए. इसके बाद सांसद सोनी रायपुर के श्रीराम मन्दिर में पूजा किए. वहीं राज्यसभा सांसद व भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने परिवार सहित टीवी पर राम जन्मभूमि शिलान्यास कार्यक्रम देखा । नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने तिफरा सिरगिट्टी के भगवान श्रीराम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की. उन्होंने प्रदेशवासियों…
सीएम ने शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना और गोधन न्याय योजना की राशि का हितग्राहियों के खाते में हुआ भुगतान
पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अलग-अलग जिले के हितग्राहियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लाइव बातचीत कर योजनाओं के लाभ के बारे में पूछ रहे हैं. सीएम ने शहीद महेंद्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना और गोधन न्याय योजना की राशि का हितग्राहियों के खाते में भुगतान कर दिया है. एक करोड़ 65 लाख 42 हजार रूपए का भुगतान गोबर विक्रेताओं के खाते में ऑनलाइन किया गया. इस अवसर पर राम वनगमन पथ प्रस्तुतिकरण का अवलोकन भी करेंगे ।
स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे, डॉक्टर्स, पुलिस, स्वास्थ्य और स्वच्छताकर्मी होंगे सम्मानित
पब्लिकयूवाच – रायपुर । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। इस वर्ष कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरतते हुए आयोजन किए जाएंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए है। जिसके तहत भारत सरकार गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से बचाव हेतु जारी सभी निर्देशों का पालन एवं उपाय सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी निर्देश के तहत स्वतंत्रता दिवस का राज्य…
जाति प्रमाण पत्र मामले में अमित जोगी और रेणु जोगी की ओर से दाखिल आवेदन, राज्य सरकार और शिकायतकर्ता को अपना पक्ष रखने के लिए 3 हफ्ते का समय दिया
पब्लिकयूवाच- बिलासपुर । जाति प्रमाण पत्र को निरस्त किए जाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी द्वारा पूर्व में दायर की गई याचिका पर बुधवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई. जस्टिस आरसीएस सामंत ने वैधानिक उत्तराधिकारी बनाए जाने अमित जोगी और रेणु जोगी की ओर से दाखिल आवेदन पर राज्य सरकार और शिकायतकर्ता को अपना पक्ष रखने के लिए 3 हफ्ते का समय दिया है । दरअसल, अजीत जोगी के निधन के बाद उनके बेटे अमित जोगी और पत्नी रेणु जोगी ने प्रकरण में अपने को वैधानिक उत्तराधिकारी बनाए जाने के लिए उच्च न्यायालय में आवेदन दिया…