Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने सौजन्य भेंट कर राज्यपाल को 6 से 8 जून 2025 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आम महोत्सव के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का न्यौता दिया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित शिक्षण, अनुसंधान एवं विस्तार की गतिविधियों से भी अवगत कराया।
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में नीति-राज्य कार्यशाला श्रृंखला के राज्य समर्थन मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदायों के लिए कौशल विकास, रोजगार और आजीविका के अवसरों को विस्तार देने विषय पर आधारित कार्यशाला का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह कार्यशाला बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप बेहद प्रासंगिक है। भारत एक युवा देश है और यदि युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार कौशल प्रशिक्षण मिले, तो हम ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को तेजी से हासिल कर सकते हैं। इस मौके पर राज्य के कौशल विकास, तकनीकी…
publicuwatch24.-रायपुर। अप्रैल 2025 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ ने 4,135 करोड़ का जीएसटी संग्रहण कर देश के शीर्ष 15 राज्यों की सूची में अपनी जगह बनाई है। जीएसटी संग्रहण के मामले में छत्तीसगढ़ ने केरल, पंजाब, बिहार और खनिज संसाधनों से भरपूर झारखंड जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। राज्य में इस आर्थिक प्रगति को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा व्यापार और उद्योग क्षेत्र में किए गए सशक्त सुधारों का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में…
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल हिंसा से प्रभावित 2500 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त जारी की। छत्तीसगढ़ के विशेष आग्रह पर केंद्र सरकार ने ऐसे परिवारों के लिए 15 हजार आवास स्वीकृत किए हैं। कुल दस करोड़ रुपए आज हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किये। प्रथम किस्त के रूप में 2500 परिवारों को 40-40 हजार रुपए जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने राशि अंतरण कार्यक्रम में मंत्रालय से वर्चुअली जुड़े 17 जिलों के हितग्राहियों से की बात, आवास निर्माण के लिए पहली किस्त मिलने पर बधाई दी। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम साय आज राजधानी में आयोजित ‘नीति-राज्य कार्यशाला श्रृंखला’ में सम्मिलित हुए। प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदाय के लिए कौशल, रोजगार और आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। सीएम ने कहा, हमारी सरकार भी कौशल विकास को प्राथमिकता देते हुए राज्य के प्रत्येक वर्ग को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने के लिए कार्य कर रही है, ताकि वे न केवल अपने जीवन को आसान बना सकें, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी भी बन सकें। हमने नई औद्योगिक नीति में ऐसे अनेक प्रावधान किए हैं, जिससे प्रदेश की युवाओं, महिलाओं…
publicuwatch24.-पुणे/रायपुर। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पुणे दौरे पर है, उन्होंने टाइगर प्वाइंट से प्रकृति का अद्भुत दृश्य देखा जिसकी तस्वीरें उन्होंने X में पोस्ट किया है, और बताया, पुणे प्रवास के दौरान आज लोनावाला के टाइगर प्वाइंट की ऊँचाइयों से प्रकृति का अद्भुत दृश्य देखा। बादलों की चादर, घाटियों की हरियाली और ठंडी हवा से मन अति आनंदित है। यहां की शांति, सुंदरता और सजीवता सदैव याद रहेगा।
publicuwatch24.-रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने मुलाकात की। X पोस्ट में मंत्री रामविचार नेताम ने बताया, आज नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अमित चिमनानी जी ने सौजन्य भेंट वार्ता की। इस दौरान संगठनात्मक रणनीतियों, विकास कार्यों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज NITI-STATE वर्कशॉप सीरीज़ में शामिल हुए। इसके कुछ देर बाद वे नवा रायपुर के महानदी भवन पहुंचेंगे। वहां प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:00 से 1:30 बजे तक वे सुशासन तिहार की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। फिर 3:00 बजे से गृह विभाग (आवास आवंटन) की बैठक और 4:30 बजे से खनिज साधन विभाग की बैठक होगी। शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:50 बजे सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचेंगे।
publicuwatch24.-रायपुर। विगत दिवस देर रात्रि नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने विगत दिवस तेज आंधी – तूफान में देवेन्द्र नगर में अचानक टूटकर सड़क मार्ग पर गिर पड़े विशाल ढाचे का वहाँ पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन वार्ड पार्षद कृतिका जैन, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर,जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया. महापौर ने अधिकारियों को जनहित में जनसुरक्षा को दृष्टिगत रखकर नमस्ते चौक के ढाचे को सड़क मार्ग से हटवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया. नगर निगम जोन 2 की टीम द्वारा टूटकर सड़क मार्ग पर तेज आंधी – तूफान…
publicuwatch24.-रायपुर। तेलीबांधा इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल मॉर्निंग वॉक पर निकले चार लोगों को एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने कुचल दिया, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार में एक युवक और एक युवती सवार थे। दुर्घटना के बाद भी वे नहीं रुके और कार लेकर तेजी से भाग निकले। उनकी गाड़ी ने न केवल राहगीरों को रौंदा, बल्कि रास्ते में सब्जियों के ठेले, डिवाइडर और खड़ी दूसरी गाड़ियों…