Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर में आज संविधान बचाओ यात्रा को लेकर कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। यह बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में होगी। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। इस दौरान संविधान बचाओ यात्रा की रूपरेखा और उससे जुड़ी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में बिलासपुर संभाग के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

Read More

publicuwatch24.-गरियाबंद। प्रदेश में एंटी नक्सल ऑपरेशन अब और भी अधिक तीव्र और आक्रामक होते जा रहे हैं। शोभा थाना क्षेत्र के जंगलों में आज सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने एक वर्दीधारी नक्सली को मारा गिराया। जवानों को भारी पड़ता देख अन्य नक्सली फरार हो गए। मौके से एसएलआर हथियार समेत कई जरूरी सामान बरामद किया गया है। गरियाबंद एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई। नक्सलियों ने पहले फायरिंग की, जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। 1 मई की शाम अनायास तेज आंधी-तूफान के कारण रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव तथा जगदलपुर क्षेत्र में पेड़ गिरने तथा तेज हवा के कारण 1000 से अधिक बिजली के खम्भे टूटे। 1217 लाइनें क्षतिग्रस्त हुई जिससे ज्यादातर फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा तेजी से सुधार तथा आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश दिये गये तथा किये जाने वाले कार्याे पर लगातार नजर रखी गई। ऊर्जा सचिव की निगरानी में मैदानी विद्युत अमले ने दिन-रात एक करके विद्युत प्रदाय सामान्य बनाने का कार्य युद्धस्तर पर किया। प्रबंध निदेशक, वितरण कंपनी भीमसिंह कंवर ने बताया कि…

Read More

panchayattantra24.-रायपुर। राजधानी में 24 घंटे में दूसरा सड़क हादसा हुआ है। आनंद नगर चौक पर देर रात एक और हादसा हुआ है। स्विफ्ट डिजायर कार ने सिग्नल पर सामान बेचने वाली बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी। आरोपी कार चालक महिला को कार में लेकर मेकाहारा पहुंचा। बुजुर्ग महिला की सीताबाई 60 साल निवासी राजस्थान के रूप में पहचान हुई है। वह खतरे से बाहर है। तेलीबांधा थाना पुलिस पड़ताल कर रही है। कल ही तड़के एक्स्प्रेस वे के नीचे कार सवार तीन लोगों ने चार युवतियों को ठोकर मारा था। इसमें एक मृत और दो घायल हुई…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मंत्री रामविचार नेताम ने बीएड सहायक शिक्षकों को मिठाई खिलाई। X पोस्ट में मंत्री नेताम ने लिखा, शिक्षकों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता ने एक बार फिर इतिहास रच दिया! आज बी.एड. सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में मुझसे शिष्टाचार भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस न्यायसंगत और निर्णय के लिए मुख्यमंत्री साय एवं समस्त मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शिक्षक समुदाय की ओर से हार्दिक धन्यवाद प्रेषित किया गया। शिक्षा एवं शिक्षकों के कल्याण हेतु सरकार का यह कदम सराहनीय है। इस अवसर पर सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद महाराज भी विशेष…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। नक्सलवाद पर आखिरकार सत्तारुढ़ भाजपा सरकार के साथ विपक्षी दल कांग्रेस के सुर ताल एक होते नजर आ रहे हैं. यह बात पूर्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू के बयान से होती है, जिसमें उन्होंने नक्सलवाद के मुद्दे पर सरकार के साथ होने की बात कही थी. धनेंद्र साहू के बयान की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें फोन कर इस दिशा में सरकार के प्रयासों से अवगत कराया. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू से फोन पर नक्सल मुद्दे पर किए बातचीत को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। श्याम सत्संग मंडल महिला समिति द्वारा आज चौबे कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में गरीब झुग्गी–बस्ती निवासियों के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया, उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष संगीता सरावगी एवं सचिव राजश्री अग्रवाल ने बताया कि केंद्र का उद्घाटन रायपुर महापौर मीनल चौबे द्वारा किया गया। इस दौरान पार्षद आनंद अग्रवाल के आतिथ्य,विशिष्ट अतिथि कविता राठी एवं समाजसेवी अनिता खंडेलवाल, बिंदिया अग्रवाल, एकता मित्तल, रेशम अग्रवाल की उपस्थिति में प्रशिक्षण की शुरुवात 2 ट्रेनर द्वारा की गई जो हमेशा प्रशिक्षण लेने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। CM विष्णु देव साय 3 मई को नवा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग की नवाचार आधारित 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ और मेसर्स रैक बैंक द्वारा प्रस्तावित अत्याधुनिक एआई डाटा सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य के डिजिटल बुनियादी ढ़ांचे को सुदृढ़ बनाने और आम नागरिकों को पारदर्शी, सरल तथा तकनीकी सुलभ सेवाएं प्रदान करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण कदम होगा। पंजीयन विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा, पारदर्शिता और दस्तावेजों की सुरक्षा के उद्देश्य से पंजीयन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाया गया है। इन सुविधाओं में आधार आधारित…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अलसुबह हिट एंड रन को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. आरोपी ब्राह्मणपारा निवासी अमित सिंह के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है. बता दें कि आज सुबह करीबन 5.30 बजे तेलीबांधा थाना क्षेत्र में आरोपी कार चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को चपेट में ले लिया था, जिसमें एक महिला की जहां मौत हो गई, वहीं दो महिला गंभीर स्थिति में मेकाहारा में दाखिल किया गया है.…

Read More

publicuwatch24.-किसी भी तरह की सैन्य जवाबी कार्रवाई को जनरलों पर छोड़ देना ही बेहतर है। एक निर्वाचित सरकार को सशस्त्र बलों को वह स्वायत्तता देनी चाहिए जिसकी उन्हें आवश्यकता है, यदि ऐसे हस्तक्षेप की आवश्यकता होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक के दौरान तीनों सेनाओं के प्रमुखों को जो परिचालन स्वतंत्रता दी है, वह एक स्वागत योग्य कदम है। श्री मोदी ने सेना के अधिकारियों से पूरी तरह तैयार रहने को कहा और हाल ही में पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए रक्तपात के मद्देनजर भारत की प्रतिक्रिया के “तरीके, लक्ष्य और समय” को चुनने…

Read More