Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Author: admin
publicuwatch24.com-डोंगरगढ़। शनिवार दोपहर डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध सुदर्शन पहाड़ पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने तेंदुए को पहाड़ की ढलानों पर खुलेआम घूमते देखा। शुरुआत में कुछ लोगों को यह अफवाह लगी, लेकिन जब फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, तो स्थिति स्पष्ट हो गई कि तेंदुआ शहर के एकदम करीब पहुंच चुका है। इस क्षेत्र के आसपास सरकारी कॉलोनियां, अफसरों के आवास और आम नागरिकों की बस्तियां बस चुकी हैं। घटना के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में पिंजरे लगाए, रेस्क्यू टीमें तैनात की और क्षेत्र को घेर लिया। लेकिन…
publicuwatch24.com-रायगढ़। जिंदल स्टील प्लांट में देर रात हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के निवासी विजय बहादुर की मौत पर ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने संयंत्र प्रबंधन से 50 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार, जिंदल स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 01 में अत्यधिक हिट के कारण कर्मचारी की मौत हुई है। देर रात 2 से 3 बजे के बीच हुई घटना के बाद युवक को रात में ही जिंदल फर्स्टिस हॉस्पिटल भेजा गया था। जानकारों का कहना है कि ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है, लेकिन संयंत्र…
publicuwatch24.com-अंबिकापुर। अंबिकापुर में मां काली पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रोफेसर पर आरोप है कि काॅलेज के WhatsApp ग्रुप में उन्होंने एक पोस्ट किया था। पोस्ट में लिखा कि काली माई से बड़ा शैतान कोई नहीं है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद हिन्दुवादी संगठनों ने विरोध किया था। साथ ही इसकी शिकायत भी थाने में दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। पीजी काॅलेज के बॉटनी के सीनियर प्रोफेसर एचडी महार ने बीते शुक्रवार की सुबह काॅलेज के WhatsApp ग्रुप में एक पोस्ट किया। प्रोफेसर ने लिखा…
publicuwatch24.com-रायपुर। विधायक राजेश मूणत से बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षक मिले और सरकार के फैसले पर आभार जताया। x पोस्ट में विधायक ने बताया, आज मेरे निवास कार्यालय में बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लिए गए समायोजन के ऐतिहासिक फैसले पर धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। यह निर्णय प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने वाला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा लिया गया यह जनहितकारी कदम छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं में आशा की नई किरण जगाता है। प्रदेश के युवा आज इस सरकार से प्रसन्न हैं और बेहतर भविष्य की ओर आशान्वित…
publicuwatch24.-कांकेर। डिप्टी सीएम अरुण साव आज कांकेर जिले के ग्राम पंचायत कानापोड़ में जल जीवन मिशन के कार्यों का अवलोकन किया एवं ग्रामीणों से संवाद कर योजना के जमीनी स्तर के क्रियान्वयन की जानकारी ली। कानापोड़ गांव में सबसे पहले पानी टंकी का जायजा लिया, फिर ग्रामीणों के घर में नल से पानी निकालकर देखा। चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के कार्यों पर संतुष्टि जताते हुए बताया कि, नल से दोनों टाइम पानी आ रहा है। पहले नल ना होने के कारण बहुत दूर से पानी लाना पड़ता था। घरों में नल से जल पहुंचने पर…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने किशोर मधुमेह (टाइप-1 डायबिटीज) के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु गुजरात से आई दो बहनों, डॉ. स्मिता जोशी और डॉ. शुक्लाबेन रावल की सेल्फ कार ड्राइव जनजागरूकता यात्रा को राजभवन से हरी झंडी दिखाकर आगे रवाना किया। दोनों चिकित्सकों ने राज्यपाल से भेंट कर उन्हें अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2018 से टाइप-1 डायबिटीज़ से पीड़ित बच्चों के लिए कार्य कर रही हैं, और हर ज़िले के शासकीय अस्पताल में इस बीमारी के लिए समर्पित क्लिनिक स्थापित करना उनका उद्देश्य है। यह यात्रा 20 अप्रैल 2025 को गुजरात से प्रारंभ…
publicuwatch24.-रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में प्रदेश के पहले AI डाटा सेंटर पार्क की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम ने कहा, हमारी नवीन औद्योगिक विकास नीति 2024-30 से प्रभावित होकर देशभर के निवेशक छत्तीसगढ़ में निवेश कर रहे हैं। निश्चित ही इस अत्याधुनिक डाटा सेंटर की स्थापना से प्रदेश के विकास की गति और तेज़ होगी साथ ही युवा साथियों के लिए रोज़गार के नए द्वार भी खुलेंगे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, लखनलाल देवांगन, CSIDC के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
publicuwatch24.-रायपुर। रजिस्ट्री मे 10 नई क्रांतियों का CM विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया। पंजीयन विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा, पारदर्शिता और दस्तावेजों की सुरक्षा के उद्देश्य से पंजीयन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाया गया है। इन सुविधाओं में आधार आधारित प्रमाणीकरण, ऑनलाइन सर्च एवं डाउनलोड, कैशलेस भुगतान, डिजीलॉकर, व्हाट्सएप नोटिफिकेशन, घर बैठे रजिस्ट्री, डिजीडॉक्यूमेंट, स्वतः नामांतरण जैसी तकनीकी सेवाएं शामिल हैं। इन सुविधाओं से रजिस्ट्री प्रक्रिया, पेपरलेस सुरक्षित और नागरिकों के लिए सहज हो सकेगी। अब आम नागरिक रजिस्ट्री से जुड़ी सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समय, श्रम और धन की बचत होगी।…
publicuwatch24.-रायपुर। CM साय ने एआई डाटा सेंटर पार्क का भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि इस एआई एक्सक्लूजिव डाटासेंटर पार्क की लागत 1000 करोड़ रुपए होगी, यह 13.5 एकड़ मेंहोगा। इसमें 2.7 हेक्टेयर एरिया स्पेशल इकानामिक जोन के विकास के लिए होगा। दुनिया भर में डाटा सेंटर की मांग तेजी से बढ़ रही है क्योंकि आर्टिफिशल इंटेलीजेंस की बुनियाद डाटा सेंटर पर होती है। छत्तीसगढ़ सरप्लस बिजली स्टेट है इस वजह से यहां पर डाटा सेंटर के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। रैस बैंक डाटा सेंटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इसका भूमिपूजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार कोर…
publicuwatch24.-जगदलपुर। जगदलपुर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। शनिवार सुबह तेज रफ्तार बस ने रॉन्ग साइड जाकर बुलेट को टक्कर मार दी। घटना में बुलेट सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 युवक घायल है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। बीजापुर नेशलन हाईवे 63 पर जावंगा में CRPF के कैंप के पास हादसा हुआ। बताया जा रहा है मृतक महिला प्रेम लता तामो (48) दंतेवाड़ा के चितालंका की रहने वाली है और सरकारी स्कूल में टीचर है। वहीं, घायल दयानंद समर्थ (28) भी दंतेवाड़ा का ही रहने वाला है।…