Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
- मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा : वित्त मंत्री चौधरी
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
Author: admin
पब्लिकयूवाच-कोरबा। एक व्यापारी का रास्ता रोककर दिनदहाड़े 95 हजार नगद, सोने की चैन,अंगूठी और गाड़ी की चाबी लूटकर आरोपी फरार हो गए. इस घटना को बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने सुबह 11 बजे अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि केसरवानी मोबाइल शॉप घंटाघर कोरबा के संचालक अंकित केसरवानी मानिकपुर पुलिस चौकी के समीप सुभाष ब्लॉक से होकर निहारिका की ओर जा रहे थे । इस बीच एसईसीएल कॉलोनी के सीनियर रीक्रिएशन क्लब के पास अचानक दो लुटेरे रोक लिए और अंकित के पास रखें 95000 नकदी, सोने की अंगूठी, चांदी की चेन और स्कूटी की चाबी लूटकर फरार…
लाखों के जेवर व नकदी चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 15 लाख के जेवरात और नकदी बरामद किया
पब्लिकयूवाच – रायपुर। लाखों के जेवर व नकदी चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लाख के जेवरात और नकदी बरामद किया है. पिछले दिनों कुशालपुर इलाके में राजेंद्र ओझा के सूने मकान में चोर ने धावा बोला था. जहां से जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए थे. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को खौली गांव में दबोचा है. ये पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना पुलिस की है. कुछ ही देर में पुलिस मामले का खुलासा करेगी । पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी…
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर मंत्री शिव कुमार डहरिया ने करारा हमला, कहा- हाथरस की घटना पर मुंह क्यों नहीं खुलता
पब्लिकयूवाच – रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर मंत्री शिव कुमार डहरिया ने करारा हमला किया है. उन्होंने कहा कि हाथरस में इतनी बड़ी घटना हो गई, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. उसके लिए इन लोगों का मुंह नहीं खुलता. एक महिला के साथ बलात्कार और उसकी हत्या कर दी गई, लेकिन ये लोग सिर्फ छत्तीसगढ़ की सरकार की आलोचना करने में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गांधी जयंती पर बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा ग्रामीणों की हत्या करने पर राज्यपाल अनुसुईया उइके को पत्र लिखा था. उन्होंने…
खेत देखने जा रहे 2 ग्रामीणों पर 3 भालुओं ने हमला, ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
पब्लिकयूवाच- कोरबा। ग्राम ढोंगदरहा से लगे जंगल में खेत देखने जा रहे 2 ग्रामीणों पर 3 भालुओं ने हमला कर दिया. हमले में 2 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज जारी है । करतला थाना क्षेत्र के ग्राम ढोंगदरहा से लगे जंगल में खेत देखने जा रहे 2 ग्रामीणों पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने जान बचाने कुछ समय लिए सांसे रोक ली. भालू उन्हें मरा हुआ समझकर भाग खड़ा हुआ । ग्रामीणों ने…
कृषि बिल के विरोध में प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला
पब्लिकयूवाच-रायपुर । केन्द्रीय कृषि बिल के विरोध में पीसीसी के निर्देश पर राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसान जीतेगा और हर हाल में मोदी सरकार का काला कानून हारेगा। कांग्रेस ने सभी जिला एवं ब्लाक पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को किसान-मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी के काले कानूनों के खिलाफ, कांग्रेस के कार्यकताओं ने हर घर जाकर अभियान चलाने का संकल्प लिया है। कार्यकर्ताओं का मुकाबला भाजपा के…
मंत्री शिव डहरिया ने शहीद स्मारक स्कूल, जयस्तंभ और जवाहर बाजार में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया
पब्लिकयूवाच – रायपुर। मंत्री शिव डहरिया ने आज राजधानी रायपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया. मंत्री ने शहीद स्मारक स्कूल, जयस्तंभ और जवाहर बाजार में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. सिटी कोतवाली के पास बनाए जा रहे पुलिस कार्यालय, तालाब सौंदर्यीकरण, नवीन बस स्टैंड मोतीबाग और मल्टी लेवल पार्किंग का भी निरीक्षण किया. मंत्री डहरिया के साथ महापौर एजाज ढेबर व नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे । मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि नगर निगम द्वारा विकास के काम किए जा रहे हैं, जिस तरह से प्राइवेट स्कूल है उससे ज्यादा बेहतर हम सरकारी…
बीएससी प्रथम वर्ष में 7100, बीए में 5776 तथा बीकॉम में 4039 सीटें खाली पब्लिकयूवाच – बिलासपुर। कोरोना महामारी का असर कालेजों में भी दिख रहा है। सत्र 2020-21 में प्रवेश को लेकर स्थिति खराब है। संभाग के कालेज में 53.46 फीसद सीटें खाली हैं। बीएससी प्रथम वर्ष में 7100, बीए में 5776 तथा बीकॉम में 4039 सीटें खाली हैं। कालेज अब विद्यार्थियों की तलाश में जुट गए हैं। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से संबद्ध संभाग में 190 कॉलेज हैं जिनमें 44 बीएड व छह विधि महाविद्यालय हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर के शेष कालेज में प्रवेश की प्रक्रिया चल…
पब्लिकयूवाच – रायपुर। छत्तीसगढ़ के वर्ष 2000 में राज्य बनने के बाद पहली बार यहां प्रोफेसरों के भर्ती होने जा रही है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग से 595 प्रोफेसरों की सीधी भर्ती के लिए प्रस्ताव मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए पूरे देश से आवेदन आने की उम्मीद है। इसके अलावा प्रथम और द्वितीय श्रेणी के करीब 400 पदों पर अधिकारियों की भर्ती भी होनी है। इसके लिए सीजीपीएससी के पास कई विभागों से प्रस्ताव आ चुके हैं। प्रोफेसरों के…
महात्मा गांधी जयंती के मौके पर ग्राम महराजी में 4 सामुदायिक वन अधिकारी पट्टे का किया गया वितरण
पब्लिकयूवाच-बलौदाबाजार । कलेक्टर सुनील कुमार जैन के निर्देश पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के मौके पर कसडोल विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम महराजी में 4 सामुदायिक वन अधिकारी पट्टे का वितरण किया गया है। कसडोल अनुविभागीय एवं वन विभाग के अधिकारियों द्वारा आज ग्राम महराजी के ग्रामसभा में जाकर वन अधिकार पट्टे का वितरण ग्रामीणों के मध्य में सरपंच श्री अनेक राम साहू को प्रदान किया गया है। इस दौरान आईएफएस आलोक वाजपेयी, एसडीओ यू एस ठाकुर,तहसीलदार शंकर लाल सिन्हा नायब तहसीलदार श्रीधर पंडा सहित ग्राम के सचिव एवं पंचायत पदाधिकारी गण भी उपस्थित थे। प्रदान किए गये 4 समुदायिक…
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के समापन अवसर पर मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का हुआ अनावरण
पब्लिकयूवाच-रायपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के समापन अवसर पर आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से गांधी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मंत्रालय महानदी भवन परिसर में संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत सिंह भगत एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। पदम्श्री से सम्मानित भजन गायक श्री मदन चौहान ने बापू के प्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में भजन गायक पदम्श्री श्री मदन चौहान का सम्मानित…