Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
- मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा : वित्त मंत्री चौधरी
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
Author: admin
पब्लिकयूवाच-रायपुर। हाथरस गैंगरेप मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है. इस घटना के खिलाफ कांग्रेसियों ने मौन प्रदर्शन किया. अंबेडकर चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. प्रदर्शन में वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा शामिल हुए. संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी मौजूद रहे । प्रदर्शन के दौरान सभी नेता हाथों पर तख्ती लिए थे. तख्ती में लिखा था कि बिटिया हम शर्मिंदा हैं, पीड़ित परिवार को न्याय दो, न्याय दो,कहां मर गए वो लोग जो खुद को चौकीदार कहते थे । बता दें कि रविवार को एनएसयूआई ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी…
पब्लिकयूवाच – दिल्ली। सीमा पर चीन के साथ जारी तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने बड़ा बयान देकर विरोधियों को आगाह किया है। भदौरिया ने कहा कि भारतीय वायुसेना चीन और पाकिस्तान से एक साथ निपटने में सक्षम है। भारतीय वायुसेना किसी भी लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाले किसी भी युद्ध में एयरफोर्स हमारी जीत में अहम भूमिका निभाएगी। भारतीय वायुसेना दुश्मनों के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार और सक्षम है। वायुसेना चीफ ने कहा कि हमने सभी जरूरी…
कीटनाशक के छिड़काव के बाद, फसल बचाने में नाकाम किसान ने लगाई फांसी,कृषि मंत्री ने जांच करने भेजा अधिकारी…
पब्लिकयूवाच – दुर्ग। कीटनाशक के छिड़काव के बाद भी फसल को बचाने में नाकाम रहे किसान ने हताशा में आत्महत्या कर ली. फसल खराब होने से कर्ज और रेग लिए गए खेत का भुगतान करने में अपने को असमर्थ पाते हुए किसान को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है । घटना मचांदुर चौकी अंतर्गत ग्राम मातरोडीह की है, जहां रहने वाला किसान 34 वर्षीय दुर्गेश निषाद शनिवार की शाम को खेत जाने के लिए निकला तो वापस घर नहीं लौटा. दूसरे दिन रविवार सुबह आठ बजे खेत…
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने काफिला रोक कर, सड़क दुर्घटना के शिकार घायल मोटर साइकिल सवार और उसके साथ बैठे बच्चे की मदद की
पब्लिकयूवाच – अम्बिकापुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज सड़क पर दुर्घटना के शिकार घायल मोटर साइकिल सवार और उसके साथ बैठे बच्चे की मदद की. मंत्री ने अपनी गाड़ी रुकवाकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली और यथा ज़रूरत व्यवस्था की । मंत्री अमरजीत भगत अपने निवास से दरिमा एयरपोर्ट के निरीक्षण पर जा रहे थे. इस दौरान रायगढ़ रोड पर एक मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हुआ देखा. यह देखकर उनसे रहा नहीं गया और काफिला रुकवा दिया. रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल चालक वह उसके साथ बैठे बच्चे को देखकर वह द्रवित हो गए. उन्होंने अपने काफिले की एक गाड़ी से…
पब्लिकयूवाच-रायपुर। माना जाता है मुसीबत के समय जो मदद करता है , वह ईश्वर सामान होता है। आज पूरे छत्तीसगढ़, खासकर रायपुर में कोरोना संक्रमित कई तरह की मुसीबत झेल रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में पीड़ितों को बेड नहीं मिल रहे हैं, सरकारी कोविड सेंटर में भी जगह नहीं मिल रही है, वहीं निजी और बड़े अस्पतालों में जाते हैं, तो भरी-भरकम बिल के जाल में फंस जा रहे हैं। क्या आम हो या ख़ास हो, सभी को कोरोनाकाल में समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है, ऐसे समय में रायपुर का अग्रवाल समाज कोरोना संक्रमितों को राहत देने का…
महाविद्यालयों में उत्तरपुस्तिकाएं संग्रहण की स्थिति का जायजा लेने, एनएसएस समन्वयक डाॅ. आरपी. अग्रवाल और स्पोर्टस् डायरेक्टर ने जायजा लिया
पब्लिकयूवाच – दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने सत्र 2019-20 की ऑनलाइन वार्षिक परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों एवं महाविद्यालयों में जमा करने की तिथि 5 अक्टूबर से बढा़कर 7 अक्टूबर कर दी है. विश्वविद्यालय ने यह कदम गांधी जयंती एवं रविवार के अवकाश के कारण विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिकाओं को जमा करने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए उठाया है । कुलपति डाॅ. अरूणा पल्टा ने बताया कि विभिन्न महाविद्यालयों में उत्तरपुस्तिकाएं संग्रहण की स्थिति का जायजा लेने विश्वविद्यालय के अधिकारियों की एक टीम को भेजा गया था. इस टीम में विश्वविद्यालय के…
पब्लिकयूवाच – रायपुर। भाजपा नेता और पूर्व आईपीएस ओपी चौधरी की पत्नी डॉ. अदिति कोरोना संक्रमित हो गईं है. इसकी जानकारी ओपी चौधरी ने स्वयं ट्वीट कर देते हुए खुद को भी बुखार और शरीर में दर्द होने की बात कही है. उन्होंने संपर्क में सभी लोगों से एहतियात बरतते हुए ध्यान रखने को कहा है ।
महिला एवं बाल विकास मंत्री के पति पूर्व आईजी रविंद्र भेडिया के निधन पर गृहमंत्री ने शोक व्यक्त किया
पब्लिकयूवाच – रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिया के पति पूर्व आईजी रविंद्र भेडिया के निधन पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट में कहा कि हमारी सहयोगी मंत्री बहन अनिला भेंडिया के पति और पूर्व आईजी रविंद्र भेंडिया के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे एवं दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें।
मंत्री शिव डहरिया के बिगड़े बोल के खिलाफ, तेलीबांधी में भाजयुमो ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की.
पब्लिकयूवाच- रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के बिगड़े बोल के खिलाफ भाजयुमो ने मोर्चा खोल दिया है. रायपुर के तेलीबांधी में भाजयुमो ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की. इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ता मंत्री को गेट वेल सुन कार्ड देने उनके निवास के लिए निकले, जिसे पुलिस ने बंगले से पहले ही सड़क पर रोक दिया. पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ता नाराजगी जताते हुए सड़क पर ही बैठ गए हैं ।श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के बयान के विरोध में प्रदर्शन भाजयुमो के बैनर तले किया गया. मंत्री ने पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ के…
भारतीय जनता पार्टी अपने ऊपर दाग़ लगते ही दूसरों के दाग गिनाने लगती है – शैलेश नितिन त्रिवेदी
पब्लिकयूवाच – रायपुर। क्यों भारतीय जनता पार्टी अपने ऊपर दाग़ लगते ही दूसरों के दाग गिनाने लगती है? उत्तर प्रदेश में हाथरस की दुखद, दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना का जवाब देने की बजाय वह कभी राजस्थान का नाम लेती है तो कभी छत्तीसगढ़ का. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पहले भाजपा को हाथरस की लीपापोती का जवाब देना होगा, फिर बलरामपुर और भदोही का भी जवाब देना होगा.उन्होंने कहा है कि बलात्कार की घटनाएं अमानवीय ही होती हैं और इसकी पीड़ा को किसी भी सूरत में कम नहीं…