Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
पब्लिकयूवाच 24.com, पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के बेटे मोहनीश गुप्ता ने शराब के नशे में आदिवासी महिला का अपहरण करने और पति सहित परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. शिकायतकर्ता पति ने पूरे मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार से की है । पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खड़ा व्यक्ति बिलक बिलक कर अपनी व्यथा बता रहा है. सत्ता के नशे में चूर जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोज गुप्ता के बिगड़ैल बेटे मोहनीश गुप्ता ने बीती रात नशे में धुत होकर गाँव की महिला जिसके साथ उसका पूर्व…
दक्षिण मरवाही जोन के प्रभारी विधायक शैलेष पांडेय ने सिवनी सेक्टर का सघन दौरा, कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
पब्लिकयूवाच 24.com, मरवाही- कोरोना काल में हो रहे मरवाही उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है. दक्षिण मरवाही जोन के प्रभारी और बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने आज इलाके के सिवनी सेक्टर का सघन दौरा कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की. उन्होंने अलग अलग गांवों में स्थानीय कार्यक्रर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया । विधायक शैलेष पांडेय ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के साथ साथ डोर टू डोर जनसंपर्क भी किया.उन्होंने सिवनी गावं के वरिष्ठ लोगों के साथ बातचीत की और गावं और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को जानने का…
राज्य शासन की मंशा के अनुरूप वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल व्यवस्था- मंत्री गुरु रूद्रकुमार
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर अब वनवासी बसाहटों को भी पेयजल योजनाओं की सौगात मिलने लगी है। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 83.83 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के अंतागढ विकासखंड के ग्राम पंचायत गोडरी व उसके गोटापारा और समताटोलापारा बसाहट में 29 लाख 59 हजार की लागत से, भानुप्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आसुलखार के ग्राम अलवरकला और अलवरकला बसाहट…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के विशेष प्रयासों से माँ बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ का सौन्दर्यीकरण के लिए 43 करोड़ 33 लाख रूपए की स्वीकृति दी
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। आराध्य देवी माँ बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ देश के पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में शामिल हो गया है। भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत आराध्य देवी माँ बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ को धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किए जाने एवं इसके सौन्दर्यीकरण के लिए 43 करोड़ 33 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू के विशेष प्रयासों से भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने माँ बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ को प्रसाद योजना में शामिल किया है। डोंगरगढ़ को महत्वपूर्ण धार्मिक…
रमन सिंह ने बिहार में शराब बंदी की समीक्षा के वादे पर कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तीखा प्रहार किया, तुम कांग्रेस को वोट दो, कांग्रेस शराब देगी
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बिहार में शराब बंदी की समीक्षा के वादे को लेकर कांग्रेस के घोषणा पत्र पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ सत्ता चाहिये। कुर्सी के लिये कांग्रेस के नेता किसी भी हद तक जा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में शराब बंदी का वादा करने वाली कांग्रेस ने सत्ता में आते ही पूरे छत्तीसगढ़ में गंगाजल की झूठी कसमें खा कर शराब की नदी बहाने, होम डिलीवरी तक करने का काम किया हैं। वही इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए…
हाथियों का जीपीएस सिस्टम हुआ बंद,दिन भर हाथियों की कहीं हलचल नहीं, दिनभर विभाग परेशान, ग्रामीणों में दहशत
पब्लिकयूवाच 24.com,डौंडी। डौंडी ब्लॉक के ग्राम लिमऊडीह में हाथियों का झुंड देखा गया था. एक हाथी तो गांव के नयापारा तक में घुस गया था, जो फिर जंगल वापस लौट गया. दूसरे दिन दिन भर हाथियों की कहीं हलचल नहीं हुई. जिससे दिनभर विभाग भी परेशान रहा कि अब क्या करेंगे? वहीं आसपास के ग्रामीण भी दहशत में रहे । वही बड़ी बात यह सामने आ रही है कि हाथियों को जीपीएस सिस्टम से ट्रेस करने यानी ढूंढने के लिए रेडियो कॉलर लगाया गया है. एक हाथी चंदा पर यह डिवाइस लगा है लेकिन अब यह डिवाइस भी…
स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका के अधिकारी कोरोना संक्रमण को रोकने के बजाए बढ़ाने में लगे, खुले मैदान में फेंका जा रहा कोविड मेडिकल वेस्ट
पब्लिकयूवाच 24.com,जांजगीर चांपा। कोविड 19 को लेकर पूरे देश में सावधानी और सुरक्षा बरती जा रही है, लेकिन जांजगीर चांपा जिले में स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका के अधिकारी कोरोना संक्रमण को रोकने के बजाए बढ़ाने में लगे हैं. कोरोना टेस्ट करने के बाद मेडिकल वेस्ट को विभाग के कर्मचारी जांजगीर के वार्ड नम्बर 25 में फेंक रहे हैं, तो वहीं नगर पालिका के कर्मचारी भी पूरे शहर का कचरा भी इसी मैदान में डम्प करवाते हैं, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर सहित आस-पास के लोग भारी परेशान है. लोगों संक्रमण फैलने का डर सता रहा है ।…
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के एनजीओ से 2000 पीपीई किट मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आभार जताया था. शाहरुख खान ने अब इस अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम सभी अपने भाइयों और बहनों को इन कठिन समय से उबारने के लिए जो भी संभव हो, करने की कोशिश कर रहे हैं. इन प्रयासों के साथ आपको शुभकामनाएं । गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा था कि मैं हमारे फ्रंटलाइन योद्धाओं की रक्षा करने के लिए पीपीई किट प्रदान करने के लिए @iamsrk & @MeerFoundation के प्रति…
खेत में लगी खड़ी फसल को जेसीबी से रौंदे जाने पर बृजमोहन अग्रवाल कहा- जेसीबी चलाने वाला प्रशासन दैत्य है
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर- अंबिकापुर में खेत में लगी खड़ी फसल को जेसीबी से रौंदे जाने के मामले पर पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने सरकार को तानाशाही करार देते हुए कहा कि फसल लगी हुई जमीन पर जेसीबी चलाने वाला प्रशासन दैत्य है. उगी हुई फसल को काटने से बड़ा जघन्य अपराध नहीं हो सकता. पूर्व मंत्री ने कहा कि इस सरकार के अलग-अलग नेता अपने-अपने इलाकों में क्षत्रप हो गए हैं. ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ में एक मुख्यमंत्री नहीं है, 27 जिलों के 27 मुख्यमंत्री हैं. अधिकारी उनकी सुनते हैं. कोई किसी की जमीन…
कृषि बिल को लेकर बुलाई जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा इस बिल पर चर्चा के बाद ही सभी चीजें स्पष्ट होंगी
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। कृषि बिल को लेकर बुलाई जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस बिल पर चर्चा के बाद ही सभी चीजें स्पष्ट होंगी. उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में जिस प्रकार से आंदोलन की रूपरेखा बनी थी, उसी प्रकार से रूपरेखा बनाई जाएगी. एआईसीसी के मार्गदर्शन पर रणनीति तैयार की है. छत्तीसगढ़ में भी ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए राहुल गांधी को भी रिक्वेस्ट भेजा है, हालांकि, अभी तक उन के आने की सहमति नहीं बनी है । दिल्ली रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा…