Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा, जैविक खेती को बढ़ावा देने किसानों को मिनिकिट वितरण किया
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। कलेक्टर डॉ.एस. भारतीदासन एवं जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर गत दिवस धरसींवा विकासखंड अंतर्गत मोहदी गौठान में कृषि चौपाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने किसानों को मिनिकिट वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों के हित को देखते हुए विस्तार से दी गई। जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने गौठानो में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की जानकारी देते हुए किसानो को जैविक फसल उत्पादन की सलाह दी।कृषि विभाग के उपसंचालक…
रायपुर के ब्राम्हणपारा स्थित कंकाली मठ के द्वार को साल में एक बार दशहरा के दिन ही खोला जाता है, 500 वर्षों से निभाई जा रही है यह परंपरा
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर के ब्राम्हणपारा स्थित कंकाली मठ को साल में एक बार दशहरा के दिन ही खोला जाता है. यह परंपरा करीब 500 वर्षों से निभाई जा रही है. इस बार कोरोना संक्रमण के चलते मठ को भक्तों के लिए नहीं खोला गया है. भक्तगण माता के दर्शन के लिए मठ तो पहुंच रहे हैं, लेकिन केवल बाहर से माता के आशीर्वाद लेकर लौट रहे हैं. माता के दर्शन के लिए ऑनलाइन और वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की गई है। मठ के महंत हरभूषण गिरी के अनुसार मान्यता है कि मां कंकाली दशहरा के दिन वापस…
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। राज्य सरकार के आबकारी विभाग द्वारा मदिरा दुकानों से ओव्हर रेटिंग पर मदिरा के विक्रय की शिकायत प्राप्त करने के लिए वाट्सएप मोबाइल नंबर 9424102102 आज 25 अक्टूबर को जारी किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से ग्राहक द्वारा मदिरा दुकान से उचित दर पर मदिरा विक्रय न किया जाना पाए जाने पर उस दुकान का वीडियो बनाकर वाट्सएप मोबाइल नम्बर 9424102102 पर भेजा जा सकता है। वीडियो प्राप्त होने पर उक्त नंबर के नाम पर आबकारी विभाग में शिकायत दर्ज की जाएगी। विभाग के द्वारा उक्त वीडियो की जांच कर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही…
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।
पब्लिकयूवाच 24.com, पेंड्रा। छत्तीसगढ़ की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट मरवाही में चुनाव प्रचार भी अब हाईटेक होने जा रहा है. प्रचार अभियान में नाच, गाना-झंडा बैनर के साथ अब डिजिटल माध्यमों का भी उपयोग शुरू हो गया है. ऐसे ही चुनाव रथ-गाड़ियां अब मरवाही विधानसभा के गांव गली में घूमेगी, जिसमें वोट की अपील की जाएगी. कांग्रेस ने आज चुनाव प्रचार अभियान में अपने दो डिजिटल रथों को उतारा है. रथ में भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का उल्लेख किया गया है. साथ ही गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला बनाकर जो बड़ी सौगात दी गई है उसका भी उल्लेख किया गया…
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिहार में चुनाव प्रचार पर हैं। वे यहां लगातार रैलियां और आमसभाएं भी कर रहे हैं। नालंदा में उन्होंने ट्रैक्टर में रोड शो किया। इस दौरान वे खुद ट्रैक्टर चलाते रहे। भूपेश बघेल ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस रोड शो की तस्वीर शेयर की है। जिसमें लंबा जनसैलाब नजर आ रहा है। इस जनसैलाब को देखते हुए उन्होंने लिखा है, “आज बिहार के नालंदा में ऐतिहासिक ट्रैक्टर रोड शो और बदलाव का संकल्प लिए हुए जनसैलाब। बिहार पहुंचते ही महागठबंधन के पक्ष में बह रही हवा को महसूस किया जा सकता…
राज्य शासन ने प्याज की भण्डारण सीमा तय की, व्यापारी 250 एवं कमीशन अभिकर्ता 20 क्विंटल रख सकेंगे स्टाक
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ में प्याज की भण्डारण सीमा तय किया है। इस संबंध में खाद्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के व्यापारी 250 क्विंटल सीमा तक एवं कमीशन अभिकर्ता 20 क्विंटल प्याज का स्टाक रख सकेंगे। राज्य में स्टाक लिमिट की सीमा 31 दिसम्बर 2020 तक प्रभावशील रहेगी। राज्य शासन द्वारा यह निर्णय प्रदेश में प्याज की बढ़ती कीमत को देखते हुए आमजनों को उचित मूल्य पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए लिया गया है। शासन द्वारा इसके पूर्व प्याज की उपलब्धता एवं बाजार भाव के निगरानी करने के संबंध में कलेक्टरों को निर्देश…
विजयदशमी के अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने दी प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं,
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। विजयदशमी के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है. अपने संदेश में कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है. दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की हिम्मत और साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाइयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है । राज्यपाल अनुसुईया उइके ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेश के सुख और समृद्धि…
पब्लिकयूवाच 24.com, केशकाल। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आज पुलिस ने 15 वर्षीय बच्ची का शव मरघट से बाहर निकलवाया है. बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी थी. पूछताछ में परिजनों ने मौत का स्पष्ट कारण भी नहीं बताया. इसलिए पुलिस मौत का स्पष्ट कारण जानने मिट्टी में दफन शव बाहर निकलवाया. ताकि मौत की वजह पता चल सके । मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना धनौरा से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम हिचका में लगभग 3 माह पूर्व 22 अगस्त को एक लड़की ने इमली…
चेम्बर चुनाव की घोषणा होनी बाकी है, अभी से व्यापारियों में फूट, सुंदरानी ने कहा- चेंबर की पीठ पर छुरा भोंक रहे हैं लोग…
पब्लिकयूवाच 24.com, रायपुर। चेम्बर चुनाव की तारीख की घोषणा होनी बाकी है, लेकिन अभी से व्यापारियों में फूट पड़ गई है. एक धड़े ने उम्मीदवार की घोषणा कर जीत का दावा ठोक दिया है. व्यापारी एकता पैनल के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि जो लोग चेंबर के पीठ में छुरा भोंक रहे है, चेंबर को छोटा बनाने में लगे हैं अपने आप को राष्ट्रीय स्तर का नेता बनाने में लगे है. उनका स्वागत है । चेंबर चुनाव को लेकर राजेंद्र जग्गी ने बताया कि अमर परवानी ने अपने पैनल की घोषणा कर दी है, हम उसका स्वागत…