Author: admin

पब्लिकयूवाच 24.com,बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य शासन द्वारा विपणन वर्ष 2020-21 में पूरे प्रदेश भर में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ आगामी 1 दिसम्बर से होने जा रहा है। कसडोल विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र के नवीन प्राथमिक साख सहकारी समिति ग्राम रिकोकला के पंजीकृत किसानों ने धान खरीदी केन्द्र के कार्य को बेहद यादगार पल बनाने का निर्णय लिया है। पंजीकृत किसानों द्वारा आगामी एक दिसम्बर को पहली धान खरीदी केन्द्र के कार्य को छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती के साथ धान खरीदी करने का फैसला लिया गया है। प्रदेश में बलौदाबाजार जिले के यह पहला प्राथमिक…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल में बड़ा हादसा टल गया. मॉल में कपड़े के शोरूम में अचानक आग लग गई. जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया. आग लगने की सूचना के बाद मैनेजमेंट ने आनन-फानन में मॉल खाली कराया. हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने समय पर आग पर काबू पा लिया. वहीं खतरे को देखते हुए दमकल की एक गाड़ी बुलाई गई थी. लेकिन उसकी जरूरत नहीं पड़ी. ये पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना इलाके का है । सिटी सेंटर मॉल के मैनेजमेंट हैड राजीव रंजन ने कहा कि 11:30 बजे शार्ट सर्किट की…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। कलेक्टर ने रायपुर जिले में छठ पूजा की अनुमति दे दी है. कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्र में धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रम के लिए एसओपी जारी कर दी गई है. जारी निर्देशों के अनुसार छठ पूजा स्थलों पर केवल पूजा करने वाले व्यक्ति ही शामिल होंगे. अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने की जिम्मेदारी आयोजन समितियो की होगी. छठ पूजा स्थलों पर प्रत्येक व्यक्ति के लिए मास्क, सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के मापदण्डों का पालन तथा समय-समय पर सेनेटाइजर का उपयोग करना अनिवार्य होगा । छठ पूजा में किसी प्रकार के जुलूस, सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना इलाके में पुलिस ने देर रात दबिश देकर जुआ खेल रहे 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख से अधिक नगद जब्त किया है. दरअसल दिवाली त्योहार के चलते जगह-जगह पर जुआ खेला जा रहा है । गुढ़ियारी थाना प्रभारी रवि तिवारी ने बताया कि उरला सीएसपी (प्रशिक्षु आईपीएस) अक्षय कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुढ़ियारी मुर्राभट्टी के पास छापा मारकर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 1 लाख 19 हजार 220 रुपए नगद जब्त किया गया हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव आज कांकेर प्रवास पर है. प्रवास के दौरान सिंहदेव कांकेर में 3 महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे. बैठक से पहले मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि पेसा कानून को लेकर कांकेर जिले में चारामा के पास बैठक लेनी है. अभी पेसा कानून के नियम छत्तीसगढ़ में नहीं बन पाए हैं. कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि पेसा कानून लागू करने के लिए नियम बनाए जाएंगे. आपसी विचार-विमर्श करके लोगों की राय ली जाएगी. प्रदेश में इसकी पहल आज कांकेर जिले से…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,बलरामपुर। रामानुजगंज से वाड्रफनगर के ग्राम कनकपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार तीन मोटर साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे में एक पंचायत शिक्षक समेत दो की दर्दनाक मौत हो गई. शिक्षक बिलासपुर के रहने वाले थे और मरमा में रहकर ड्यूटी करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों किसी काम से रामानुजगंज आए थे. इसी बीच घर जाने के दौरान कनकपुर में तीनों मोटर साइकिल की आमने-सामने भिंड़त हो गई. मोटर साइकिल की रफ्तार इतनी तेज थी कि दो की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो की हालत गंभीर है. दोनों को जिला बलरामपुर…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। प्रदेश में 1 दिसंबर से होने वाली धान खरीदी की तैयारियों और प्रदेश में कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़ों को लेकर मुख्य सचिव आरपी मंडल ने सभी संभागायुक्त, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, सीएमएचओ और जिला विपणन अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम करने, वर्ष 2019-20 खरीफ के शेष धान का निराकरण एवं खरीफ विपणन वर्ष 2020-2021 में धान खरीदी की तैयारी तथा धान खरीदी हेतु चबुतरा निर्माण के संबंध में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की और निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के अधीन कार्यरत छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के विद्युत उत्पादन के मामलें में देशभर के 33 स्टेट पाॅवर सेक्टर के विद्युत संयंत्रों को फिर से पछाड़ दिया है। छत्तीसगढ़ के संयंत्रों ने चालू वित्तीय वर्ष में माह अक्टूबर तक 69.98 प्रतिशत पीएलएफ दर्ज करते हुए सर्वाधिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान बनाया है। भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अधीन कार्यरत केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने माह अक्टूबर 2020 के अपने प्रगति प्रतिवेदन में इसका खुलासा किया। प्रतिवेदन के अनुसार छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन कंपनी के विद्युत गृहों ने 69.98 प्रतिशत पी.एल.एफ. प्रदर्शित किया जबकि…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,सूरजपुर। धान खरीदी को लेकर राज्य सरकार और भाजपा फिर आमने सामने है। किसानों की शिकायत के बाद केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत भाजपा नेताओं ने बसदेई के धान संग्रहण केन्द्र का दौरा किया। जहां बड़ी संख्या में सड़ा हुआ धान मिला । भाजपा नेताओं को धान सड़ने और उठाव नहीं होने की किसानों से लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसे लेकर भाजपा नेताओं ने संग्रहण केन्द्र के अफसरों से धान को लेकर सवाल जवाब भी किये। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने खाद्य मंत्री अमरजीत…

Read More

पब्लिकयूवाच 24.com,नई दिल्ली – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बस्तर अंचल में नक्सल समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का आग्रह किया है। इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संचार सुविधा बढ़ाने, बस्तर में सीआरपीएफ की दो और बटालियन की तैनाती सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिस पर गृह मंत्री ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बस्तर अंचल में लौह अयस्क प्रचुरता से उपलब्ध है। यदि…

Read More