Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
एक परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह निशाना साधा, 15 साल मुख्यमंत्री रहने के दौरान कितनी आत्महत्या और हत्या की घटना में पीड़ित परिवार से मिलने गए….
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। केंद्री गाँव में एक परिवार के 5 लोगों की मौत मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है. यह मामला अब प्रदेश में एक बड़ा सियासी मुद्दा बनने की ओर है. डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा के बड़े नेता आज केंद्री गाँव में जाकर पीड़ित परिवार के लोगों से मिलने वाले हैं. इसी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह निशाना साधा है। मुख्यमंत्री बघेल ने डॉ. रमन सिंह से सवाल किया है कि 15 साल मुख्यमंत्री रहने के दौरान कितनी आत्महत्या और हत्या की घटना में पीड़ित परिवार से मिलने पहुँचे थे…
पब्लिकयूवाच 24.com,गरियाबंद। ओडिसा से रायपुर की ओर आ रहे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर ने तकनीकी खराबी के चलते सीआरपीएफ कैंप, दर्रीपारा के पास आपात लैंडिंग किया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद करने में जुट गया है। पायलट ने हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी गड़बड़ियों की वजह से आपात लैंडिग करना बताया है. वहीं हेलीकॉप्टर में कौन-कौन सवार थे इस संबंध में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है. नक्सल इलाका होने की वजह से हेलीकॉप्टर के आपात लैंडिंग को लेकर राजधानी रायपुर तक हलचल मची हुई है. बहरहाल, आपात लैंडिंग की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन…
प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती पर विधानसभा में दी गई पुष्पांजलि, अध्यक्ष चरणदास महंत सहित सदस्यों ने किया नमन
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती पर विधानसभा में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में शामिल विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि उनके निर्णय क्षमता और उनके आदर्श को हम नमन करते हैं, उनके मार्ग पर चलने का प्रण लेते हैं। डॉ. महंत ने इस दौरान मीडिया से चर्चा में कहा कि आज हम सब लोग इंदिरा जी को नमन करने आए हैं. पूरा राष्ट्र, पूरा अंतरराष्ट्रीय समुदाय आज के दिन उन्हें याद करता है. उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता, उनके निर्णय लेने की क्षमता की वजह…
स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव वर्चुअल सम्मान समारोह में स्वच्छता पुरस्कार के विजेताओं को ट्रॉफी, सम्मान पत्र एवं 4 करोड़ 35 लाख रूपए की पुरस्कार राशि
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। 19 नवम्बर विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर राज्य स्वच्छता पुरस्कार 2020 के अंतर्गत 18 कैटेगरी के विजेताओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव 19 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित वर्चुअल सम्मान समारोह में स्वच्छता पुरस्कार के विजेताओं को ट्रॉफी, सम्मान पत्र एवं 4 करोड़ 35 लाख रूपए की राशि बतौर पुरस्कार प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 25 जुलाई 2020 से 02 अक्टूबर 2020 तक राज्य स्वच्छता पुरस्कार 2020 के अंतर्गत स्वच्छता के 18 केटेगरी में आवेदन आमंत्रित किये गये…
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, सहित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित कई नेताओं ने नमन किया
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई नेताओं ने नमन किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्हें शक्ति स्वरुप और कार्यकुशल प्रधानमंत्री बताते हुए कहा है कि उनकी सिखायी हुई बातें निरंतर प्रेरित करती है। राहुल ने कहा, “एक कार्यकुशल प्रधानमंत्री और शक्ति स्वरूप श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि। पूरा देश उनके प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है लेकिन मैं उन्हें हमेशा अपनी प्यारी दादी के रूप में याद करता हूँ। उनकी सिखायी हुई बातें मुझे निरंतर प्रेरित…
सुराजी गांव योजना के अंतर्गत श्री राधाकृष्ण स्व सहायता समूह की महिलाएं सब्जियों की खेती कर अपनी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ा रही
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के अंतर्गत बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत वेद परसदा की महिलाओं नेे समूह बनाकर सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया है। जिससे न केवल उन्हें अतिरिक्त आय हो रही है अपितु उनका आत्मविश्वास भी अब बढ़ने लगा है। श्री राधाकृष्ण स्व सहायता समूह की महिलाएं सब्जियों की खेती कर अपनी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ा रही है। समूह की अध्यक्ष श्रीमती ललिता पटेल ने बताया कि हमारे समूह में 10 महिला सदस्य है। सब्जी उत्पादन कार्य करने की प्रेरणा हमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने…
नीति आयोग नई दिल्ली के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी ग्राम योजना, रोजगार सृजन एवं गांवों के विकास के लिए किए जा रहे कार्या की सराहना की
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। नीति आयोग नई दिल्ली के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी ग्राम योजना के तहत रोजगार सृजन एवं गांवों के विकास के लिए किए जा रहे कार्या की सराहना की है। नीति आयोग की सलाहकार सुश्री संयुक्ता समद्दर व उनके सहयोगी ने सरकार की इस अनूठी योजना के सफल क्रियान्वयन और रोजगार सृजन के कार्याें को देखकर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्हें यह जानकार खुशी हुई कि गांववासियों द्वारा सुंदर, आकर्षक और उपयोगी वस्तुएं बनाई जा रही है। नीति आयोग भारत सरकार की सलाहकार सुश्री संयुक्ता समद्दर ने अपने सहयोगियों के साथ रायपुर जिले के…
उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिले के गादीरास से गोरली तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज सुकमा जिले के प्रवास के दौरान गादीरास मेन रोड़ से नागारास, सोनाकुकानार व गोरली तक सड़क चौड़ीकरण निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी और क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रयास करने की बात कही। इस सड़क की कुल लम्बाई 12.72 किलोमीटर है, जिसका चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य 13 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण से यातायात सुविधाओं में विस्तार होगा, जिससे दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। क्षेत्र में विकास कार्यों…
देश की पहली महिला स्पेशल क्लीनिक दाई-दीदी क्लीनिक का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को करेंगे शुभारंभ
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 19 नवम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर महिलाओं के लिए स्पेशल क्लीनिक दाई-दीदी क्लीनिक का शुभारंभ करेंगे। महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली यह स्पेशल महिला मेडिकल मोबाइल क्लीनिक देश में अपनी तरह की पहली अनूठी क्लीनिक होगी। क्लीनिक की गाड़ियों में केवल महिला मरीजों को ही निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी। दाई-दीदी क्लीनिक गाड़ियों में केवल महिला स्टाफ तथा महिला डॉक्टर, महिला लैब टेक्नीशियन एवं महिला एएनएम ही कार्यरत रहेंगे। इस क्लीनिक के शुरू होने से महिला श्रमिकों एवं स्लम क्षेत्रों में निवासरत महिलाओं एवं बच्चियों को…
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जकांछ) में अंदरुनी तकरार तेज, प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ उन्हीं की पार्टी के विधायक ने खोला मोर्चा
पब्लिकयूवाच 24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की पहली क्षेत्रीय पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) में अंदरुनी तकरार तेज हो गई है। इस बीच बुधवार को राजधानी में पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक होने वाली है। इसमें दो विधायकों देवव्रत सिंह और प्रमोद शर्मा पर कार्रवाई का फैसला हो सकता है। इससे पहले ही दोनों विधायकों ने सीधे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शर्मा ने तो अमित को भस्मासुर कह दिया है। वहीं, सिंह ने उनके विधानसभा क्षेत्र में आकर हस्ताक्षर अभियान चलाने की चुनौती दी है। पार्टी के अंदर का यह मतभेत…