Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में, छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की वर्चुअल बैठक, लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने निर्देश दिए
publicuwatch24.com,रायपुर। परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की वर्चुअल बैठक ली गई. उन्होंने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागों के समन्वय से उपायों पर प्रभावी अमल के लिए विशेष जोर दिया. परिवहन मंत्री अकबर ने बैठक में लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने और इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. इस अवसर पर संसदीय सचिव शिशुपाल सौरी भी उपस्थित थे । राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में परिवहन मंत्री अकबर ने चर्चा करते…
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान एवम सामाजिक संगठनों द्वारा, रायपुर सहित प्रदेश के अनेक स्थानों नया रायपुर, आरंग, फिंगेश्वर, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़ आदि में केंद्र सरकार का पुतला दहन व प्रदर्शन किया
publicuwatch24.com,रायपुर। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के राष्ट्रीय आह्वान पर छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ से सम्बद्ध अनेक किसान एवम सामाजिक संगठनों द्वारा आज रायपुर सहित प्रदेश के अनेक स्थानों नया रायपुर, आरंग, फिंगेश्वर, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़ आदि में केंद्र सरकार का पुतला दहन व प्रदर्शन किया गया । बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उनके कॉरपोरेट मित्र अम्बानी,अडानी का पुतला फूंक कर देशव्यापी किसान आंदोलन के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया गया । किसान महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य पारसनाथ साहू, पूर्व विधायक विधायक वीरेंद्र पांडे,…
हाथियों के हमले में मारे गए वन कर्मी के परिजन को वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने 30 लाख का चेक सौंपा
publicuwatch24.com,रायपुर। हाथियों के हमले में मारे गए वन कर्मी मुकेश पाण्डे के परिजन को वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने शनिवार को राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में 30 लाख रुपए का चेक सौंपा. एक्सिस बैंक की ओर राहत राशि प्रदान किए जाने की मंत्री अकबर ने भरपूर सराहना की । गौरतलब है कि वन मण्डल धरमजयगढ़ में कार्यरत वन कर्मी मुकेश पाण्डे की एक वर्ष पूर्व हाथी के हमले से ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी. एक्सिस बैंक की ओर से मृतक वन कर्मी के परिजन को 30 लाख रुपए की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी गई…
मुख्यमंत्री आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के धान खरीदी केन्द्र पहुंचे,उन्होंने धान की खरीदी और भुगतान के बारे भी किसानों से चर्चा कर, केन्द्र में की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली
publicuwatch24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर जिले के ग्राम गम्हरिया के धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। वहां उन्होंने किसानों से चर्चा कर धान खरीदी केन्द्र में की गयी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने धान की खरीदी और भुगतान के बारे भी किसानों से पूछा। धान खरीदी केन्द्र में चबूतरा और शेड का निर्माण किया गया है, जहां किसानों से खरीदा गया धान सुरक्षित ढंग से रखा गया है। धान खरीदी केन्द्र में फ्लैक्स लगाकर धान खरीदी की अवधि, कामन धान, धान ग्रेड-ए, मक्का खरीदी की दर प्रदर्शित की गयी है। इस अवसर पर खाद्य और जिले…
जशपुर जिले के प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने, सरना एथेनिक रिसोर्ट में आम के पौधे का रोपण किया
publicuwatch24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने जशपुर जिले के प्रवास के दूसरे दिन सवेरे सरना एथेनिक रिसोर्ट में आम के पौधे का रोपण किया।मुख्यमंत्री ने इसके बाद बालाछापर स्थित समेकित चाय रोपणी का भूमिपूज किया तथा चाय के पौधे रोपे। इस अवसर पर खाद्य और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव विधायक श्री चिन्तामणी महराज, जशपुर विधायक श्री विनय भगत, कमिश्नर सुश्री जिनेविवा किंडो, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 से 30 दिसम्बर तक, मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से शासन के समस्त विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) से चर्चा की
publicuwatch24.com,रायपुर । छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा के नवम सत्र (शीतकालीन सत्र) का आयोजन 21 से 30 दिसम्बर 2020 तक किया जाएगा। सत्र पूर्व तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से शासन के समस्त विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) से चर्चा की। श्री जैन ने सत्र के दौरान विभागों में विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन करने और नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि शासकीय विधि विषयक कार्य (विधेयक) निर्धारित सात दिवस पूर्व विधानसभा सचिवालय को उपलब्ध करा दिये जाए और विधेयकों…
publicuwatch24.com,रायपुर । देश की सम्प्रभुता और सुरक्षा के लिए सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों की राष्ट्रसेवा और समर्पण को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नमन किया है। गृहमंत्री ने शुक्रवार को राजधानी के माना में आयोजित बीएसएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। गृहमंत्री साहू ने बीएसएफ के जवानों को उनकी राष्ट्रसेवा, समर्पण के लिए नमन करते हुए कहा कि बीएसएफ को भारतीय क्षेत्रों की ‘‘रक्षा की पहली दीवार‘‘ का कहा जाता है। बीएसएफ ने देश को बचाने और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान नागरिकों की सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अटूट विश्वास…
डेटिंग एप, फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील वीडियो कॉलिंग कर ब्लेकमेलिंग करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
publicuwatch24.com,रायपुर । बिलासपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये गिरोह स्क्रीन रिकॉर्डर के माध्यम से लोगों के आए कॉल को रिकॉर्ड कर करते थे और फिर ब्लैकमेल करते थे. वे लोगों को डराते थे कि यदि उन्हें पैसे नहीं दिए तो वो वीडियो को यूट्यूब /इंस्टाग्राम /फेसबुक में पोस्ट और शेयर कर देंगे । शिरडी जा रहे है बाबा के दर्शन करने! तो जरा ठहरे… जान ले मंदिर का ड्रेस कोड ये गिरोह पहले फेसबुक से फ्रेंड रिक्वेस्ट करते थे. इस गिरोह के पास से पुलिस को दर्जनों लड़कियों की फर्जी डेटिंग एप्प और…
आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में प्रीमियर लीग शुरू, इसका प्रसारण टेलीविजन के स्पोर्ट्स चैनलों पर भी होगा, रविवार को राजीव भवन में बैठक
publicuwatch24.com,रायपुर। आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग शुरू होने जा रहा है. इसका प्रसारण टेलीविजन के स्पोर्ट्स चैनलों पर भी होगा. इस संबंध में रविवार को राजीव भवन में बैठक आयोजित की गई है । कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल अध्यक्ष प्रवीण जैन ने छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग शुरू किए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसे मार्च के महीने से शुरू किया जा सकता है. जिस तरह से आईपीएल में अलग-अलग टीम के साथ मैच होता है, उसी तरीके से छत्तीसगढ़ में भी सभी 27 जिलों की टीम तैयार करने की रणनीति बनाई जाएगी ।…
publicuwatch24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष जैन जीतेन्द्र बरलोटा, महामंत्री लालचन्द गुलवानी, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, प्रवक्ता द्वय ललित जैसिंघ एवं योगेश अग्रवाल ने बताया कि चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे से मिलकर डुमरतराई स्थित नगर निगम थोक बाजार में व्यापारियों के लिये नई दुकानों की मांग की तथा एम.जी.रोड, मालवीय रोड एवं बंजारी रोड में सुलभ शौचालय का निर्माण करवाने हेतु निवेदन किया। चेम्बर के प्रतिनिधि मंडल की मांगों पर महापौर एवं सभापति महोदय ने कहा कि इस संबंध में आगामी दिनों में नगर पालिक निगम के अधिकारियों…