Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत महिलाओं के लिए विशेष दाई- दीदी क्लिनिक योजना शुरू की,महिलाओं को ईलाज में मिली सहूलियत
publicuwatch24.com.बिलासपुर। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत बिलासपुर में पायलट आधार पर महिलाओं के लिए विशेष दाई- दीदी क्लिनिक योजना शुरू की गयी है। यह योजना गरीब महिलाओं के लिए संजीवनी साबित हो रही है। डाॅक्टर और अस्पताल की सुविधा अपने घर के पास पाकर महिलाएं खुश हैं। शहर के ईमलीभाठा स्लम एरिया में दाई- दीदी क्लिनिक में ईलाज कराने आयी 55 वर्षीय शांति साहू विगत कई दिनों से दांत दर्द से परेशान थी। आज वे यहां इसका ईलाज करवाने आयी थी। साथ ही उन्होंने बी.पी एवं शुगर की भी जांच करवा ली। उन्होंने बताया कि सब जांच…
बिलासपुर के तोरवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, तीन दिन में तीन लापता नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया
publicuwatch24.com.बिलासपुर। न्यायाधानी बिलासपुर के तोरवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने तीन दिन में तीन लापता नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद किया है, जिन्हें उनको परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं. इसमें से एक अपरहण का मामला था, जिसमें पुलिस ने एक आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस की यह सतर्कता और तत्परता बताती है कि अपराधों को लेकर कितनी सजग है । 17 साल की लड़की का अपहरण पुलिस के मुताबिक तोरवा पुलिस को 6 दिसंबर को सूचना मिली थी कि पुराना पावर हाउस चौक निवासी 17 वर्षीय नाबालिग घर से लापता है.…
भारत बंद : कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय अपने समर्थकों औऱ कार्यकर्ताओं के साथ निकले दुकानें बंद कराने, हाथ जोड़ करा रहे बंद
publicuwatch24.com.रायपुर। केन्द्र के तीन नए कृषि कानून के खिलाफ भारत बंद का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने बंद को समर्थन देने का ऐलान किया है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय अपने समर्थकों औऱ कार्यकर्ताओं के साथ दुकानें बंद कराने निकले। इस दौरान सुबह-सुबह ठेले-खोमचों और सब्जी इत्यादि का रेहड़ी-पसरा लगाने वालों ने जो अपनी दुकानें खोली थी उनसे विधायक ने किसान हित में अपनी दुकानें बंद करने की अपील की। ऐसा ही कुछ नजारा राजधानी के पुरानी बस्ती इलाके के शीतला…
किसानों के भारत बंद के आह्वान का छत्तीसगढ़ में भी असर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किसानों के समर्थन का किया ऐलान
publicuwatch24.com.रायपुर। किसानों के भारत बंद के आह्वान का छत्तीसगढ़ में भी असर दिखने लगा है। सत्तारुढ़ दल कांग्रेस खुद किसानों के समर्थन में मैदान में आ गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर किसानों के समर्थन का ऐलान किया है। बघेल ने ट्वीट कर कहा कि सारे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ भी किसानों के साथ खड़ा है। हैश टैग भारत बंद के साथ सीएम भूपेश ने ट्वीट कर कहा, “सारा देश किसानों के साथ खड़ा है। छत्तीसगढ़ भी। सारा देश किसानों के साथ खड़ा है। छत्तीसगढ़ भी।#BharatBandh वहीं पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा,…
राजस्व मंत्री ने आज रायगढ़ जिले में राजस्व अधिकरियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की
publicuwatch24.com.रायपुर । प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे नियमित रूप से राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर प्रकरणों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करें। राजस्व मंत्री ने आज रायगढ़ जिले में राजस्व अधिकरियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री श्री उमेश पटेल भी बैठक में मौजूद थे। राजस्व मंत्री अग्रवाल ने राजस्व अधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण पिछले लगभग 9 माह से शासकीय बैठकों और समीक्षा का कार्य रूका…
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने ग्राम सिलफिली धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया,धान खरीदी एवं काटे गए किसानों के टोकन की जानकारी ली
publicuwatch24.com.रायपुर । खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने सूरजपुर जिले के ग्राम सिलफिली धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। भगत ने अब तक धान खरीदी एवं काटे गए किसानों के टोकन की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने किसानों से चर्चा की। उनकी समस्याओं से अवगत हुए और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री भगत ने धान खरीदी केन्द्र सिलफिली में अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि किसान चिन्तित न हो उनकी सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। किसानों की मेहनत का उचित प्रतिफल देने सरकार प्रतिबद्ध है ।
ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद,गांव को स्वावलंबी बनाने में अपने दायित्व का करें बेहतर निर्वहन…
publicuwatch24.com.रायपुर। नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम निमोरा स्थित ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा में सोमवार से शुरू हुआ. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाते हुए गामीणों के साथ गांवों को स्वावलम्बी बनाने के लिए अपने दायित्व का बेहतर ढंग से निर्वहन करने जोर दिया । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के पंचायती राज्य संस्थाओं…
भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय क्या पार्टी से नाराज, बैठक स्थल से उल्टे पांव क्यों लौटे ?
publicuwatch24.com.रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय क्या पार्टी से नाराज चल रहे हैं? आखिर ऐसी कौन सी बात है जो वो नई प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी से मिलकर कहना चाहते हैं। ऐसा क्या हुआ कि आज वो प्रदेश प्रभारी से मिलने भाजपा कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। ऐसा क्या हुआ कि वो बैठक में जाने के लिए बैठक स्थल तक पहुंचे लेकिन मन ही मन कुछ बुदबुदाते हुए उल्टे पांव लौट आए। जिन्होंने भी उस वक्त इस दृश्य को देखा और चेहरे के भाव को समझा वो यही सोच रहे थे कि क्या नंद…
नवविवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताई
publicuwatch24.com.बेमेतरा। जिले में संदिग्ध अवस्था में एक नवविवाहिता की मौत हो गई है. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताई है. दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. इस आरोप के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है । दरअसल, 2 साल पहले ग्राम खेलटुकरी जिला कबीरधाम की 20 वर्षीय युवती रितु साहू की शादी बेमेतरा जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बंधी निवासी नूनकरण साहू से हुआ था. मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही युवक और उनके परिजन उनकी बेटी…
प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने राज्यपाल अनुसुइया उईके से उनके निवास पर मुलाकात कर कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया
publicuwatch24.com.रायपुर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने राज्यपाल अनुसुइया उईके से उनके निवास पर मुलाकात कर कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है. बीजेपी ने कांग्रेस पर धार्मिक स्थलों का तोड़फोड़ कर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही कहा कि सरकार अनुसूचित जाति वर्ग की महत्वपूर्ण योजनाओं को बंद कर रही हैं । भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने राज्यपाल अनुसुइया उईके से मुलाकात के बाद कहा कि कवर्धा जिले में अनुसूचित जाति वर्ग के सतनामी समाज के गुरुद्वारा को तोड़ा गया है, वहां…