Author: admin

publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। परिवहन विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर और गरियाबंद जिले में हीरो मोटरकार्प और होंडा मोटरसायकल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड के सभी शो रूम से गाड़ियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।प्रदेश अब इन कंपनियों के डीलर्स किसी भी तरह की टू व्हीलर गाड़ियां नहीं बेच सकेंगे। दरअसल हीरो मोटरकार्प और होंडा कंपनी की टू व्हीलर बेचने वाले डीलरों ने छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम के प्रावधानों के तहत राज्य में गाड़ियों की बिक्री की अनुमति नहीं ली थी। लंबे समय से ये डीलर बगैर अनुमति गाड़ियां बेधड़क बेच रहे थे। विभाग के मुताबिक…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर । राजधानी के तेलीबांधा मरीन ड्राइव के पहले स्थित आनंद नगर चौक पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। आसपास के लोगों ने बताया कि ये घटना रात की है। कार अचानक आनंद नगर बस स्टैंड में जा घुसी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रात को ही गाड़ी सवार लोगों को अस्पताल भेज दिया था। पुलिस इस घटना की विवेचना कर मामले की जांच कर रही है।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। बीती रात मेडिकल के एक छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। गंज थाना प्रभारी के मुताबिक धमतरी निवासी 32 वर्षीय हेमंत देवांगन मेकाहारा में ईएनटी पीजी के लास्ट सेमेस्टर का छात्र था और देवेन्द्र नगर स्थित आकाश गैस एजेंसी के पास एक मकान किराये पर लेकर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक डॉक्टर पिछले तीन चार दिनों से अस्पताल नहीं जा रहा औऱ साथी डॉक्टरों का भी फोन नहीं उठा रहा था। साथी…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। खुड़मुड़ा हत्या कांड मामले में पिछले एक सप्ताह से जांच कर रही पुलिस के हाथों एक अहम कड़ी लगने की खबर है। खबर के मुताबिक पुलिस ने राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा से संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जिससे पुलिस अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस के आलाधिकारी नहीं कर रहे हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक अब तक 250 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में हमने जब दुर्ग आईजी विवेकानंद सिन्हा और एसपी प्रशांत ठाकुर से बात की तो उन्होंने एक लाइन में कह दिया कि जांच जारी है।…

Read More

publicuwatch24.com,अभनपुर। गोबरा नवापारा के सोमवारी बाजार पुल से आज सुबह 7 बजे एक नाबालिग ने नदी में छलांग लगा दी. किशोरी की किस्मत अच्छी रही कि उसकी जान बच गई, लेकिन उसे काफी अंदरूनी चोटें आई हैं । मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 15 गिट्टीपारा की रहने वाली नाबालिग ने पहले अपने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन किसी कारणवश आग नहीं लगा पाई. इसके बाद वह सोमवारी बाजार पुल पहुंची और नदी में छलांग लगा दी. चूंकि इस वक्त नदी में पानी नहीं है और केवल रेत मौजूद है. लिहाजा उसकी जान…

Read More

publicuwatch24.com,नारायणपुर । नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले का एक बड़ा हिस्सा विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आज भी मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ पाया है। अबूझमाड़ वह क्षेत्र है, जहां वनांचल और नदी-नाले बहुत हैं। यही कारण है कि लोगों को शासन की मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। स्वास्थ्य सेवाओं की सरलता से उपलब्धता को ध्यान में रखकर बाइक एम्बुलेंस का प्रयोग किया गया। जिले में शुरूआती दौर में पहले दो बाइक एम्बुलेंस अंदरूनी ईलाकों के छोटे नदी-नालों, पगडंडियों, उबड़-खाबड़ रास्तों में दौड़ायी गयी, जो सफल हुई। इसकी सफलता को देखकर…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इंदौर की सीधी उड़ान सेवा पर ब्रेक लग गया है. उड़ान सेवा की शुरुआत कल से होनी थी. लेकिन अपरिहार्य कारणों से फिलहाल सेवा को स्थगित कर दिया गया है । रायपुर एयरपोर्ट निदेशक राकेश साय ने जानकारी दी है कि फ्लाइबिग कल से इंदौर की सीधी उड़ान शुरू करने जा रही थी, परंतु अभी अभी प्राप्त ई-मेल से सूचना के अनुसार वे किन्हीं अपरिहार्य कारणों से कल से अपनी सेवा शुरू नहीं कर पाएंगे. उन्होंने ई-मेल से सूचित किया है कि वह रायपुर से 13 जनवरी 2021 से अपनी सेवाएं शुरू करने…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए स्ट्रेन से बचने के लिए खास तैयारी की गई है. रायपुर में एम्स में 330 बेड की व्यवस्था की गई है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है. मंत्री ने बताया कि भारत में कोरोना के नए स्वरूप मिलने पर इनको चिन्हांकित करने की जरूरत है. इसके फैलने की क्षमता 60 प्रतिशत ज्यादा है, लेकिन अभी कोई बहुत चिंता की बात नहीं है. वैज्ञानिक जानकारी अभी नहीं आई है, खासकर विदेश आने-जाने वाले लोगों को और ज्यादा निगरानी रखने की जरूरत है. यूके से लगे हुए जो…

Read More

publicuwatch24.com,कोरबा। बर्थडे की पार्टी मनाने की खुशी उस समय मातम में बदल गई जब महुआ शराब के पीते ही अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई वही दूसरे की हालत इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. तीसरे की हालत काफी गंभीर बनी हुई है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । यह घटना बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसिया की है यहां गोलू कुम्हार का परिवार छठी कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें रिश्तेदारों के अलावा गांव के साधु राम गौड़, राजकुमार, इतवार सिंह भी शामिल थे. वे तीनों पूरे दिन मेहमानों की खातिरदारी करते रहे. देर…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर । राजधानी में इस वर्ष अपराध के रेसियो घटने के बावजूद आंकड़े चौकाने वाले हैं। 2020 में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, चोरी-बलवा व दुष्कर्म जैसे 4000 से ज्यादा मामले घटित हुए। पिछले कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़े हैं। अपराधों में कानून और पुलिस का खौफ कम हुआ है। पिछले कुछ सालों में मारपीट, चाकूबाजी से लेकर रेप, और हत्या जैसे मामले बड़े पैमाने पर बढ़े। हालांकि पुलिस इससे इत्तेफाक नहीं रखती, पुलिस का कहना है कि अपराध और वारदात होने के साथ ही अपराधियों की धरपकड़ और कार्रवाई भी तत्परता से हो रही…

Read More