Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
सेवा सहकारी समिति सेलर के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण में कलेक्टर को मिली अव्यवस्था, तत्काल उपार्जन प्रभारी को हटाने के दिए निर्देश…
publicuwatch24.com,बिलासपुर। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने गुरुवार को बिल्हा विकासखंड के सेवा सहकारी समिति सेलर के धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया. केन्द्र में व्याप्त अव्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताते हुए उन्होंने उपार्जन केन्द्र प्रभारी नारायण कश्यप को तत्काल हटाने का निर्देश दिया । कलेक्टर डॉ. मित्तर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि किसानों से खरीदे गये धान के बोरों की उचित तरीके से स्टैकिंग नहीं की गई है. केन्द्र प्रभारी द्वारा 9000 पुराने बोरे उपलब्ध होने के बावजूद नये बोरे से खरीदी की जा रही थी, इसका संतोषजनक जवाब भी प्रभारी ने नहीं दिया । कलेक्टर…
publicuwatch24.com,दंतेवाड़ा। नक्सलियों के दरभा डिवीजन के सचिव साइनाथ ने प्रेस नोट जारी किया है. प्रेस नोट के जरिए सुरक्षा बल के जवानों पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया है. बीते 28 दिसंबर को लेखागुडेम गांव में महिला नक्सली माड़वी भीमे और सुक्की कोवासी को जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया था. जिसे नक्सलियों ने फर्जी करार देते हुए डीआरजी जवानों पर उन्हें पकड़कर हत्या करने का आरोप लगाया है । प्रेस नोट में आगे लिखा है कि 21, 22 और 23 दिसंबर को नहाड़ी इलाके में 1500 जवान सर्चिंग में थे. जिन्होंने 27 ग्रामीणों की जमकर पिटाई की है. इसके…
अटल जी के जयंती सप्ताह पर 31 दिसंबर को कवि सम्मेलन और प्रदेश के प्रसिद्ध कवियों का सम्मान समारोह
डॉ. रमन होंगे मुख्य अतिथि, साय करेंगे अध्यक्षता, कौशिक, पवन, सोनी, बृजमोहन, मूणत व सुंदरानी भी रहेंगे मौज़ूद publicuwatch24.com,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म जयंती सप्ताह की श्रृंखला में आगामी 31 दिसम्बर को कवि सम्मेलन और प्रदेश के प्रसिद्ध कवियों का सम्मान समारोह रखा जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी जानकारी में बताया गया है कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय करेंगे. नेता प्रतिपक्ष…
जांजगीर-नैला वार्ड क्रमांक 13 व 15 में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाये जाने पर,टोटल लॉकडाउन का ऐलान, कलेक्टर ने लिया फैसला
publicuwatch24.com,जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार ने जांजगीर-नैला नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 13 व 15 में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाये जाने पर संबंधित वार्ड के चिन्हांकित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। कंटेंनमेंट जोन में अतिआवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति तथा अपरिहार्य स्वास्थगत आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर कंटेनमेंट जोन में आने-जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कंटेनमेंट जोन के निवासी बिना अनुमति के अपने घरों से बाहर किसी भी परिस्थिति में नहीं निकलेंगे। चिन्हांकित क्षेत्र पूर्णतः लाकडाउन रहेगा। क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें, आफिस एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णतः बंद रहेंगे। वाहनों…
असम का प्रभारी बनकर पहली बार गुवाहाटी गये विकास उपाध्याय का हवाई अड्डे पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। रायपुर विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय के बढ़े कद का असर दिखने लगा है। असम का प्रभारी बनकर पहली बार गुवाहाटी गये विकास उपाध्याय बुधवार सुबह रायपुर लौटे। हवाई अड्डे पर उपाध्याय के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने विधायक को फूल मालाओं से लादकर कंधे पर बिठा लिया। हवाई अड्डे से बाहर आने के बाद उनके साथ वाहनों का काफिला निकला। यह काफिला वीआईपी रोड पर आगे बढ़ा ही था कि समर्थकों की भीड़ ने फिर रोक लिया। विकास काफी दूर तक समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए पैदल ही आए। कई जगह समर्थकों…
समितियों में धान खरीदी बंद होने पर डॉ. रमन सिंह ने कसा तंज, कहा- छत्तीसगढ़ के किसानों ने शायद ही कभी यह सोचा होगा कि यह दिन भी देखना पड़ेगा
publicuwatch24.com,रायपुर। बारदाना नहीं होने की वजह से समितियों में धान खरीदी बंद होने पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने शायद ही कभी यह सोचा होगा कि यह दिन भी देखऩा पड़ेगा । दरअसल, राजनांदगांव के खुज्जी स्थित खरीदी केंद्र के किसानों को सूचना दी गई कि धान परिवहन और बारदाना नहीं होने के कारण 30 दिसंबर से धान खरीदी बंद रहेगी. इस नोटिस को अपने ट्वीट में चस्पा करते हुए डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने शायद…
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी की दर नवंबर 2020 में घटकर 3.5 प्रतिशत रह गयी है, जो राष्ट्रीय बेरोजगारी की दर 6.51 प्रतिशत से 3.01 प्रतिशत कम है. नवंबर महीने में देश में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी की दर 7.07 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 6.26 प्रतिशत रही । सेन्टर फाॅर माॅनिटरिंग इंडियन इकानामी (सीएमआईई) द्वारा ताजा जारी बेरोजगारी दर के आंकड़ों में, नवंबर के महीने में छत्तीसगढ़ में नवंबर के महीने में बेरोजगारी की दर 3.5 प्रतिशत रही, जबकि नवंबर के ही महीने में हरियाणा में बेरोजगारी दर 25.6 प्रतिशत, राजस्थान में 18.6, गोवा में 15.9 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में…
publicuwatch24.com,रायपुर। नववर्ष में हुड़दंग रोकने पुलिस की टीम चौकस रहेगी. पूरे शहर में 300 जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे. 25 चौक-चौराहों पर फिक्स पैकेट भी रहेंगे. नया रायपुर में अलग से पेट्रोलिंग टीम मौजूद रहेगी. मुख्य रूप से पुलिस तेलीबांधा इलाके को फोकस करेगी. होटल और पबो में होने वाली नशाखोरी पर भी पुलिस की नजर रहेगी । एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले ने बताया कि नववर्ष सेलिब्रेशन को ध्यान में रखते हुए पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की योजना बन चुकी है. जिसमें 25 के लगभग चौक चौराहों पर फिक्स पैकेट रहेंगे. इसके अलावा सभी थानों के…
publicuwatch24.com,नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की वजह से ब्रिटेन आने-जाने वाली हवाई उड़ानों पर लगी रोक को केन्द्र सरकार ने 7 जनवरी तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। पुरी ने ट्वीट कर कहा, “7 जनवरी 2021 तक ब्रिटेन आने-जानेवाली उड़ानों के अस्थायी निलंबन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद सख्ती से उड़ानों की बहाली होगी, जिसके लिए विवरण जल्द ही घोषित किया जाएंगे।” आपको बता दें ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद दुनियाभर में हड़कंप मचा है। भारत…
माओवादियों के प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में एक सीएएफ जवान घायल, गंभीर हालत में हेलिकाप्टर से रायपुर रेफर
publicuwatch24.com,बीजापुर। जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है. माओवादियों के प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में एक सीएएफ जवान घायल हो गया. जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल जवान का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया. ये घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है. सड़क सुरक्षा पर डीआरजी और सीएएफ के जवान सर्चिंग पर निकले थे. इस दौरान बुरजी और पुसनार के बीच आईईडी ब्लास्ट हो गया. इसमें एक जवान जख्मी हो गया. घायल जवान को उपचार के लिए ज़िला चिकित्सालय लाया गया है. एसपी कमलोचन कश्यप ने की घटना की पुष्टि की है.…