Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
गर्लफ्रैंड को लेकर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने चाकू मारा, युवक की हालत गंभीर, पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में जुटी
publicuwatch24.com, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशालपुर इलाके में स्थित दीपक किराना स्टोर के पास कल देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है. इस वारदात में संजय सोनकर उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक गर्लफ्रैंड को लेकर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी शिवा उर्फ पिंटू यादव ने संजय को चाकू मारा। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में जुटी है।
महिला राजस्व अधिकारी के पुत्र की गुंडागर्दी, मामूली विवाद में राजस्व अधिकारी के पुत्र ने एक युवती और उसके भाई से की मारपीट
publicuwatch24.com, रायपुर। राजधानी में एक महिला राजस्व अधिकारी के पुत्र की गुंडागर्दी सामने आई है। मामूली विवाद में राजस्व अधिकारी के पुत्र ने एक युवती और उसके भाई से मारपीट की। मामले में खम्हारडीह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। राजस्व अधिकारी के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह का कचना रेलवे फाटक के पास कार आगे-पीछे करने को लेकर एक युवती से मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी युवक द्वारा कार का पीछा कर ऐश्वर्य किंगडम स्थित घर के पास गाड़ी रुकवा कर युवती समेत उसके भाई के साथ मारपीट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना टीकाकरण को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे
publicuwatch24.com, रायपुर। कोरोना को लेकर आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे। इस चर्चा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव भी शामिल होंगे। इस बैठक में वैक्सीन को लेकर चर्चा की जाएगी साथ ही वैक्सिंग कब और कौन सी मिलेगी इस पर भी चर्चा की जा सकती है। ये चर्चा शाम 4 बजे से होगी। स्ट्रेन2 के सैंपल जांच की रिपोर्ट नहीं मिलने की बात भी स्वास्थ्य मंत्री टी.एस सिंहदेव वीडियो कांन्फ्रेसिंग के जरिए रख सकते है साथ ही वैक्सीनेशन को लेकर जल्दबाजी न करने की बात भी स्वास्थ्य…
राजधानी रायपुर में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमराई, तेज रफ्तार पायल ट्रेवल्स की बस ने दो बाइक सवार को अपनी चपेट लिया
publicuwatch24.com,रायपुर। बंद ट्रैफिक सिग्नल.. तेज रफ्तार बड़े वाहन और दुर्घटनाएं.. राजधानी रायपुर में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमराई हुई है। जिसका नतीजा सोमवार सुबह शारदा चौक में देखने को मिला, यहां सभी ट्रैफिक सिग्नल बंद होने की वजह से एक तेज रफ्तार पायल ट्रेवल्स की बस ने दो बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। गोलबाजार पुलिस के मुताबिक शारदा चौक स्थित पायल ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवारों को टक्कर मारी है। इस…
publicuwatch24.com,रायपुर। एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया 11 जनवरी सोमवार को दिल्ली से विमान द्वारा रवाना होकर सुबह 11:00 बजे नागपुर पहुंचेंगे। पीएल पुनिया नागपुर से वर्धा सड़क मार्ग से जाएंगे और सेवाग्राम वर्धा में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी 41 कार्यकारिणी सदस्यों, 36 जिला कांग्रेस अध्यक्षों, युवक कांग्रेसी एनएसयूआई महिला कांग्रेस और सेवादल चारों मोर्चा संगठनों के प्रदेश प्रमुखों, कांग्रेस संचार विभाग के प्रदेश प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी और मुख्यमंत्री जी के दो सलाहकार विनोद वर्मा और राजेश तिवारी सहित 85 प्रशिक्षणार्थियों के लिये आयोजित शिविर में 11 जनवरी से 14 जनवरी तक भाग लेंगे। इस…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को दुर्ग-भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को दुर्ग-भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से प्रस्थान करेंगे। वे पूर्वान्ह 11.55 बजे रिसाली जिला दुर्ग पहुचेंगे और रिसाली नगर निगम नवीन कार्यालय भवन का शुभारंभ और राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री रिसाली से प्रस्थान करने और 1.20 बजे जिला दुर्ग जामुल पहुंचेंगे। जहां वे 1.30 बजे नल जल योजना का शुभारंभ और राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण करेंगे। इसके बाद बघेल अपरान्ह 3 बजे जामुल से प्रस्थान कर 3.20 बजे आईटीआई…
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्राम गृह में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री बघेल ने अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा सभी का परिचय लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नारायणपुर अपने पिछड़ेपन के लिए नहीं बल्कि तेजी से विकास के लिए जाना जाए, यह हम सबका संयुक्त प्रयास होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ जनसामान्य तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा,…
खिलाडि़यों द्वारा आज नारायणपुर में रोमांचक प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने बच्चों के हैरतअंगेज मलखंभ प्रदर्शन को सराहा
publicuwatch24.com,रायपुर। मलखंभ के खिलाडि़यों द्वारा आज नारायणपुर में रोमांचक प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके साक्षी बने और उन्होंने मलखंभ का बेहतरीन प्रदर्शन के लिए खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मलखंभ का अनोखा प्रदर्शन किया गया था, जिसे देखने का अवसर मिला था। अबूझमाड़ के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मलखंभ का हैरत अंगेज प्रदर्शन देखकर लोगों ने दांतो तले उंगली दबा ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नारायणपुर में एक बार फिर से मलखंभ का प्रदर्शन देखने को मिला।…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार रात्रि रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद दूसरी बार आश्रम के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। आज हम सब स्वामी विवेकानंद को स्मरण कर रहे है। स्वामी विवेकानंद जी के बारे में जितना कहे कम है। स्वामी जी ने देश में ही नही पाश्चातय देशों में भी वेदों की जानकरी पहुचाई है। स्वामी जी ने ही हमें विज्ञान की तरफ आगे बढ़ने के बात कही…
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई शुभकामनाएं दी है। डॉ महंत ने कहा, प्रेम, सदभाव, सरलता, सभ्यता, भाईचारा, अपनत्व की भाषा है हिंदी, भारत की एकता अखंडता का प्रतीक है हिंदी। बतादें, दुनिया भर में हिन्दी के चाहने वालों के लिए 10 जनवरी का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन विश्व हिन्दी दिवस (World Hindi Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाए जाने का मकसद दुनिया भर में हिन्दी का प्रचार-प्रसार करना है. साथ ही हिन्दी को अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में स्थापित करना है. विश्व में…