Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
अंग्रेजी शराब दुकान में बीती रात 2 अज्ञात आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़ 1 लाख 67 हजार की चोरी, पुलिस व आबकारी विभाग की टीम मौके पर
publicuwatch24.com, डौंडी। डौंडीलोहारा अंग्रेजी शराब दुकान में बीती रात 2 अज्ञात आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़ 1 लाख 67 हजार से अधिक नगद रकम उड़ा ले गए. दोनों अज्ञात आरोपियों की तस्वीरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वहीं आरोपी शराब की बोतल छोड़ दिया । मामले की जानकारी लगते ही पुलिस व आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है. एएसपी डीआर पोर्ते ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज सोशल मीडिया में वायरल कर लोगों से अज्ञात आरोपियों को पकड़ने की अपील की है. पोर्ते ने बताया कि घटना मंगलवार की सुबह…
मुख्यमंत्री के प्रवास की तैयारी में जुटे हरीश कोरम की करंट लगने से मौत,सदमे में मां, दुख की इस घड़ी में न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा और न ही कोई जनप्रतिनिधि
publicuwatch24.com, बीजापुर। मुख्यमंत्री प्रवास की तैयारियों के दौरान हादसे में अपनी जान गंवाने वाले रालापल्ली गांव के हरीश कोरम की मां इस्तारी कोरम के आंसू थम नहीं रहे हैं. चार महीने पहले ही अपने पति की मौत के बाद घटी इस घटना से इस्तारी सदमे में हैं. दुख की इस घड़ी में इस्तारी को ढाढस बंधाने के लिए न तो कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा और न ही कोई जनप्रतिनिधि. मुख्यमंत्री के प्रवास की तैयारी में जुटे हरीश कोरम की शनिवार को टेंट लगाते समय करंट लगने से मौत हो गई थी. देर शाम को उसका शव उसके घर पहुंचा. इधर…
माना इलाके में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, पूरी जांच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी के माना इलाके में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। युवक की लाश माना बस्ती में खड़े माल वाहक वाहन में थी। गाड़ी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। माना थाना सीएसपी लालचंद मोहले के मुताबिक माना बस्ती इलाके में माल वाहक वाहन में युवक का शव मिला है। पुलिस टीम को सूचना मिलते ही मौके पर जाकर जांच की गई है। शव की शिनाख्त जगमोहन वर्मा उम्र (32 वर्ष) अभनपुर निवासी के रूप में…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग-भिलाई में आयोजित कार्यक्रमों में नल जल योजना का शुभारंभ और राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण करेंगे
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग-भिलाई में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नगर निगम रिसाली के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे साथ ही खुर्सीपार में अमृत मिशन फेस-1 का भी शुभारंभ किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.55 बजे दुर्ग जिले के रिसाली पहुचेंगे। मुख्यमंत्री रिसाली से प्रस्थान कर 1.20 बजे दुर्ग जिले के जामुल पहुंचेंगे। जहां नल जल योजना का शुभारंभ और राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत पट्टों का वितरण करेंगे। सीएम 3.20 बजे आईटीआई खुर्सीपार पहुंचेंगे और अमृत मिशन फेस-1 कार्य का शुभारंभ एवं आम सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.30 बजे भिलाई…
कांग्रेस पार्षद कमरान अंसारी और उसके भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने पुलिस से पार्षद की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की
publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के कांग्रेस पार्षद कमरान अंसारी और उसके भाई के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. युवक की मारपीट का वीडियो वायरल होने का बाद यह कार्रवाई की गई है. इससे पहले जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने पुलिस से पार्षद की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। श्रीचंद सुंदरानी ने कहा था कि एक आदिवासी युवक और उसकी मां वार्ड के पार्षद कमरान अंसारी के पास राशन कार्ड बनवाने के लिए गए थे. पार्षद उसका राशन कार्ड बनाते या न बनाते लेकिन आदिवासी युवक के साथ मारपीट करना लाठी,…
गौठानों से गरीबों को आर्थिक रुप से समृद्ध करने का सपना साकार होते देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुशी जताई
publicuwatch24.com, रायपुर । मुख्यमंत्री को महिलाओं ने भेंट की अपनी कृतियां गौठानों से गरीबों को आर्थिक रुप से समृद्ध करने का सपना साकार होते देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुशी जताई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दो दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान यहां नगरपालिका द्वारा संचालित गौठान पहुंचे और विभिन्न रोजगारमूलक कार्यों में संलग्न महिलाओं से मिलकर उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री के गौठान पहुंचने पर खुश महिलाओं ने मुख्यमंत्री को गोबर से बने दीया, गमला, मूर्तियां भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी महिला स्वसहायता समूह की महिलाआंे से रुबरु होकर गाय एवं भैंस पालन से दुग्ध उत्पादन और गोबर…
राजधानी इन दिनों नशे के कारोबारियों के लिए सेफ ज़ोन बना, ओडिशा से बड़े पैमाने पर हो रही गांजे की तस्करी
publicuwatch24.com, रायपुर। राजधानी इन दिनों नशे के कारोबारियों के लिए सेफ ज़ोन बना हुआ है, ऐसा लगता है नशे के कारोबारी छत्तीसगढ़ को सेफ ज़ोन मानकर चलते हैं। मुंबई, कोलकाता मुख्य मार्ग में रायपुर होने के कारण इसी रोड से गांजा, चरस, ड्रग्स आदि नशीले पदार्थों का सप्लाई होता है। काटाभांजी से राजा खरियार, खरियार रोड, सुअर्मार, बागबाहरा, महासमुंद होते हुए माल रायपुर पहुंचता है। रायपुर से बाघ नदी तक अगर गाड़ी सुरक्षित निकल गई तो आगे इन्हें कोई परेशानी नहीं होती। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि प्रत्येक बेरियर पर एंट्री फीस तय रहती है। जो खुलेआम क्षेत्र के…
publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। हाथियों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। जशपुर जिले के पत्थलगांव में उत्पाती हाथियों ने तीन ग्रामीणों की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव वनपरिक्षेत्र के सरईटोला, खुंटापानी और झिमकी में पहुंचे हाथियों के दल ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान तीन ग्रामीणों की पटक-पटककर जान ले ली। मौत से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के हमले के चलते हर वक्त दहशत के साय में गुजरता है। वहीं वन विभाग हाथियों को खदेड़ने में नाकाम साबित हो रहा है। फसलों को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ खेला बॉलीबाल मैच। भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- गत दिवस बीजापुर के लोहा डोंगरी जैव विविधता पार्क में बॉलीबाल मैच खेलने का अवसर मिला। मंत्रीगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ यादगार वक्त।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्कूल खुलने को लेकर ट्वीट में लिखा, “कुछ दिन रुको यार” अभी कोरोना संकट ख़त्म नहीं हुआ,
publicuwatch24.com, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक छात्र को बड़े दोस्ताना अंदाज में रोचक जवाब दिया है। छात्र ने स्कूल खुलने को लेकर CM भूपेश बघेल से सवाल पूछा था। इस पर रिप्लाई करते हुए CM भूपेश बघेल ने ट्वीट में लिखा “कुछ दिन रुको यार” अभी कोरोना संकट ख़त्म नहीं हुआ, घर पर पढ़ाई करो, सब की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम निर्णय लेंगे। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर में सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, कबड्डी, बैडमिंटन, बॉलीबाल सहित कई खेलों का आनंद लिया था। उन्होंने यहां लोहा पहाड़ी के सौन्दर्यीकरण के बाद खेल और मनोरंजन…