Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- छत्तीसगढ़ में मखाना उत्पादन को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, 26-27 नवंबर को रायपुर में जुटेंगे देशभर के किसान और कृषि विशेषज्ञ
- बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए दिनेश कुमार को 4-5 दिनों में मिले आय और जाति प्रमाण पत्र, सेवा सेतु बना मददगार
- कोरिया के जय कुमार साहू को मुख्यमंत्री की पाती, सौर ऊर्जा अपनाने के फैसले को सराहा
- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित
- चिरायु योजना से जन्मजात टेढ़े पैरों से पीडि़त दो माह की बच्ची को मिला संबल
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
Author: admin
कोरोना के मामले अभी थमे नहीं, देश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 11,427 नए संक्रमित,118 की मौत
publicuwatch24.com,नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले अभी भी थमे नहीं हैं। पिछले 24 घंटों में देश में 11,427 नए संक्रमितों की पहचान की गई। वहीं 11,858 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। जबकि कोरोना से 118 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में कोरोना के आंकड़े बढ़कर 1,07,57,610 हो गए हैं। जिसमें 1,04,34,983 लोग स्वस्थ हुए। वहीं कोरोना ने देश में 1,54,392 लोगों की जान ले ली। साथ ही वर्तमान में 1,68,235 एक्टिव केस हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।
नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर, अपरहण कर बनाते थे शारीरिक संबंध, दो आरोपी पुणे से गिरफ्तार
publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में नाबालिग लड़कियों का अपरहण कर उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. भाटापारा पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से दो आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाते थे. फिर उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर शारीरिक शोषण करते रहते थे । दरअसल भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र में लगातार नाबालिग लड़कियों का अपरहण और उत्पीड़न की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर मामले की जांच शुरु की. इसी दौरान पता चला कि नाबालिग पीड़िता और आरोपी महाराष्ट्र के पुणे…
नवा गारमेंट फैक्ट्री डेनेक्स का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया उद्घाटन, आने वाले दिनों में कपड़ा फैक्ट्री रोजगार का हब बनेगा
publicuwatch24.com,दंतेवाड़ा। गीदम हारम में नवा गारमेंट फैक्ट्री डेनेक्स का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में कपड़ा फैक्ट्री रोजगार का हब बनेगा । सीएम ने उद्घाटन के दौरान कहा कि देश और विदेश में आपके जिले का प्रचार और प्रशंसा भी हो रही है. घुर नक्सली क्षेत्र में इतनी बड़ी कपड़ा की फैक्ट्री रोजगार के नये अवसर इससे मिलेंगे. हमारा प्रयास है कि इस तरह की 4 और नई फैक्ट्री दंतेवाड़ा में खुले. डेनेक्स जैसी कपड़ा फैक्ट्री रायपुर में भी नहीं है । कपड़ा फैक्ट्री का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री…
छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन लगने के बाद एक स्वास्थ्य कर्मी को पैरालिसिस अटैक, इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया
publicuwatch24.com,रायपुर। देश भर में कोराना के टीके लगाए जा रहे हैं। टीका लगने के बाद कई लोगों में इसका प्रतिकूल प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन के बाद एक स्वास्थ्य कर्मी को पैरालिसिस अटैक आने का मामला सामने आया है। जिसे इलाज के लिए रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि धमतरी जिले के कुरुद में फार्मेसिस्ट के पद पर पदस्थ एक व्यक्ति ने गुरूवार को पास के ही एक वैक्सीनेशन सेंटर में कोरोना का टीका लगवाया था। तकरीबन 4 घंटे बाद जब वे वाशरुम जा रहे थे उसी दौरान…
बस्तर में शांति और शहीद जवानों की स्मृति में “बस्तर शांति दौड़” का आयोजन, दौड़ के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
publicuwatch24.com,जगदलपुर। बस्तर में शांति और शहीद जवानों की स्मृति में आज रविवार को सीआरपीएफ के द्वारा “बस्तर शांति दौड़” का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ आईजी समेत अन्य अधिकारी, जवान और बड़ी संख्या में बस्तरवासी शामिल हुए । इस कार्यक्रम की शुरुवात लाल बाग मैदान से की गई. दौड़ का शुभारंभ बस्तर आईजी सुंदरराज पी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया. इसके बाद इस दौड़ में शामिल सभी लोग सर्किट हाउस से होते हुए दलपत सागर की ओर से दंतेश्वरी मंदिर, मेन रोड होते हुए वापस लाल बाग मैदान पहुंचे. इसके बाद इस दौड़ के विजेताओं…
publicuwatch24.com,रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एक बार फिर विवादों में घिरता दिख रहा है. ताजा मामला सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा से जुड़ा है. इस मामले को लेकर ऐसी शिकायत सामने आई है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या पीएससी में बड़े पैमाने पर भर्ती घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है । दरअसल सहायक प्राध्यापक पद के साक्षात्कार के लिए चयनित एक अभ्यर्ती विरेंद्र कुमार पटेल ने आयोग चेयरमेन टामन सिंह सोनवानी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि साक्षात्कार सूची में एक ऐसे अभ्यर्थी को भी शामिल किया गया है, जो परीक्षा में अनुपस्थित…
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे की बहू और नातिन की हत्या की खबर के साथ सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा- छत्तीसगढ़ में जंगल राज पार्ट-2 शुरू हो गया
publicuwatch24.com,रायपुर। सावधान! छत्तीसगढ़ में जंगल राज पॉर्ट-2 शुरू हो गया है. यह ट्वीट पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शनिवार को पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे की बहू और नातिन की हत्या की खबर के साथ सरकार पर निशाना साधते हुए किया है । अविभाजित मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे डीपी घृतलहरे की बहू और नातिन की हत्या की खबर शनिवार को पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय रहा. मामले में करीबी रिश्तेदारों पर शक जताया जा रहा है. इस घटना पर अब डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा है कि…
लाल किले की घटना ने सारे देश को शर्मसार, यह सारा षड्यंत्र किसानों को बदनाम करने के लिए हुआ है, फिर भी किसान अपने मांग पर डटे हुए हैं, मैं उनके जज्बे को सलाम करता हूं- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
publicuwatch24.com, रायपुर। लाल किले की घटना ने सारे देश को शर्मसार किया है, लेकिन सवाल इस बात का है कि जहां 24 घंटे सेना व पुलिस के जवान रहते हैं, वहां तक वह आदमी घुस कैसे गया. डेढ़ से दो घंटा वहां रहा कैसे? अभी तक किसी के पास इसकी जानकारी नहीं है. तो यह सारा षड्यंत्र किसानों को बदनाम करने के लिए हुआ है, फिर भी किसान अपने मांग पर डटे हुए हैं और मैं उनके जज्बे को सलाम करता हूं. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दंतेवाड़ा के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में कही…
अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राप, मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण
publicuwatch24.com,अम्बिकापुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई. मंत्री सिंहदेव ने यहां नए पंजीयन काउंटर का फीटा काटकर उद्घाटन किया. साथ ही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अपने दौरे के दौरान अस्पताल के कई कक्ष और विभागों का निरीक्षण किया । स्वास्थ मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पोलियो ड्रॉप की दवा लगभग 35 लाख बच्चों को पिलानी है, जो बच्चे आज पोलियो ड्राप पीने से चूक जाएंगे, उन्हें मितानिन व नर्सों के द्वारा घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप की दवा पिलाई जाएगी । स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा एक भी बच्चा…
पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे की बहू और पोती की हत्या मामले में पुलिस का जल्द बड़ा खुलासा, मृतका के भाई ने लगाया बड़ा आरोप
publicuwatch24.com, रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह में पूर्व मंत्री डीपी घृतलहरे की बहू और पोती की हत्या मामले में पुलिस जल्द बड़ा खुलासा करेगी. पुलिस मृतका के दो रिश्तेदार को हिरासत में लिया है. दोनों आरोपी से पूछताछ की जा रही है. वहीं मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है । जानकारी के मुताबिक, हत्यारों ने नेहा घृतलहरे और उसकी 9 वर्षीय बेटी पीहू घृतलहरे की गला घोटने से पहले जमीन पर पटक कर और डुबोकर मारने की भी कोशिश की थी. अंत में जूते के लेस से गला घोंटकर हत्या कर…