Author: admin

publicuwatch24.com, रायपुर । समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की पहल पर राजधानी रायपुर के घड़ी चौक के पास, कलेक्टोरेट उद्यान परिसर में एक फरवरी से निःशुल्क योग कक्षाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। यहां योग आयोग की मास्टर ट्रेनर सुश्री पूनम शुक्ला द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक योग सिखाया जाएगा। रायपुर शहर के नागरिक उद्यान में निःशुल्क योग सीख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण कलेक्टोरेट गार्डन में चल रही योग कक्षा बंद कर दी गई थी। योग के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के उद्देश्य से नशामुक्ति संकल्प एवं…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनौद, परसकोल और रानी सागर में मड़ई मेला में शामिल हुए। ग्राम रानीसागर एवं परसखोल और गनौद में मड़ई मेला में शामिल होने के दौरान मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि मड़ई मेला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का काम हो रहा है। राज्य की सरकार भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा को सहेजने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ यहा के तीज-त्यौहारों में शासकीय अवकाश देने की शुरूआत की गई है।…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुमा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। ग्राम गुमा में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने के दौरान मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि कबड्डी ग्रामीणों का प्रिय खेल है। यह खेल गांव-गांव में आयोजित होता है। गांव में इसे खेलने वाले और देखने वाले बहुत ज्यादा संख्या में होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल में हार हार-जीत लगा रहता है। इसलिए इस खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए। इससे शारीरिक विकास के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर । निजी विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा प्रदान करे कि यहां से निकलने वाले विद्यार्थी देश के बाहर जाकर भी यह कहें कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा प्राप्त की है। कोरोनाकाल में निजी विश्वविद्यालयों ने ऑनलाइन शिक्षा तथा अन्य माध्यमों से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया है, यह सराहनीय है। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कल राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के 16वें स्थापना दिवस समारोह में कही। राज्यपाल सुश्री उइके का नाम आम जनता से मुलाकात करने के लिए वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया। इस समारोह में गोल्डन…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर । नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश के विकास कार्यों में तेजी आई है। नगरीय निकाय क्षेत्र के विकास में प्रदेश सबसे आगे रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ और धान की खरीदी की जा रही है। प्रदेश में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। सिंचाई कर भी माफ किया…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई 3 बाजार चौक में स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर जी के पुण्यतिथि कार्यक्रम के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर का अहम योगदान है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के लिए आंदोलन किए, बैठकें की और व्यापक जन जागृति का निर्माण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्री चंद्राकर के पास छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के लिए एक विशेष दृष्टि थी। वे यहां हॉर्टिकल्चर की संभावनाओं के संबंध में हमेशा बात करते…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। केंद्रीय बजट पेश होने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज प्रेस कांफ्रेंस की. किसान कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला, रमेश वर्ल्यानी और शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि आम बजट से किसान असंतुष्ट है. केंद्रीय बजट मजदूर किसान विरोधी और लूट मार से भरा है. इस तरह केंद्र ने फिर किसानों को छला है। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि इस बजट से किसान उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन केंद्र सरकार ने किसानों को एक बार फिर छला है. इस बजट में खेती और किसानों के साथ अनदेखी की गई है. केंद्र सरकार ने…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए दुर्ग जिले में संचालित निजी चंदूलाल चंद्राकार मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की घोषणा की है। बघेल ने कहा कि इस निजी मेडिकल कॉलेज के शासकीय अधिग्रहण की कार्यवाही शीघ्र आरंभ होगी. इससे इस कॉलेज को नई संजीवनी मिलेगी. दुर्ग जिले के कचांदुर ग्राम में स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार की प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की. स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकार की पुण्यतिथि के अवसर पर इस मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता छगनलाल मुंदडा ने कहा कि केन्द्रीय बजट का कोरोना काल जैसे चुनौतिपूर्ण समय पर पेश ऐतिहासिक पल है. विषम परिस्थियों में पेश किया गया बेहतरीन बजट है. देश के विकास के लिये यह अहम बजट है. उन्होंने कहा कि का औद्योगिक विकास को लेकर यह बजट मील का पत्थर साबित होगा. सूक्ष्म व लघु उद्योग को प्रोत्सहित करने वाला बजट होगा. केन्द्र सरकार ने इस बजट में कोई नया टैक्स नही लगाया. वहीं किसानों की चिंता भी इस बजट में की गई है. किसानों के हितों…

Read More

publicuwatch24.com,मगरलोड। मगरलोड स्थित देश शराब की दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर तकरीब 6 लाख रुपयों से भरी तिजौरी पर अपना हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही धमतरी एसपी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना रात लगभग 1ः30 के आसपास की बताई जा रही है। 6 से 8 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने मौके पर तैनात दो सुरक्षा गार्डों को एक कमरे में बंद कर लूटपाट शुरु कर दिये। बताया जा रहा है कि चोरों ने सबसे पहले शराब भट्टी का बिजली कनेक्शन काटा, उसके बाद छेनी हथौड़ी से ताला को तोड़कर वारदात…

Read More