Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोड़ा उपार्जन केंद्र में 44 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम धौलपुर के किसान, पर्याप्त बारदाने और तौल की सुविधाओं पर जताया संतोष
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
- धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा
- बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
- IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट
- दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक
Author: admin
विधानसभाः सुपेबेड़ा के किडनी मरीजों के इलाज का मामला गूंजा, बृजमोहन ने स्वास्थ्य मंत्री से कहा- दो साल बाद भी योजना का टेंडर जारी नहीं हुआ
publicuwatch24.com,रायपुर। सुपेबेड़ा के किडनी मरीजों के इलाज का मामला विधानसभा में गुरूवार को गूंजते दिखा. वहीं ध्यानाकर्षण के जरिये अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल और नारायण चंदेल ने जल आवर्धन योजना में हो रही देरी पर सवाल उठाएं। इसके जवाब में पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि वित्त की मंजूरी के लिए फाइल भेजी गई है। वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी एक गांव में 90 से ज्यादा लोगों की किडनी की बीमारी से मौत हो गई. फरवरी 2019 में स्वास्थ्य मंत्री गए थे. दो साल बाद भी योजना का टेंडर जारी नहीं हुआ.…
publicuwatch24.com,सूरजपुर। फास्ट ट्रैक कोर्ट के अपर सत्र न्यायाधीश ने बुधवार को 5 साल की बच्ची से बलात्कार के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दरअसल, मामला बसदेई गांव का है. जहां आरोपी ने 18 अक्टूबर 2018 नाबालिग को बिस्किट और चॉकलेट देने का लालच देकर अपनी साइकिल में बैठाकर ले गया. उसने पहले किराने की दुकान ले जाकर लड़की को चॉकलेट और बिस्किट दिलाया फिर सूनसान जगह ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया था । मामले में बसदेई पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था. जहां से आरोपी…
स्कूल व अन्य शासकीय भवनों से 100 मीटर की दूरी में तम्बाकू व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री करने पर होगी कार्रवाई publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। जिले को तम्बाकू मुक्त बनाने को लेकर राज्य तम्बाकू नियंत्रण पर कलेक्टर कार्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिलाधीश सुनील कुमार जैन ने कहा कि बच्चे घर से तम्बाकू और अन्य मादक पदार्थों का सेवन करना नहीं सीखते, वो घर के बाहर सामाजिक परिवेश में सीखते है. इसे रोकने की आवश्यकता है और हम इसे स्कूल स्तर से ही प्रारंभ करेंगे. स्कूल व अन्य शासकीय भवनों से 100 मीटर की दूरी में…
publicuwatch24.com,रायपुर । सड़क सुरक्षा के महत्व के विषय में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान कुल 15 मैच होंगे. इस टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाने वाला है। लेकिन कोरोना के सुरक्षागत कारणों से नवा रायपुर को बायो-बबल जोन घोषित किया गया है. यही कारण है कि क्रिकेट ग्राउंड में सिर्फ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ग्राउंड में जा सकेंगे. मुख्यमंत्री के अलावा…
9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्रों की परेशानी को देखते हुए तारीख बढ़ाई, 28 फरवरी तक प्रवेश ले सकेंगे
publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश के स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्रों को एक और मौका दिया गया है. इसकी तिथि खत्म हो गई थी, लेकिन छात्रों की परेशानी को देखते हुए तारीख बढ़ाई गई है. छात्र अब 28 फरवरी तक प्रवेश ले सकेंगे । पहले 15 फरवरी तक तारीख तय की गई थी. कोरोना को देखते हुए निर्णय लिया गया है. लोक शिक्षण संचालनालय ने आदेश जारी कर दिया है. यह आदेश सभी संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी हुआ है । छात्रों को हो रही थी परेशानी लोक शिक्षण संचालक डॉ जितेंद्र शुक्ला…
publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। कोरबा में आबकारी विभाग के कारगुजारी से परेशान एक आदिवासी शख्स ने आत्महत्या के इरादे से हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया. घंटों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद ग्रामीणों की समझाइश पर वह नीचे उतरा. कोरबा के नकटीखार में लोग उस समय सकते में आ गए जब एक व्यक्ति हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया. बड़ी संख्या में लोग टावर के पास पहुंच गए और दूजराम के ड्रामे को देखते हुए नीचे उतर जाने को लेकर समझते नज़र आए. दरअसल, नकटीखार निवासी दूजराम बिंझवार आबकारी विभाग के कर्मचारियों से परेशान होकर हाई टेंशन टावर पर चढ़…
publicuwatch24.com,बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी अपने स्टाइलिश अंदाज के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी खूब पहचान रखती हैं. उनके वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. दिशा पटानी ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो टाइगर श्रॉफ की तरह स्टंट करती नजर आ रही हैं. दिशा पटानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैन्स उनके स्टंट वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं Also Read – सुर्खियों में है भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी… देखें लेटेस्ट PHOTOS दिशा पटानी ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो…
विधानसभा में बढ़ते दुष्कर्म के मामले को लेकर बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा पूरे राज्य में दुष्कर्म के मामले बढ़ गए हैं. प्रदेश की महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही
publicuwatch24.com,रायपुर । प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामले को लेकर बीजेपी ने विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया. इससे पहले बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि पूरे राज्य में दुष्कर्म के मामले बढ़ गए हैं. प्रदेश की महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसलिए इस विषय पर चर्चा जरूरी है. शिवरतन ने कहा कि कोरबा के लेमरू में माता-पिता में सामने बेटी का बलात्कार किया गया. इसके बाद हत्या कर दी गई। बीजेपी सदस्य नारायण चंदेल ने कहा कि यह गंभीर विषय है. साथ ही शर्मनाक भी. आदिवासी बालाओं के साथ बलात्कार हो रहा है। …
publicuwatch24.com, दंतेवाड़ा। लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने वाली महिला नक्सली ने मंगलवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार, ‘लोन वर्राटु’ अभियान से प्रभावित होकर सीएनएन सदस्य पांडे कवासी ने 19 फरवरी को आत्मसमर्पण की थी. समर्पित महिला कारली पुलिस लाइन शांतिकुंज में रह रही थी, लेकिन आज देर शाम पांडे कवासी ने बाथरूम में दुपट्टे के सहारे फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली है । खबर से पुलिस लाइन शांतिकुंज में हड़कंप मच गया. मृतका का शव जिला अस्पताल पहुंचाया गया है.…
बारातियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलटी, 3 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
publicuwatch24.com, छत्तीसगढ़। कोरबा जिले में बारातियों से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे 3 लोगों की मौत हो गई है और कई गंभीर रूप से घायल है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुटी गई। हादसा पसान थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम रामपुर लेंगा का है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम रामपुर लेंगा से सिंदूरगढ़ शादी समारोह में 18 लोग ऑटो में जा रहे थे। इसी दौरान धवलपुर के पास ढलान में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि ऑटो में 18 लोग सवार थे। इसमें बच्चे भी…