Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ग्राम मेन्ड्रा की महिला किसान ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, घर बैठे टोकन मिलने से समय और श्रम की हुई बचत
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में जिला स्तरीय वैद्य सम्मेलन आयोजित, 88 वैद्यों ने लिया हिस्सा
- धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा
- बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
- IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट
- दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक
- वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत
Author: admin
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राजिम में 27 फरवरी से शुरू हो रहे राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों की समीक्षा की
publicuwatch24.com,रायपुर । त्रिवेणी संगम-महानदी, पैरी नदी और सोढूर नदी संगम पर स्थित छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ राजिम में 27 फरवरी से शुरू हो रहे राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों की समीक्षा आज धर्मस्व मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने की। उन्होंने सचिव धर्मस्व श्री पी. अन्बलगन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला अधिकारियों के साथ राजिम मेला स्थल पहुंच तैयारियों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि यह मेला 27 फरवरी को माघ पूर्णिमा से शुरू होकर 11 मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा। मेले का शुभारंभ 27 फरवरी को शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास…
मंत्री डॉ डहरिया ने ग्राम तुलसी में 73 लाख की लागत से नवनिर्मित हाई स्कूल भवन का किया लोकार्पण
publicuwatch24.com, रायपुर । अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग के ग्राम तुलसी में संचालित हाई स्कूल भवन की जर्जर स्थिति को देखकर वहाँ नए भवन की सौगात देने वाले नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने अब इस स्कूल में शिक्षकों की पदस्थापना पर भी पहल की है। उन्होंने अध्य्यापन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में कदम उठाते हुए हाई स्कूल तुलसी में पदस्थ दो शिक्षकों के अन्यत्र अटैचमेंट पर नाराजगी जाहिर की और तत्काल ही उनका अटैच समाप्त कर मूल शाला में पदस्थ करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर ने तत्काल…
विधानसभा बजट सत्र में आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2020-21 प्रस्तुत, कृषि पशुपालन, मत्स्य एवं वन में 4.81 प्रतिशत वृद्धि तो, उद्योग-खनन में कमी का अनुमान
publicuwatch24.com,रायपुर। विधानसभा बजट सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2020-21 प्रस्तुत किया गया. इसमें अग्रिम अनुमान वर्ष 2020-21 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद बाजार मूल्य पर वर्ष 2019-20 की तुलना में -1.77 प्रतिशत कमी का अनुमान जताया गया है. इसमें कृषि पशुपालन, मत्स्य एवं वन में 4.81 प्रतिशत वृद्धि तो उद्योग क्षेत्र निर्माण, विनिर्माण, खनन एवं उत्खनन, विद्युत, गैस तथा जल आपूर्ति में -6.28 प्रतिशत कमी का अनुमान है. सेवा क्षेत्र में मामूली 0.75 प्रतिशत वृद्धि अनुमानित है। आर्थिक सर्वेक्षण में अग्रिम अनुमान वर्ष 2020-21 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) पर गत वर्ष 2019-20 के…
युवक-युवती का शव मिलने से सरगुजा में सनसनी फैल गई, पुलिस इस मामले में प्रेम कहानी के एंगल से भी जांच कर रही
publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। युवक-युवती का शव मिलने से सरगुजा में सनसनी फैल गई है. ये शव बतौली सुवारपारा में मिले है. हैरानी की बात ये है कि जहां शव मिला है वहां से युवती का घर महज 100 मीटर दूरी पर स्थित है। जानकारी के मुताबिक बतौली थाना पुलिस ने युवक और युवती के शवों की पहचान की जा चुकी है. ये शव दिलीप पैकरा (21) और नाबालिग युवती का बताया जा रहा है। इस पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला नजर आ रहा है. जिसमें लकड़ी से मारकर…
विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन, सोंढूर जलाशय के नहर निर्माण के लिए जमीन की क्षतिपूर्ति का उठा मामला
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को सोंढूर जलाशय के नहर निर्माण के लिए जमीन की क्षतिपूर्ति का मामला उठा. कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने जबाव कहा कि क्षतिपूर्ति का भुगतान वन विभाग को किया जा चुका है। सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव के सवाल पर जवाब देते हुए कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा योजना सन् 1978 की है. विभाग अगर जानकारी दे रहा है, तो विभाग का धन्यवाद दिजिए, क्योंकि इतने पुराने डाक्यूमेंट नहीं मिलते. कृषि मंत्री चौबे ने कहा कि जहां गांव वाले जमीन में क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे हैं, वो जमीन ही…
दिल्ली जाने वाले लोगों को आज से 15 मार्च तक नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट पेश करनी होगी
publicuwatch24.com,आज से यदि आपको दिल्ली में इंट्री चाहिए तो सबसे पहले अपनी कोरोना जांच करानी होगी. ये आदेश आज से दिल्ली जाने वाले छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों के लिए लागू हो गया है। महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने राज्य में प्रवेश करने से पहले कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ एंट्री को अनिवार्य कर दिया है। फ्लाइट, ट्रेन या बसों द्वारा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश और पंजाब से दिल्ली जाने वाले लोगों को आज से 15 मार्च तक नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट पेश करनी होगी. यह आदेश उन…
publicuwatch24.com,बलरामपुर। प्रदेश के अंतिम छोर में बसे बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड में 4 माह से एसडीओपी का पद रिक्त है. वहीं उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश की सरहदों से लगा वाड्रफनगर का एक मात्र पुलिस चौकी प्रभारी का पद भी पिछले 2 माह से खाली है. वाड्रफनगर चौकी एएसआई के भरोसे चल रहा है. जिले के एसपी व पुलिस के आला अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे. वहीं अपराध, अवैध रेत, गिट्टी, कोयला का काम धड़ल्ले से जारी है. पर्याप्त स्टॉफ नहीं होने से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अतिरिक्त प्रभार दिया इस…
राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने हालिया बजट में एलआईसी के आईपीओ जारी करने, विदेशी पूंजी निवेश की सीमा 49 से 74 किए जाने की घोषणा का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री को लिखा पत्र
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए हालिया बजट में एलआईसी के आईपीओ जारी करने तथा बीमा क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश की सीमा 49 से बढ़ाकर 74 किए जाने की घोषणा का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस पर पुनर्विचार का आग्रह किया है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 – 22 के बजट प्रस्ताव में भारतीय जीवन बीमा निगम के आईपीओ जारी करने एवं सामान्य बीमा के सार्वजनिक कम्पनी की एक कंपनी के निजीकरण करने तथा बीमा…
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद पुलिस फिर हो गई सख्त, बिना मास्क पहने चलने वाले लोगों पर अब चलानी कार्रवाई
publicuwatch24.com,बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद पुलिस फिर सख्त हो गई है. बिना मास्क पहने चलने वाले लोगों पर अब चलानी कार्रवाई शुरू कर दी है. इसके अलावा लोगों को समझाइस देने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर गुरुवार को शहर के सभी थाना क्षेत्रों में बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों को समझाइस देकर जागरूक किया गया. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 350 लोगों का 100-100 रुपए का चालान भी काटा है, जो कि बिना मास्क लगाए…
जमीन सौदे मामले में आशीष भगत पर लगे सारे आरोप निराधार साबित हुए, आदित्य भगत का कहना है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते परिवार को बदनाम करने की कोशिश की
publicuwatch24.com,जशपुर। जिले के जमीन सौदे से संबंधित मामले में आशीष भगत पर लगे सारे आरोप निराधार साबित हुए है. कलेक्टर महादेव कावरे ने सात कोरवा आदिवासियों की शिकायत पर जांच समिति गठित की. यह पूरा मामला पहाड़ी कोरवाओं की ज़मीन लेने से शुरू हुआ था. मगर तथ्य यह है कि छत्तीसगढ़ में कोरवा जनजाति को लेकर जो व्यवस्था बनाई गई है, उसके अंतर्गत पहाड़ी कोरवा और दिहाड़ी कोरवा जनजाति को रखा गया. जिसमें पहाड़ी कोरवाओं को विशेष पिछड़ी जनजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है. विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के सर्वेक्षण 2021-22 के अनुसार विकासखंड मनोरा, जिला जशपुर…