Author: admin

publicuwatch24.com, गरियाबंद। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जिला गरियाबंद में कोरोना काल के दौरान जिस प्रकार ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को प्रतिरुप प्रदान करते हुए पुनः एक बार फिर गरियाबंद के पांचों विकासखण्ड के 336 ग्राम पंचायतों में कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक निलेश क्षीरसागर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत चन्द्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सक्रिय मजदूरों को रोजगार मोहैया कराने के उद्देश से रणनीति तैयार कर कार्य किया जा रहा है, प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं उसके आश्रित ग्राम में पर्याप्त मात्रा में रोजगार की…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। संतोषी नगर के दिलीप दीप हो या पेंशनबाड़ा का बबलू खान, भिलाई के योगेश हो या नवापारा राजिम में रहने वाले राधे तांडी। ये सभी श्रमिक है। इनकी दिनचर्या की शुरुआत प्रातः 5 से 6 बजे ही शुरू हो जाती है। भले ही इन मजदूरों को रात में सोने से पहले आने वाले दिन में काम मिलने को लेकर चिंता होती होगी, लेकिन उन्हें इस बात की गारंटी होती है कि कल की सुबह वह खाली पेट नहीं रहेगा। मजदूर भलीभांति जानते हैं कि चावड़ी में काम धंधा मिले न मिलें, उन्हें भरपेट भोजन जरूर मिलेगा। निर्धारित स्थान पर…

Read More

publicuwatch24.com,मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान उपार्जन केंद्र में भीषण आग लग गई है. आग इस तरह बेकाबू है कि धान से भरे बोरे धूं-धूं कर जल रहे है. दमकल वाहन मौके पर मौजूद है, लेकिन गर्मी की वजह से आग बुझाने में देरी हो रही है। पूरा मामला लोरमी इलाके के दाउकापा उपार्जन केंद्र का है. यहां शक्कर कारखाना के बाजू में गन्ने के अवशेष में आग लगी थी. इसी आग की लपटें धान उपार्जन केंद्र तक पहुंच गई. इसके बाद देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया. आग लगने की सूचना के बाद दमकल…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज दुष्कर्म के आरोपियों को शीघ्र आजीवन कारावास की सजा दिलाने पर उत्कृष्ट विवेचकों को सुपर इन्वेस्टिगेटर सम्मान से सम्मानित किया. इसके साथ ही बेहतर कार्य करने पर 51 पुलिसकर्मियों को इंद्रधनुष सम्मान प्रदान किया गया. अवस्थी ने कहा कि चुनौतियों का सामना डटकर करना चाहिए. घटना के बाद घटनास्थल पर तत्काल जाने से सफलता जल्द मिलती है. महिला विरुद्ध अपराध होने पर ज्यादा संवेदनशीलता के साथ जांच करनी होती है. जितनी जल्दी आरोपियों को सजा दिलाएंगे, जनता में पुलिस के प्रति उतना ही विश्वास बढ़ेगा. कार्यक्रम में आईजी दुर्ग विवेकानंद सिन्हा, आईजी…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब कारोबारी सुभाष शर्मा और उनसे समूह कंपनियों की 31 करोड़ 83 लाख रूपए की संपत्ति अटैच की है. ईडी ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन आफ मनी लाॅड्रिंग एक्ट 2002 के प्रावधानों के तहत की है. सुभाष शर्मा पर बैंकों से लोन के नाम पर करोड़ों रूपए की धोखाधड़ी का आरोप है. उनकी कंपनी मेसर्स होटल सफायर इन, मेसर्स गुडलक पेट्रोलियम कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स विदित ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंकों से 38 करोड़ 50 लाख रूपए का लोन हासिल करने के मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किया…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। 5 मार्च से टी20 अनएकैडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है. शुक्रवार को पहला मैच इंडिया लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स के बीच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 9 ओर में 68 रन बना लिया है. लेकिन 2 विकेट भी गवां दिए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. क्रिकेट मैच देखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे हुए हैं. इस मैच का सीधा प्रसारण कलर्स सिनेप्लेक्स, रिश्ते…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के लोक कलाकार और नार्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के सदस्य विजय डड़सेना के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। विजय डड़सेना का 1 मार्च को अमेरिका के शिकागो में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने उनके शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज महंत घासीदास संग्रहालय रायपुर के सभागार में छत्तीसगढ़ स्थान-नामार्थ विषय पर आयोजित दो दिवसीय शोध संगोष्ठी का शुभारंभ किया। मंत्री श्री भगत ने इस मौके पर सरगुजा के स्थान – नामों की परंपरा को रेखांकित करते हुए ऐसे अकादमिक आयोजनों में प्राप्त शोध पत्रों को पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के अध्यक्ष संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने प्रदेश के अनेक महत्वपूर्ण स्थलों के नामकरण की रोचकता और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की विशेषता पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी के प्रथम दिन आज दो अकादमिक सत्रों में 10 शोध पत्रों…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। एनएसयूआई ने आज शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम से मुलाकात कर छात्रों की समस्या से अवगत कराया. एनएसयूआई का कहना है कि 9 वीं और 11 वीं का ऑनलाइन, ऑफलाइन एग्जाम लेने का विकल्प नहीं है. सरकार की तरफ से स्पष्ट आदेश भी जारी नहीं किया गया है । एनएसयूआई प्रदेश सचिव हेमंत पाल ने बताया कि ऑनलाइन एग्जाम को लेकर आदेश में स्पष्ट नहीं हुआ है कि एग्जाम ऑनलाइन ली जाएगी या ऑफलाइन. हमारी मांग है कि विद्यार्थियों के पास दोनो विकल्प उपलब्ध हो. बहुत सारे जगह पर नेटवर्क प्रॉब्लम है. यदि ऐसा हुआ तो छात्र एग्जाम…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी में गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 8.77 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. ये ठगी चंगोराभाठा निवासी चंद्रभान देवांगन के साथ हुई है. प्रार्थी ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वेबसाइट पर ऑनलाइन गैस एजेंसी के लिए किया था आवेदन. डीडी नगर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक चंगोराभाठा के रहने वाले चंद्रभान देवांगन ने 3 माह पहले हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन किया था. 18 फरवरी को एक मोबाइल नंबर से इसके पास फोन आया. कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम कुसलाल जायसवाल…

Read More