
publicuwatch24.com,मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में धान उपार्जन केंद्र में भीषण आग लग गई है. आग इस तरह बेकाबू है कि धान से भरे बोरे धूं-धूं कर जल रहे है. दमकल वाहन मौके पर मौजूद है, लेकिन गर्मी की वजह से आग बुझाने में देरी हो रही है।
पूरा मामला लोरमी इलाके के दाउकापा उपार्जन केंद्र का है. यहां शक्कर कारखाना के बाजू में गन्ने के अवशेष में आग लगी थी. इसी आग की लपटें धान उपार्जन केंद्र तक पहुंच गई. इसके बाद देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया. आग लगने की सूचना के बाद दमकल वाहन और विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद है. आग बुझाने की कोशिश जारी है।