Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
- IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स सुअंबर फातिमा ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट
- दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक
- वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत
- भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- दिल्ली के भारत मंडपम में कल सजेगी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक महफिल, सात लोकनृत्यों से देश को दिखेगी प्रदेश की पहचान
- विकसित भारत-2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका सबसे अहम- राज्यपाल रमेन डेका
Author: admin
महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं को पुलिस के साथ जोड़ने,रायपुर पुलिस ने एक अहम कार्यक्रम का आयोजन किया
publicuwatch24.com,रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिक से अधिक महिलाओं को पुलिस के साथ जोड़ने के लिए रायपुर पुलिस ने एक अहम कार्यक्रम का आयोजन किया है। आईजी आंनद छाबड़ा व शहर एसएसपी अजय यादव के नेतृत्व में ‘WALK FOR A CAUSE’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। रविवार को सुबह सात बजे मरीन ड्राइव तेलीबांधा रायपुर से घड़ी चौक (आना-जाना) तक तीन किलोमीटर का वाॅक किया गया।
publicuwatch24.com,अंबिकापुर। धौरपुर के दुन्दु गांव में एक दर्दनाक हादसे में स्कूटी से गिरकर मां बेटे की मौत हो गई है। स्कूटी का स्टैंड नहीं हटाने से ये गंभीर हादसा हुआ है। महिला अपने 8 साल के बेटे के साथ स्कूटी से जा रही थी, इस दौरान स्कूटर का स्टैंड खुला हुआ था, इस खुले स्टैंड की वजह से स्कूटी किसी चीज टकराई और हादसा हो गया। सड़क पर गिरने से महिला और स्कूटी सवार मासूम गंभीर रुप से घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद इलाके…
publicuwatch24.com, रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण हैं। महिलाएं सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी है। श्रीमती भेंडिया आज बालोद जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा में आयोजित जिला स्तरीय महिला जागृति शिविर को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बेहतरी के लिए राज्य शासन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में कुपोषण दूर करने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई हैं।…
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सामुदायिक प्रयोजन हेतु वनाधिकार मान्यता पत्रों के स्वीकृति कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
publicuwatch24.com, रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं 2007 यथा संशोधित 2012 के क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु गठित राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रों के वितरण की प्रगति, सामुदायिक प्रयोजन हेतु वितरीत वन अधिकार पत्र, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत वनाधिकार के वितरीत भूमि में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। मुख्य सचिव ने सामुदायिक प्रयोजन हेतु वनाधिकार मान्यता पत्रों के स्वीकृति कार्य में तेजी…
जामडीह के घने पहाड़ी जंगल में मिली युवती की लाश, 2 मार्च से अपने घर से गायब थी, पुलिस की स्पेशल टीम और डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुटी
publicuwatch24.com,अंबिकापुर। सरगुजा के लुंड्रा थाना के ग्राम जामडीह के घने पहाड़ी जंगल में एक 19 वर्षीय युवती की लाश मिली है. युवती 2 मार्च से अपने घर से गायब थी, लेकिन परिजनों ने गुम इंसान का मामला दर्ज नहीं कराया था. लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस की स्पेशल टीम और डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान ग्राम जामडीह निवासी 19 वर्षीय शाहिना फिरदोसी पिता मोहम्मद जाकिर हुसैन युवती के तौर पर की गई है, जो बीते 2 मार्च से लापता थी. परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में…
जैजैपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े जुआरियों का मेला, पुलिस को मौके से 47 बाइक, पांच कार और करीब 78 हजार नकद जब्त किया
publicuwatch24.com,जांजगीर-चांपा। जिले के जैजैपुर क्षेत्र में दिनदहाड़े जुआरियों का मेला लगा हुआ था. इसी बीच पुलिस ने टीम बनाकर घेराबंदी कर जुआरियों के अड्डे पर छापा मार दिया. छापे में पुलिस को मौके से 47 बाइक, पांच कार और करीब 78 हजार नकद जब्त किया गया है. अगर बात करें आरोपियों की तो केवल 12 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. दरअसल, जांजगीर-चांपा के जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करौवाडीह बोराई नदी के किनारे अमरईया खार के पास बड़ी संख्या में जुआरी इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे थे। बता दें कि जिले का यह क्षेत्र जुए के नाम से पूरे…
publicuwatch24.com,बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्रन मेनन के साथ हाईकोर्ट के अन्य जजों ने बिलासपुर जिला अस्पताल स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में कोविड-19 का टीका लगवाया। कोविड-19 का पहला टीका लगवाने वाले जजों में चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्रन मेनन के अलावा जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा, जस्टिस गौतम भादुड़ी, जस्टिस पी सैम कोशी, जस्टिस संजय श्याम अग्रवाल, जस्टिस एसके गुप्ता, जस्टिस विमला सिंह कपूर के साथ सुचिता मिश्रा, रीना भादुड़ी, मिनी सैम कोशी, रश्मि अग्रवाल, मंजुषा गुप्ता और राम चरन कपूर शामिल रहे।
publicuwatch24.com,रायपुर। इस हेडिंग को पढ़कर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा ! 4 बेटियां करती है अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार… हां पर ये सच है. रायपुर के मठपुरैना की रहने वाली 3 बहने और एक भाभी मिलकर अज्ञात शवों को कांधा देती हैं और उनका अंतिम संस्कार करते है। इसे वे सेवा मानते है. क्योंकि उनके माता-पिता ने उन्हें ये सिखाया है कि सेवा जरूरतमंदों की करनी चाहिएं. इसलिए इन बेटियों का मानना है कि अज्ञात शवों से ज्यादा इस दुनिया में जरूरतमंद कौन होगा, जिनके अपनों को भी नहीं पता होगा कि उन्होंने किसी अपने को खो दिया…
विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 7 मार्च को ‘हमर ग्रामसभा’ कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे
publicuwatch24.com,रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 7 मार्च को ‘हमर ग्रामसभा’ कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। श्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलो हर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।…
ग्राम पंचायत घठुला में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी,कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनचौपाल शिविर किया आयोजित
publicuwatch24.com, धमतरी। जनसंपर्क विभाग द्वारा आज नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत घठुला में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य के निर्देशानुसार ग्राम घठुला में जिला स्तरीय जनचौपाल शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान शिविर स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाकर प्रदेश सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तिका, पॉम्पलेट, ब्रोशर तथा मासिक पत्रिका जनमन निःशुल्क वितरित की गई। जनचौपाल शिविर में आवेदन देने आए ग्राम घठुला के किसान श्री लुकेश राम पटेल ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण सहित लघु वनोपज और उनके समर्थन मूल्य…