Author: admin

publicuwatch24.com, बलौदाबाजार। श्रीसीमेंट कंपनी के रेलवे साईडिंग में कार्य के दौरान हाईटेंशन की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे गंभीर स्थिति में पहले तिल्दा ले जाया गया. उसके बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार श्री सीमेंट कंपनी का हथबंद के ग्राम रिंगनी में रेलवे साईडिंग का काम चल रहा है. जहां का काम महको कान्ट्रेक्टर द्वारा कराया जा रहा है. बाउंड्री वाल में ढलाई के दौरान ही मजदूर उपर से जा रहे हाईटेंशन की चपेट में आ गया. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. घायल मजदूर को तत्काल…

Read More

publicuwatch24.com, कोरबा। जिले में सांपों की धरपकड़ जारी है. वन मंडल कोरबा के बताती गांव में 17 फीट लंबाई वाले कोबरा सांप को स्नेक कैचर चीते सारथी ने वन विभाग के कर्मियों के सहयोग से पकड़ लिया । बताती के गांव में एक विशालकाय किंग कोबरा घर के बरांदे में रखें बास के नीचे बैठा हुआ था. जिसे देख घर वाले भाग खड़े हुए हैं. बिना देरी किए गांव वालों ने स्नेक रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी. जिसके बाद बिना देरी किए जितेंद्र ने कोरबा डीएफओ प्रियंका पाण्डेय को जानकारी दी । डीएफओ ने…

Read More

कलेक्टर ने किया कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण. publicuwatch24.com, बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रही है. जिले में बुधवार से पूर्ण लॉकडाउन प्रभावशील हो गया है. अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी व्यवसायिक दुकानें बंद रहेंगी. लॉकडाउन के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं, इसका जायजा लेने कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर और पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल शहर में निकले दरअसल जिले में 14 से 21 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया है. आज लॉकडाउन का पहला दिन है. इस दौरान लोग अनावश्यक घरों से बाहर तो नहीं निकल रहे हैं. जरूरी…

Read More

publicuwatch24.com,अस्पताल हाउसफुल, बेड खाली नहीं. अब न फूल वर्षा, घंटी-थाली नहीं. कोरोना का ये नया स्ट्रैन है. फिर से लॉकडाउन, सब बैन हैं. ज्यादातर राज्यों में हालात बेकाबू है. लेकिन बंगाल में जाने कोरोना के खिलाफ कैसा काला जादू है. बड़ी-बड़ी रैलियाँ, हजारों की भीड़, नेताओं के चेहरे न मास्क, न दो गज की दूरी है. यहाँ आयोग मजबूर और चुनाव जरूरी है. जी हाँ साहब चुनाव जरूरी है. कोरोना फिलहाल जैसे यहाँ पर छू मंतर है. गजब का सिस्टम, गजब का परजातंतर है। देखिए शिकायत मत करिएगा. सवाल न पूछिएगा. हम जो कड़े कदम हो सकते हैं सब उठा…

Read More

राज्य में कोरोना संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा भी तेजी से उफान मार रहा publicuwatch24.com, बालोद। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना के घातक परिणाम भी सामने आने लगे हैं. बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के खप्पड़वाड़ा गांव में 5 दिनों के अंदर डॉक्टर एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया. पति-पत्नी और बेटे की कोरोना से मौत हो गई। डॉक्टर का परिवार हुआ तबाह 60 वर्षीय डॉ. कौशल देशमुख प्राथमिक स्वा. केंद्र सिरसिदा में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 में कार्यरत थे. उनकी पत्नी सावित्री देशमुख की उम्र 56 वर्ष थी. डॉक्टर के बेटे डॉ. सुनील…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना से बिगड़े हालात के बाद से ही राज्य सरकार निशाने पर है. भाजपा सांसद सुनील सोनी ने भी सरकार पर हमला बोला है. सोनी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि कोरोना के नाम पर शराब पर लगाए गए सेस और सेस से वसूले गए 400 करोड़ में एक रुपया भी खर्च नहीं किया। सांसद सोनी का कहना है कि यह महज एक आरोप नहीं है, बल्कि सच है. मैं इसमें कोई राजनीति भी नहीं कर रहा हूँ. मैं दावे के साथ कह रहा हूँ कि सरकार ने सेस के पैसे का इस्तेमाल…

Read More

publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। तहसीलदार गौतमसिंह मंगलवार शाम को नगर में तहकीकात करने निकले थे. इसी दौरान जिला भाजपा कार्यालय के पास कुछ युवक खडे़ नजर आए, जिस पर तहसीलदार ने उनसे पूछताछ की. वहां पर सिविल ड्रेस में आरक्षक भी था, जिसने मास्क नहीं लगाया था. तहसीलदार ने उससे जब मास्क नहीं लगाने का कारण पूछा, तो वह गालीगलौज में उतर गया। आरक्षक की बदतमीजी देख तहसीलदार ने टीआई महेश ध्रुव को बुलाया. तहसीलदार गौतमसिंह के अनुसार टीआई के आने के बावजूद नशे में धुत्त आरक्षक का डा्मा चलता रहा. जिस पर पुलिस वाले अपनी गाड़ी में बिठाकर थाने ले गए। …

Read More

publicuwatch24.com, मगरलोड। ब्लाक मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर करेली बड़ी चौकी के ग्राम चंदना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां बीती रात कलयुगी बेटे ने अपने पिता और अपनी दादी को लकड़ी के बट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. उसकी मां ने पड़ोसी के घर भाग कर जान बचाई. घटना के बाद से आरोपी फरार है। वारदात की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस घटना स्थल पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई. पुलिस आरोपी बेटे के तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, 13 अप्रैल मंगलवार की रात…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता डॉ सुभाष पाण्डेय की कोरोना से मौत हो गई है। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ा है। सुभाष पांडेय कोरोना नियंत्रण अभियान के राज्य नोडल अधिकारी भी थे। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान ही शुक्रवार को उन्हें फीवर हुआ था, जिसके बाद शनिवार और रविवार को उनका घर पर इलाज चला सोमवार को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। कल देर शाम उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था।

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेडकर को आज उनकी 130 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कोविड-19 के बचाव और रोकथाम के लिए लागू लाॅकडाउन के कारण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय कक्ष में संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इसके साथ ही उन्होंने भारत के संविधान निर्माण और समता मूलक समाज के निर्माण, समाज के कमजोर वर्गाें और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद किया उन्होंने बाबा साहब द्वारा कमजोर तबकों की…

Read More