
publicuwatch24.com, मगरलोड। ब्लाक मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर करेली बड़ी चौकी के ग्राम चंदना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां बीती रात कलयुगी बेटे ने अपने पिता और अपनी दादी को लकड़ी के बट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. उसकी मां ने पड़ोसी के घर भाग कर जान बचाई. घटना के बाद से आरोपी फरार है।
वारदात की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस घटना स्थल पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई. पुलिस आरोपी बेटे के तलाश में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, 13 अप्रैल मंगलवार की रात लगभग 11.30 बजे ग्राम चंदना निवासी महेश वर्मा ने अपने पिता पन्ना लाल वर्मा (50 वर्ष) व दादी त्रिवेणी वर्मा (80 वर्ष) की लकड़ी के बट्टे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी महेश वर्मा की मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. उसका ईलाज भी चल रहा था. घटना के बाद आरोपी फरार है. पुलिस दोहरे हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।