Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2.32 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
Author: admin
publicuwatch24.com, रायपुर। नवरात्रि का पर्व 9 दिनों तक मनाया जाता है. नवरात्रि में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग अवतारों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के चौथे दिन कुष्मांडा देवी की पूजा का विधान है. नवरात्रि का चौथा दिन माता कुष्मांडा को समर्पित होता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां कुष्मांडा की पूजा करने से आयु, यश, बल और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। मां कुष्मांडा की विधि विधान से पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्त होते हैं. मान्यता है कि मां कुष्मांडा संसार को अनेक कष्टों और संकटों से मुक्ति दिलाती हैं. इस दिन लाल रंग…
लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद भी राजधानी में मालवाहकों की नो एंट्री, जानिए आला अधिकारियों का क्या है तर्क…
publicuwatch24.com, रायपुर। कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर में आम लोगों के साथ-साथ व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मालवाहकों को जिले की सीमा पर रोककर ई-पास की मांग की जा रही है. अब एक तरफ सरकार ने मालवाहकों को आवाजाही की छूट दी हुई है, दूसरी ओर राजधानी में प्रवेश करने पर मालवाहकों के चालकों से ई-पास मांगा जा रहा है, इससे व्यापारियों के परेशानी पैदा हो गई है । कोरोना ने सभी वर्ग के लिए सिरदर्द पैदा कर दिया है. ऊपर से लॉकडाउन को लेकर जारी आदेश और फिर अधिकारियों की बैठक के बाद…
publicuwatch24.com, रायपुर। एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि दुर्ग जिले के बड़े नेता का निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष प्रदीप पंगर का निधन हो गया। प्रदीप पंगर अहिवारा के लोकप्रिय नेता थे। आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण के चलते हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों और मौत के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। रोजाना 100 से अधिक संक्रमितों ने मर्चुरी और श्माशानों की व्यवस्था बिगाड़ दी है।
publicuwatch24.com, छत्तीसगढ़। भिलाई शहर के पूर्व उपाध्यक्ष (बीजेपी नेता) फणेन्द्र पांडेय की आज कोरोना से मौत हो गई है। एम्स में उनका उपचार होने की जानकारी सामने आई है, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली है। पूर्व जिलाध्यक्ष सांवला राम डाहरे व कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेवा ने उनका दाखिला एम्स रायपुर में करवाया था। गुरुवार को पूर्व जिला उपाध्यक्ष फणेंद्र पांडेय की कोरोना से मौत हो गई। उनके निधन से भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों में शोक है।
publicuwatch24.com, रायपुर । महामारियों और मानवता के बीच जंग का इतिहास सदियों पुराना है। हर सदी में किसी न किसी महामारी ने मानवता के सामने चुनौतियां पेश कीं, और हर बार मनुष्यता की ही जीत हुई। अब एक बार फिर एक विषाणु ने मनुष्य के ज्ञान और विज्ञान को चुनौती है। हर बार की तरह इस बार भी हम निश्चित ही जीतेंगे। वह हमारी जिजीविषा ही थी, जिसने हमेशा हमारे अस्तित्व की रक्षा की। जब कभी संकट गहराया, हमारी जिजीविषा उतनी ही तीव्र होती रही। संकट के बीच जीवन को बचाए रखने की कला हमने विकसित की। कोविड-19 के…
फोटोग्राफर के सूने मकान में चोरों ने की सेंधमारी, नकद सहित सोने-चांदी के जेवर पार, जांच में जुटी पुलिस
publicuwatch24.com, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लाकडाउन के दौरान गृहग्राम गए फोटोग्राफर के सूने मकान का कुंदा उखाड़कर चोरों ने नकद और सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। तखतपुर के तोताकापा में रहने वाले दिनेश कुमार पटेल(34 वर्ष) मंगला सबस्टेशन के पास योगेश पांडेय के मकान में किराए पर रहते हैं। वे यहां आजाद चौक में फोटो स्टूडियो चलाते हैं। जिले में लाकडाउन के कारण वे मंगलवार की शाम छह बजे अपने मकान में ताला लगाकर गृहग्राम चले गए थे। बुधवार की सुबह उनके…
publicuwatch24.com, रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के संबंध में विचार विमर्श के लिए मुख्यमंत्री निवास में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल रूप से आयोजित सर्वदलीय बैठक प्रारंभ। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव सचिव रेणु जी.पिल्ले, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सामान्य प्रशासन विभाग और जनसम्पर्क विभाग के सचिव श्री डी. डी. सिंह, संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य नीरज बंसोड़ उपस्थित हैं।
बीजेपी नेता ने वीडियो वायरल कर कहा- असम के बोडो पीपुल्स फ़्रंट के प्रत्याशियों को रेस्ट हाउस में ठहराया गया
publicuwatch24.com, जगदलपुर। असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी बोडो पीपुल्स के उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लाए गए हैं. अब इन बोडो उम्मीदवार को रायपुर से बस्तर लाये गए हैं. यह बात बीजेपी नेता एवं पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर कही है। पूर्व मंत्री कश्यप ने अपने पोस्ट में कहा कि छत्तीसगढ़ कोरोना पेसेंट के मामले में सबसे ऊपर है. प्रतिदिन 15 हजार से ऊपर मामले आ रहे है. सैकड़ों की रोजाना अकाल मृत्यु हो रही है, पर सरकार की चिंता चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की नही है. सरकार की चिंता तो असम…
publicuwatch24.com, रायपुर। नवरात्रि का पावन पर्व देशभर में मनाया जा रहा है. नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता चंद्रघंटा को राक्षसों की वध करने वाली कहा जाता है. ऐसा माना जाता है मां ने अपने भक्तों के दुखों को दूर करने के लिए हाथों में त्रिशूल, तलवार और गदा रखा हुआ है। मां चंद्रघंटा का यह रूप सुंदर, मोहक और अलौकिक है. माँ चंद्रघंटा की कृपा से अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होते हैं, दिव्य सुगंधियों…
कोरोना त्रासदी में हेल्प डेस्क बनाकर विभाग ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी संभाला मोर्चा, 13 सौ को मिला लाभ
पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को समय पर कोविड-19 संबंधी समस्याओं से निजात दिलाना publicuwatch24.com, दुर्ग। पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को कोविड-19 संबंधी आवश्यकताओं की शीघ्र पूर्ति के लिए पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 भिलाई में पुलिस हेल्प डेस्क चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जिले के पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को समय पर कोविड-19 संबंधी समस्याओं से निजात दिलाना था. इस हेल्पडेस्क का शानदार फीडबैक आने के बाद इसके लाभार्थियों का दायरा और बढ़ाया गया. अब इसमें सेवानिवृत पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों दीगर यूनिट शाखा जिसमें अन्य जिले के पुलिसकर्मियों…