Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
- हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’
- रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित, 11 नवम्बर को देंगी स्वच्छता पुरस्कार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं
- सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नौवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
- 12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन
- बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
Author: admin
publicuwatch24.com-रायपुर। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जौंदा और तोरला में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर अवैध शराब के साथ दो अलग अलग मामलों में एक युवक और महिला को गिरफ्तार किया है। ये पूरा मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है। बता दें कि आबकारी विभाग ने देर रात दबिश देकर कार्रवाई की है। आबकारी विभाग से नीलम स्वर्णकार और उनकी टीम मौजूद थी।
publicuwatch24.com-रायपुर। आज राजधानी रायपुर के डब्लू.आर.एस. कॉलोनी स्थित SECRSA स्टेडियम में छालीवुड इंडस्ट्री प्रीमियर लीग – CIPL 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ एवं ट्रॉफी अनावरण के अवसर पर छालीवुड के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा जी अपने टीम के साथ मैदान पे नज़र आए। छालीवुड के सभी दर्शकों के लिए बहुत ही ख़ुशी के पल होने वाला हैं की वो अपने सभी सितारों को एक साथ एक ही मैदान में देखने वाले हैं। इस बार का CIPL बहुत ही खास होने वाला हैं क्युंकि यहां पे सभी कलाकार अपने अपने टीम के साथ पूरे जोश के साथ मैदान पे उतेरेंगे। 26…
publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले ही बारिश, बादल गरजने और बिजली गिरने की गतिविधि बढ़ गई है। पिछले 24 घंटों में रायपुर, बस्तर समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई। नौपता के दूसरे दिन भी बारिश और ठंडी हवाओं के कारण गर्मी का असर लगभग खत्म हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने और भारी वर्षा की संभावना भी बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में कुछ इलाकों में बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम…
publicuwatch24.com-रायपुर। कांग्रेस आज रायपुर स्थित आरटीओ कार्यालय का घेराव करेगी। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कांग्रेस ने HSRP (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगाने की प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर प्रदर्शन करेगी। नंबर प्लेट लगाने वाले केंद्रों में बेहतर व्यवस्था की मांग की जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के लगभग 40 लाख और रायपुर के 10 लाख वाहनों में HSRP प्लेट लगाई जानी है।
publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण में अलग-अलग जिलों के आकस्मिक दौरे पर रहेंगे। आज उनका हेलीकॉप्टर कहीं भी बिना पूर्व सूचना के उतरेगा। इस दौरान सीएम साय समाधान शिविर पहुंचेंगे। साथ ही वे समीक्षा बैठक भी करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम सुबह 10 रवाना होंगे।
publicuwatch24.com-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले फिर से सामने आने लगे हैं। सोमवार को दुर्ग और रायपुर में कुल दो नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज पाए गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में अब सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या तीन हो गई है। जानकारी के अनुसार, रायपुर में लगभग 50 वर्षीय एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह महिला अवंति विहार इलाके की रहने वाली है। जांच में पाया गया कि महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जिससे संक्रमण का स्रोत अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। संक्रमित महिला का इलाज MMI नारायणा अस्पताल में…
publicuwatch24.- रायपुर/धमतरी/दुर्ग। अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना लेकर आज प्रदेशभर में सुहागिनों ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री निर्जला व्रत रखा। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने सोलह श्रृंगार के साथ व्रत रखकर वटवृक्ष की पूजा की और पति की दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही मंदिरों और पार्कों में वट वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना के लिए सुहागिनों की भीड़ उमड़ पड़ी। रायपुर, धमतरी और दुर्ग सहित अन्य शहरों में भी विशेष रूप से महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से पूजा की और रक्षा सूत्र वटवृक्ष के चारों ओर लपेटते हुए परिक्रमा की। पूजा के…
publicuwatch24.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पूज्य स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल के प्रति आज अनेक वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय रामजी वाटिका स्थित सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर पहुंचे और स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकसंतप्त परिजनों को ढांढस…
publicuwatch24.-नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के दाहोद में 24,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 26 मई का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने गुजरात के लोगों के अटूट समर्थन और आशीर्वाद को स्वीकार किया, जिन्होंने उन्हें देश का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस विश्वास और प्रोत्साहन ने दिन-रात देश की…
छत्तीसगढ़ के पामेड़ में खुली ग्रामीण बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ
माओवाद से मुक्ति की जमीन पर रखी जा रही है विकास की मजबूत नींव- मुख्यमंत्री publicuwatch24.com-रायपुर। जिस पामेड़ को कभी माओवादियों की बटालियन नंबर-1 का गढ़ माना जाता था, आज वहां बैंक खुल रहे हैं, कन्या आश्रम बन रहे हैं और लोग खुले मन से सुशासन शिविरों में भाग ले रहे हैं। यह बदला हुआ बस्तर है- आत्मविश्वास, विकास और लोकतंत्र का प्रतीक। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बीजापुर जिले के सुदूरवर्ती और पूर्व में माओवादी प्रभाव से ग्रस्त रहे पामेड़ क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने इसे विकास…