Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत चल रहे प्रदेश व्यापी कार्यक्रमों की कड़ी में आज बालोद के संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बालोद, कांकेर और नारायणपुर जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। बैठक से पूर्व उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Read More

publicuwatch24.-कोरबा। मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने कोरबा जिले के पोड़ीउपरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण का वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना और अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। डॉक्टरों एवं संबंधितों को अस्पताल की सुविधाओं को आवश्यकतानुसार और सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान डॉक्टर्स, अस्पताल के स्टाफ एवं आमजन उपस्थित रहे।

Read More

publicuwatch24.-दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के सफाई कर्मियों की हड़ताल ने शहर की सफाई व्यवस्था को पूरी तरह ठप कर दिया है। बीते सात दिनों से प्लेसमेंट और मिशन क्लीन सिटी वर्कर अपनी ज्वलंत मांगों को लेकर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। अब पूरे दुर्ग शहर में चरमराई हुई सफाई व्यवस्था से जनता परेशान है, लेकिन निगम प्रशासन अब तक मौन है। लेकिन आज, इस आंदोलन को वो मजबूती मिली जो अक्सर बड़े बदलाव की शुरुआत होती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने स्वयं धरना स्थल पहुँचकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया.…

Read More

publicuwatch24.-बिलासपुर। अब चौक-चौराहों पर लगे सिग्नल में लेफ्ट फ्री लेन में बाइक या दूसरी गाड़ी खड़ी करने पर 300 रुपए का जुर्माना देना होगा। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने के लिए इस नियम पर कड़ाई से अमल शुरू कर दिया है। मंगलवार से इसकी निगरारी भी शुरू हो गई है। नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की निगरानी हाईटेक तरीके से होगी। साथ ही चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस भी चालानी कार्रवाई करेगी। दरअसल, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत प्रमुख चौराहों पर सिग्नल और अत्याधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। रेड सिग्नल के दौरान…

Read More

publicuwatch24.-राजनांदगांव। जिले में सुशासन तिहार में हंगामा हुआ है। छुरिया ब्लॉक में आयोजित समाधान शिविर में पूर्व विधायक छत्री साहू मांगों की तख्ती लेकर पहुंचीं थी। उन्होंने सड़क निर्माण का मुद्दा उठाते हुए शिविर में प्रदर्शन किया तो उन्हें जेल भेजने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद पूर्व विधायक ने अफसरों और भाजपा नेताओं को चूड़ियां पहनने की बात कह डाली। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपनी चूड़ियां उतारकर देते नजर आ रही है। बाद में जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र वैष्णव ने हाथ जोड़कर उनसे चूड़ियां वापस पहनने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। माना थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई, जिसमें एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ जब एक सफेद रंग की कार, जो माना एयरपोर्ट की ओर से आ रही थी, अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। कार की रफ्तार काफी तेज…

Read More

publicuwatch24.-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार की प्रेसवार्ता ले रहे है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी शामिल है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के छह माह पूरे होने के अवसर पर आयोजित सुशासन तिहार का आयोजन जोर-शोर से किया जा रहा है। इस अवसर पर रायगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक विशेष प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उनके साथ राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए जनहित में उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले छह महीनों…

Read More

publicuwatch24.-सारंगढ़-बिलाईगढ़। कनकबीरा में CM विष्णुदेव साय ने जनता की समस्याओं को सुना। X पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कनकबीरा पहुंचा। गाँव के आत्मीय वातावरण में गुलमोहर पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों की आवश्यकताओं और सुविधाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। हमारी सरकार का संकल्प है कि जनहितकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से सुशासन तिहार के माध्यम से हम नागरिकों के बीच पहुंच रहे हैं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने युक्तियुक्तकरण को लेकर शिक्षक संघों के विरोध को दरकिनार करते हुए कहा कि यह बच्चों के हित में है. शिक्षकों और छात्रों का अनुपात में संतुलन जरूरी है. कुछ स्कूलों में शिक्षकों की संख्या ज्यादा तो कुछ स्कूलों में बहुत कम हैं. युक्तियुक्तकरण के माध्यम से संतुलित किया जाएगा. रायपुर से सारंगढ़ रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि सारंगढ़ और रायगढ़ जिले का दौरा करेंगे. समाधान शिविर में शामिल होंगे. सुशासन तिहार में जनता से संवाद करेंगे. रायगढ़ में सुशासन तिहार की समीक्षा करेंगे. वहीं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर l राजधानी रायपुर के 80 से अधिक स्पा सेंटरों में पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। शहर के चारों दिशाओं में फैले स्पा सेंटरों पर सरप्राइज़ रेड के तहत यह कार्रवाई की गई, जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पा सेंटरों में कार्यरत युवतियों की पहचान और दस्तावेजों की जांच करते हुए पूछताछ शुरू की है। कई सेंटरों से आपत्तिजनक सामग्री मिलने की सूचना है, जिसके चलते कुछ संचालकों को हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व CSP स्तर के अधिकारियों ने किया, जिनकी निगरानी में चार विशेष टीमें बनाई गई थीं।…

Read More