
publicuwatch24.com-रायपुर। कांग्रेस आज रायपुर स्थित आरटीओ कार्यालय का घेराव करेगी। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कांग्रेस ने HSRP (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगाने की प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर प्रदर्शन करेगी। नंबर प्लेट लगाने वाले केंद्रों में बेहतर व्यवस्था की मांग की जाएगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ के लगभग 40 लाख और रायपुर के 10 लाख वाहनों में HSRP प्लेट लगाई जानी है।