Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को राज्यों में कोरोना के गंभीर हालात को लेकर सुनवाई हुई. इसमें छत्तीसगढ़ सरकार ने कोविड पर राज्य का पक्ष रखा है. राज्य सरकार ने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है और इसमें सरप्लस है. वहीं 45 से ऊपर आयु के लोगों को 88 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जा चुका है एवं फ्रंट लाइन वर्कर को भी 93 प्रतिशत दूसरा डोज दिया जा चुका है. केंद्र सरकार से वेंटिलेटर की मांग की गई थी, लेकिन इसकी आपूर्ति नहीं हुई है. सुप्रीम कोर्ट के समक्ष राज्य सरकार ने ये निम्न कथन प्रस्तुत किए-…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर के ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र धरसींवा से आगजनी की घटना सामने आई है। धरसीवां के कूंरा नगर में शुक्रवार की सुबह भोजन बनाते वक्त सिलेंडर में आग लगने से गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। देखते ही देखते आग ने पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कुंरा में भोजन बनाते समय एक घर में सिलेंडर में आग लग गई, जिससे सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। आग इतनी तेजी…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर सियासी संग्राम जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार वेंटिलेटर पर है। अब रमन के इस आरोप का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार रुचिर गर्ग ने जवाब दिया है। गर्ग ने कहा हां, हां! ऐसा ही है, लेकिन कौन सी सरकार? रमन के आरोप पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए गर्ग ने एक दर्जन सवाल किए, जिसमें यह बताने की कोशिश की है कि केंद्र की मोदी सरकार वेंटिलेटर पर है। गर्ग ने कहा, हां, वो सरकार वेंटिलेटर पर है, जो इस तबाही में भी मुनाफाखोरों और…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। शिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम ने आज डूमरतराई थोक बाजार स्थित मंजूश्री ट्रेंडिंग की दुकान को सील किया है. मिली जानकारी के मुताबिक मंजूश्री ट्रेंडिंग संचालक लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को दी. तत्काल नगर निगम के अधिकारी और माना पुलिस की टीम ने पहुंचकर दुकान को सील किया। और नोटिस जारी किया है. यह कार्रवाई जोन क्रमांक 10 अधिकारी जितेंद्र कौशिक की उपस्थिति में की गई है।

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा ‘कोरोना पेंडेमिक की रोकथाम में विश्वविद्यालयों की भूमिका’ पर आयोजित ऑनलाइन जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में कुल 1000 विश्वविद्यालयों में लगभग 3 करोड़ विद्यार्थी अध्ययनरत है, जो कि भारत में सबसे ऊर्जावान, उत्साही व उत्सुक वर्ग समूह है। हमारे लिए हर्ष का विषय है कि टीका उत्सव 1 मई 2021 से प्रारंभ हो रहा है जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी युवाओं को टीका लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लगभग 1 वर्ष से विश्वविद्यालयों में…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में कोरोना महामारी से बचाव और नियंत्रण के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से चर्चा कर महत्वपूर्ण सुझाव लिए। उन्होंने चर्चा करते हुए स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़े सभी लोगों को कोरोना महामारी की इस लड़ाई में महत्वपूर्ण फ्रंटलाइन वर्कर्स बताया। उन्होंने इसमें शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ निजी चिकित्सा संस्थानों से शासन को मिल रहे सहयोग की भी भरपूर सराहना की। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव तथा अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी.…

Read More

publicuwatch24.com, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर स्थित राजधानी अस्पताल की मान्यता को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्री सिंहदेव ने राजधानी अस्पताल की मान्यता रद्द करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक आगजनी की घटना की जांच पूरी नहीं हो जाती, मान्यता रद्द किया जाए। गौरतलब है कि 19 अप्रैल को राजधानी अस्पताल में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था। मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की दूसरे अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। वहीं, प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज महासमुंद और कांकेर में नवनिर्मित वायरोलॉजी लैब का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया. मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान छत्तीसगढ़ में एम्स में केवल 1 वायरोलॉजी लैब थी, फिर हमारे विभाग द्वारा एक के बाद एक 6 पुराने मेडिकल कॉलेज में वायरोलॉजी लैब और उसी क्रम में चार और वायरोलॉजी लैब स्वीकृत हुए. इसके साथ ही एक वायरोलॉजी लैब इस श्रृंखला में कोरिया जिले के बैकुंठपुर में स्वीकृत है जिसे जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कोरोना की जांच में आरटी-पीसीआर जांच उच्च…

Read More

publicuwatch24.com, रायपर। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर ई कामर्स द्वारा लॉकडाउन अवधि में होम डिलीवरी पर तत्काल रोक लगाने पर आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पूरे प्रदेश में व्यापारी वर्ग अपने टीम की उपलब्धता एवं शासन के साथ सहभागिता निभाने के लिए तैयार है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि हम राज्य सरकार द्वारा अपने राज्य में कोरोना के प्रकोप से उत्पन्न विनाशकारी आपदा को कम करने के लिए और इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ के नागरिकों…

Read More

publicuwatch24.com, बिलासपुर। जिले कोरोना के बढ़ते आंकड़े जहाँ जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा रहे हैं, तो वहीं कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगाने लगाए लॉक डाउन का असर कुछ जगहों पर दिखाई ही नहीं दे रहा है. शहर सहित आसपास के इलाके में उसे देखकर ऐसा लगता है कि लोगों को अपनी जान की फिक्र ही नहीं है। जिले में लॉक डाउन के 16 दिन बीत चुके हैं. प्रशासन का मानना था कि अगर लॉक डाउन लगाया जाएगा तो कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लग सकेगा. लेकिन लोगों की लापरवाही पर कोई अंकुश नहीं है. इसका परिणाम…

Read More