Author: admin

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर गया था ये ऑक्सीजन टैंकर publicuwatch24.com, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कहने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखनऊ के लिए ऑक्सीजन टैंकर भेजा था. रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र से चला ऑक्सीजन टैंकर बुधवार को सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में पहुंचा। ऑक्सीजन की भारी किल्लत से जूझ रहे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को इससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. छत्तीसगढ़ ने मानवीय मदद के तौर पर ऑक्सीजन भेजी है। बता दें कि लखनऊ में ऑक्सीजन की भारी किल्लत को देखते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर…

Read More

publicuwatch24.com,कोरबा। निजी स्कूल प्रबंधन आपदा में भी अवसर की तलाश करने से बाज नहीं आ रहे हैं. ऐसे ही मामला बालको में सामने आया है, जहां सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल प्रबंधन परिसर के भीतर पालकों को पुस्तकें बेच रहा था. पालकों की शिकायत पर स्कूल पहुंची शिक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की, पालकों की शिकायत पर पहुंची शिक्षा विभाग की टीम ने रंगे हाथों सेंट जेवियर्स स्कूल प्रबंधन को परिसर में पुस्तक बेचते हुए पकड़ा. जांच टीम ने बेची जा रही पुस्तकों जब्त कर पंचनामा कार्रवाई की. शिक्षा विभाग की टीम की कार्रवाई से गुस्साए स्कूल प्रबंधन ने…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना बीमारी में सबसे उपयोगी ऑक्सीजन की सप्लाई केंद्र सरकार के आदेश के बाद राज्य ने भी उद्योगों में ऑक्सीजन सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी है. यही कारण है कि राजधानी के उरला के करीब 40 प्लांट बंद होने की कगार पर है। उरला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन गर्ग ने बताया कि इसका असर ये हो रहा है कि अब छत्तीसगढ़ से पलायन शुरू होने लगा है. उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी में हम भी चाहते है कि अस्पतालों को अधिक से अधिक ऑक्सीजन सप्लाई की जाएं और बिना ऑक्सीजन के किसी भी मरीज की…

Read More

publicuwatch24.com, मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है. गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें जवानों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया। बता दें महाराष्ट्र का गढ़चिरौली नक्सल प्रभावित जिला है। इससे पहले सोमवार को गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों ने भारत बंद का आह्वान कर बड़ी घटना को अंजाम दिया था. परमिली इलाके में नक्सलियों ने अचानक चार ट्रैक्टर और दो टैंकरों में आग के हवाले कर दिया, जिससे लाखों का नुकसान हो गया।

Read More

publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के कबीरनगर थाना क्षेत्र में एक युवक को 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले की जानकारी देते हुए कबीरनगर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी रंजीत सिंह 26 वर्ष का है, जो कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर का रहने वाला है, मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और आरोपी के पास से 10 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कुल कीमत 80 हज़ार रुपये है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा आबकारी एक्ट 34 ब के तहत कार्रवाई की गई।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार इजाफा को देखते हुए केंद्र सरकार ने 18 साल के ऊपर के सभी लोगों को कोविड वैक्सीन लगाए जाने का एलान किया, जिसके लिए कल यानी 28 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. एक मई से 18 से ऊपर वाले सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. इसके लिए दिल्ली और महाराष्ट्र समेत कई राज्य सरकारों ने फ्री वैक्सीन लगाने की घोषणा की है. ऐसे में सवाल यह है कि वैक्सीन का स्टॉक कितना है जबकि कई राज्य इसको लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इन राज्यों ने…

Read More

publicuwatch24.com,भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने स्ट्रीट वेंडर्स और होम डिलीवरी के लिए सूची जारी कर दी है. सूची में दिए गए मोबाइल नंबर में संपर्क कर राशन सामग्री और सब्जियां अपने घरों तक मंगवा सकते हैं. प्रत्येक जोन क्षेत्र के लिए अलग-अलग सूची बनाई गई है. जिससे नजदीकी विक्रेताओं के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उनसे आवश्यक सामग्री की खरीदी कर घर तक मंगवा सकें। दुर्ग जिले में लॉकडाउन 6 मई तक बढ़ा दिया गया है. ऐसे में राशन और सब्जियां घर तक मिल जाए. इसकी पूरी व्यवस्था के लिए सूची जारी की गई है. जारी सूची…

Read More

publicuwatch24.com,जगदलपुर। जिला कांकेर की ग्राम आलदण्ड में स्थापित की गई नक्सल कैडर सोमजी की मूर्ति नही तोड़ी जाएगी. यह फैसला पुलिस ने लिया है, क्योंकि सोमजी का स्मारक हिंसा एवं नकारात्मक विचारों के परिणाम दुखद एवं दर्दनाक होने का संदेश माओवादी कैडर को देते रहेगा. इस दुखद परिणाम को देखकर वो हिंसा का रास्ता छोड़ सके और समाज की मुख्यधारा में जुड़ सके। दरअसल, 18 फरवरी 2021 को जिला कांकेर के आमाबेड़ा थाना क्षेत्र के चुकलापाल के पास सुरक्षाबल को क्षति पहुंचाने की नीयत से माओवादी के उत्तर बस्तर डिवीजन के कमेटी सदस्य सोमजी उर्फ सहदेव वेदड़ा द्वारा आईईडी…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध तरीके से शराब खपाने का एक और बड़ा मामला नवा रायपुर से सामने आया है। नवा रायपुर के राखी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 10 पेटी अवैध शराब जब्‍त की है। जब्‍त शराब में पंजाब आबकारी विभाग की मुहर लगी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर इलाके के पचेड़ा गांव में अवैध शराब छिपा कर रखे जाने की सूचना पुलिस अफसरों को मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर अफसरों ने अभनपुर थाना पुलिस को बिना भनक लगे नवा रायपुर की राखी…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में बेकाबू हो चुके कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। किस जिले में क्‍या स्थिति है। जिम्‍मेदार अधिकारी क्‍या कर रहे हैं और बेहतर उपाय क्‍या किए जा सकते हैं। संक्रमण के रोकथाम के लिए पूर्व में दिए गए निर्देशों पर कितना अमल किया गया आदि की समीक्षा स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जी ने की। सिविल लाइंस स्थित निवास स्थान से वर्चुअल माध्यम से जिलों की कोरोना समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने जिलों में कोरोना संक्रमण की जांच, पॉजिटिविटी दर और कार्ययोजना की जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य मंत्री…

Read More