Author: admin

publicuwatch24.com,देश में संक्रमण के मामले शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कुछ कम रहे। शुक्रवार को जहां नए मामले चार लाख को पार कर गए थे, वहीं शनिवार को पिछले 24 घंटे में इनकी संख्या 3,92,488 रही है। हालांकि, देश में कोरोना के ऐक्टिव केस बढ़कर अब 33 लाख के पार हो गए हैं। इस दौरान कोरोना की वजह से रिकॉर्ड 3689 लोगों ने दम तोड़ा। कोरोना के 3 लाख 92 हजार 488 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,95,57, 457 हो गई तथा 3684 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दैनिक प्रखर समाचार के प्रधान संपादक श्री दीपक लखोटिया की धर्म पत्नी श्रीमती वीणा लखोटिया के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। श्रीमती लखोटिया का आज निधन हो गया। उनका इलाज औरंगाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती लखोटिया के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। श्री बघेल ने दुख की इस घड़ी में श्रीमती लखोटिया के परिवार के सदस्यों को संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Read More

publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। बलौदाबाजार जिले में एक महिला अपने प्रेमी को कोरोना से संक्रमित होने की बात बर्दाश्त नहीं कर सकी। युवक की हालत गंभीर हुई तो महिला ने भी शुक्रवार शाम को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में ही पंखे से लटकता मिला। महिला करीब एक माह पहले ही बेमेतरा में अपने पति को छोड़ युवक के साथ भागकर बलौदाबाजार पहुंची थी। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है। बेमेतरा के ग्राम कठिया निवासी पूर्णिमा साहू (37) बलौदाबाजार में नेवरा के वार्ड 15 में किराये के मकान में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। उसने शुक्रवार शाम…

Read More

publicuwatch24.com, छत्तीसगढ़। रायपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अगल क्षेत्र से तीन सटोरिओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगदी और सट्टा-पट्टी जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार उरला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सरोना के पास सट्टा-पट्टी के साथ अवधेश गुप्ता 35 वर्ष और अर्जुन साहू 32 वर्ष के पास से सट्टा-पट्टी और नगदी 4600 रुपए जब्त की है। इसी तरह गोलबाजार शास्त्री मार्केट में असरफ खान 36 वर्ष के पास से नगदी 1495 रुपए और सट्टा-पट्टी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ एक्ट की धारा 4(क) के…

Read More

publicuwatch24.com,कांकेर। अंतागढ़ कोविड अस्पताल में मौत का पहला केस सामने आया है. कोरोना संक्रमण से शनिवार को केशलाल कौशल 44 वर्ष ग्राम कोयलीबेड़ा की मौत हो गई. स्वर्गीय केशलाल कौशल कोयलीबेड़ा के निवासी थे. वे प्राथमिक शाला जिरामतराई में शिक्षक थे, जिनका कोरोना कांटेक्ट ट्रेसिंग में डयूटी लगी थी। केशलाल कौशल अपनी टीम के साथ कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के घर-घर जाकर संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जानकारी एवं सूची तैयार कर रहे थे. इसी दौरान कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने से 24 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव हो गए, जिनका इलाज कोयलीबेड़ा अस्पताल में चल रहा…

Read More

व्यापारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की शिकायत publicuwatch24.com,कांकेर। अंतागढ़ में लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर हाफ शटर खोलकर सामान बिक्री करने वालों के खिलाफ व्यापारियों ने नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत की. मुख्य नगर पालिका अधिकारी से व्यापारियों ने कहा कि जब से लॉकडाउन हुआ है तब से हम सब लॉककडाउन का ईमानदारी से पालन कर रहे हैं, लेकिन कुछ दुकानदार हाफ शटर खोलकर ग्राहक को सामान बेच रहे हैं, और दुकानों के सामने भारी भीड़ रहता है लेकिन इन लोगो पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं होती। आप भी हमें दुकान खोलने की अनुमति दीजिये…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। ज्यादातर मरीजों के ये सवाल है कि वो कोरना वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद पॉजिटिव हो गए है. अब उन्हें दूसरी डोज लेनी चाहिए या नहीं ? लेनी चाहिए तो कब ? वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी मरीज है जिन्होंने कोरोना की वैक्सीन नहीं ली है और वो पॉजिटिव हो कर ठीक हो गए है. अब उन्हें कितने दिनों बाद कोरोना की वैक्सीन लेनी चाहिए. ऐसे तमाम सवालों के जवाब के लिए हमने राजधानी रायपुर के मोवा स्थित श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक से बात की और हमने…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना काल में मरीज से निर्धारित दर से अधिक पैसा लेने पर सरगुजा जिला स्थित एकता अस्पताल के मामले में ड्रग विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है. अस्पताल में कोविड 19 मरीजों के पंजीयन की अनुमति 10 दिन के लिए निरस्त की गई है। अंबिकापुर के केदारपुर स्थित एकता अस्पताल में कोविड 19 के मरीजों का इलाज निर्धारित शासकीय दर से अधिक पर करने की शिकायत मिल रही थी. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से भी शिकायत की गई है. इस पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन नोटिस का जवाब…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। सांसद सुनील सोनी ने टीकाकरण नीति पर राज्य सरकार को घेरा है. उन्होंने टीकाकरण में राजनीति करने का आरोप लगाया है. अंत्योदय कार्ड के आधार पर टीका को षड्यंत्र बताया है। दरअसल सांसद सुनील सोनी ने आज अपने सांसद निधि से चार एम्बुलेंस राजधानी के जनता को समर्पित किया. इसी दौरान उन्होंने टीकाकरण की नीति पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अपने विफलताओं को छुपाने के लिए कार्ड के आधार पर टीकाकरण का प्रावधान किया गया है. जब फ़्री में केंद्र सरकार ने टीका दिया, तब सभी मंत्री विधायक कूद कूदकर टीका लगवाए. तब कार्ड सिस्टम कहा…

Read More

publicuwatch24.com,जाँजगीर-चाँपा। जिले में एक आरक्षक को बहन की शादी में जाने केवल दो घण्टे की छुट्टी टीआई से मांगी थी, लेकिन टीआई ने छुट्टी देने से साफ इंकार कर दिया. इस पर थाना प्रभारी के साथ आरक्षक की बहस हो गई. बात इतनी बढ़ी कि टीआई ने आरक्षक को थप्पड़ जड़ दिया. अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता पर आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। मामला मुलमुला थाना का है. थाना प्रभारी उमेश साहू ने थाने में पदस्थ आरक्षक रामचरण ठाकुर की अनुशासनहीनता को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक रामचरण ठाकुर…

Read More