Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना विस्फोट के बाद रायपुर में लागू लॉकडाउन का दायर और बढ़ सकता है। लॉकडाउन के समय में और हफ्तेभर की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 9 अप्रैल से दो बार लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है। किराना व अन्य जरूरी दुकानें बंद होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। निम्न वर्ग के लोग दुकानों से होम डिलीवरी की सुविधा नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन आगे बढऩे से लोगों को खाने-पीने के सामानों के लाले पडऩे वाले हैं। लॉकडाउन बढऩे की स्थिति में लोग किराना सहित जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने की रियायत…
publicuwatch24.com, छत्तीसगढ़। जशपुर जिले के कांसाबेल में फांसी के फंदे पर झूलते हुए एक युवक की लाश मिलने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत कार्यालय में युवक को फांसी के फंदे पर झूलते हुए लोगो ने सुबह सुबह देखा। युवक कांसाबेल का ही बताया जा रहा है । आत्महत्या करने वाले युवक का नाम इमरान उम्र तकरीबन 25 वर्ष बताया जा रहा है। कांसाबेल थाना प्रभारी ने बताया कि जाँच जारी है ।अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है । युवक शादी शुदा नहीं था।
publicuwatch24.com,अम्बिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में जब कोई कोरोना मरीज जंग हार जाता है तो मृतक के पार्थिव शरीर को बेड से उठाकर मरच्यूरी या एम्बुलेंस में शिफ्ट करने काम वार्डबॉय द्वारा ही किया जा रहा है। जिला प्रशासन के ओर से नियुक्त कोविड वार्ड के नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर अनमोल टोप्पो ने बताया कि कोविड वार्ड में वार्डबॉय तथा अन्य कार्य के लिए जीवन दीप समिति के नियमिय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम के द्वारा भी कर्मचारी उपलब्ध कराए गए थे किंतु कुछ कारणवश वे अभी नही आ रहे है। उन्होंने बताया कि…
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग में उप संचालक के पद पर पदस्थ अरुण सिंह की कोरोना से मौत हो गई है. कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनका रायपुर के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था. आज उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक करीब 12 दिन पहले उप संचालक अरुण सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. पिछले 10 दिन से उनका एम्स रायपुर में इलाज जारी था. आज उन्होंने दम तोड़ दिया। माशिमं के सचिव वीके गोयल ने बताया कि अरूण सिंह उनके साथ काम कर चुके हैं. वो काम से कोई समझौत नहीं करते थे. उनका…
publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना संक्रमण के चलते जिला प्रशासन ने लॉकडाउन लगा दिया है। इसके चलते इन दिनों सामानों की होम डिलीवरी की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत फुटकर व्यापारी दोपहर दो बजे तक होम डिलीवरी कर सकते हैं। वहीं, थोक बाजार रात 11 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक खुलेंगी। इन दौरान अपने सामान की खरीदारी कर सकेंगे। लेकिन थोक बाजार रात में खुलने को लेकर व्यापारिक संगठनों में नाराजगी बढ़ते जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि जो समय तय किया गया है, उसमें आधा कारोबार भी नहीं हो पा रहा है। समय को बदलवाने…
हवाई यात्रियों के लिए चार मई से नए नियम लागू RTPCR निगेटिव रिपोर्ट के बगैर रायपुर विमानतल में अनुमति नहीं
publicuwatch24.com,रायपुर। बाहर से आने वाले हवाई यात्रियों के लिए मंगलवार चार मई से नए नियम लागू होने जा रहे हैं। इसके तहत बाहर से आने वाला हवाई यात्री को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के बगैर स्वामी विवेकानंद विमानतल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य शासन ने यह आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ में बाहर से आने वाले हवाई यात्रियों को 72 घंटे के भीतर आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव होना अनिवार्य है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर यात्रियों को राज्य में प्रवेश की अनुमति दी जा सकती है। इन दिनों कोरोना के प्रभाव से हवाई…
publicuwatch24.com,रायपुर। रायपुर में लॉकडाउन का फायदा उठाकर चोरों ने अब तहसील दफ्तर में कांड कर दिया। कमरा नंबर 12 में घुसकर चोर 40 हजार का एक PC, दो पुराने मॉनिटर, दाे स्कैनर लेकर भाग गए। कुल 50 हजार का सामान चोर उस जगह से ले जाने में कामयाब रहे, जो शहर का सबसे प्रमुख इलाका है। तहसील दफ्तर से 50 मीटर की दूरी पर लॉकडाउन की वजह से पुलिस का चेक पोस्ट है। यहां हमेशा फोर्स के जवान रहते हैं। जहां चोरी हुई उससे बमुश्किल 200 मीटर पर सिटी एसपी का दफ्तर है, यहीं कोरोना का वॉर रूम है,…
publicuwatch24.com,कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों ग्रामीण खेत पर काम कर रहे थे. घटना श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिर्रा का है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह चिर्रा निवासी 31 वर्षीय कन्हैया राठिया और 31 वर्षीय टीका राम अगरिया खेत में काम करने गए थे. इसी बीच अचानक तेज आंधी तूफान चलने लगी. आकाश के गरजने चमकने से दोनों ग्रामीण पेड़ के नीचे खड़े हो गए। बारिश से बचने के लिए जिस पेड़ के नीचे दोनों ग्रामीण खड़े थे,…
publicuwatch24.com,रायपुर। चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. आशा जैन (एमडी डीएनबी) ने कहा कि कोरोना के 95 प्रतिशत केस में यह खतरनाक बीमारी नहीं है. इसे हम सीमित कर सकते हैं, लेकिन गर्भवती महिलाओं और बच्चों के कोविड मामलों में उनसे संबंधित चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह ली जानी चाहिए। डॉ. आशा जैन ने कहा कि आज कोविड ने महामारी का रूप लिया है. ये लगभग पूरे परिवारों को चपेट में ले रहा है. इससे गर्भवती महिलाएं, घर के बुज़ुर्ग और छोटे बच्चे सभी चपेट में आ रहे हैं। गर्भवती महिलाओं के 95% केसेस में कुछ भी कॉम्प्लिकेशन नहीं है. मगर आप हर…
publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। रायपुर पुलिस ने फर्जी कोरोना रिपोर्ट देने वाले एक आरोपी को दबोचा है। बताया जा रहा है कि फर्जी लैब टेक्नीशियन घरों में जाकर कोरोना टेस्ट करता था और फर्जी रिपोर्ट देता है। इस तरह कई लोगों को चूना लगाया है। फर्जी लैब टेक्नीशियन के इस काले कारनामे के चलते कई लोगों की जान भी चली गई। वहीं इस मामले के खुलासे से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मंदिर हसौंद थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी घरों में जाकर लोगों का कोरोना टेस्ट करता था। इसके बाद निजी…