Author: admin

फल-सब्जी, समोसा-भजिया बेचने वाले ग्राहकों को पहुंचा रहे गांजा publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी में अब फेरी वालों ने गली-गली में सब्जी, फल, और बाकि के जरुरी सामानों को बेचने के साथ-साथ नशे के सामानों को बेचने का काम भी शुरू कर दिया है। हर गली में गांजा बेचने वाले बड़े सरगना अपने गुर्गों को ठेले और साइकिल में सब्जी, फल, समोसा बेचने वाला बनाकर गलियों में लोगों को नशा मुहैया करा रहे है। पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं लग पा रहा है कि उनके क्षेत्र में सब्जी और ठेले की आड़ में ऐसे धंधे भी चल रहे है। …

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का सतत रूप से पालन करते रहने की अपील की है। सीएम बघेल ने कहा है कि हम सभी ने बहुत मुश्किलें झेलकर कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित किया है, हमें हर हाल में तीसरी लहर की आशंका को समाप्त करना है। इस दूसरी लहर में न केवल हमें बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया, बल्कि बहुत से करीबियों को भी हमसे छीन लिया है। उन्होंने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से कोरोना संक्रमण दर को हम 30 प्रतिशत से 9 प्रतिशत तक लाने में कामयाब हुए हैं। कोरोना…

Read More

publicuwatch24.com,डौंडी/बालोद। एक पुजारी और उसकी 55 वर्षीय सहयोगी पर एक महिला की हत्या का आरोप लगा है. दोनो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालोद जिले के महामाया क्षेत्र में चार दिन पूर्व एक महिला के सिर पर अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से कुल्हाड़ी से वार कर देने का मामला सामने आया था. जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई थी जिसे दल्लीराजहरा के शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां हालात बिगड़ते देख इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया था जहां उसी रात महिला की मौत हो गई थी। इधर महिला के पति…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी में आज थोड़ी रियायत के साथ बाजारों को ऑड इवन प्रक्रिया के तहत खोला गया है. बाजार खुलते ही आम जनता की भीड़ उमड़ पड़ी. जनता इस समय का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और मौका मिलते ही बाजार पहुंच गए. जिससे भीड़ की स्थिति निर्मित हो गई। वहीं जिला प्रशासन ने जिस तरीके से दावे किए थे कि बाजार में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा, लेकिन अब तक प्रशासनिक अमला नजर नहीं आया। दुकानदारों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि काफी दिनों तक घर पर बैठे हुए थे. कुछ नहीं से कुछ…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। बॉलीवुड की दंगल फिल्म आपको याद होगी. इस फिल्म में एक पिता गुरु बनकर बच्चियों को अखाड़े में ट्रेनिंग देता है. इस ट्रेनिंग की बदौलत उनकी बेटी बेहतरीन खिलाड़ी बनती है. कुछ ऐसी ही कहानी छत्तीसगढ़ की राजधानी के एक पिता की है, जिन्होंने अपनी दो बेटियों और एक बेटे को एथलीट बनाने के लिए घंटों मैदान में पसीना बहा रहे हैं। बेटियों ने भी एक के बाद एक मेडल जीत कर पिता का नाम रोशन कर दिखाया. पिता विमल बेहरा भाटागांव चौक में एक छोटी सी चाय दुकान चलाते हैं. विमल बेहरा ने खुद 47 साल…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज आरंग में छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम द्वारा लगभग 6 करोड़ 73 लाख रूपए की लागत से 10 हजार 800 मेट्रिक टन क्षमता के बनने वाले गोदाम का वर्चुअल भूमिपूजन किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अरूण वोरा, नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर और कोमल सिंह साहू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कार्यक्रम में जुड़े। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि इस गोदाम को अप्रैल 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है, जिसमें आगामी सीजन का उपार्जित चावल भण्डारण किया जा…

Read More

publicuwatch24.com,बस्तर। जगदलपुर में कोरोना वैक्सीन की नई खेप पहुंचने के बाद रविवार को टीकाकरण में तेजी देखी गई. जगदलपुर शहर में टीकाकरण के लिए 6 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. हर दिन प्रत्येक टीकाकरण केंद्र में औसतन 100 से 150 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बस्तर पहुंची कोरोना वैक्सीन बता दें कि शनिवार देर शाम रायपुर से 7700 टीका जगदलपुर पहुंचे, हालांकि जिस मात्रा में टीके राजधानी से यहां पहुंचे हैं. इस हिसाब से यह स्टॉक भी 3 से 4 दिन में समाप्त हो जाएगा. वहीं टीकाकरण के लिए स्थानीय प्रशासन ने सीजी टीका एप…

Read More

publicuwatch24.com,अंबिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले के सभी जनपदों के सीईओ कार्यालय एवं खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालयों में कोरोना निगरानी हेतु कंट्रोल रूम बनाकर सीसी टीवी कैमरे स्थापित किये गए है। दोनो कंट्रोल रूम में प्रभारी की नियुक्ति कर 24 घण्टे फोन से सूचना एवं जानकारी देने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अब कोरोना की रोकथाम के संबंध में जनपद स्तर की किसी भी प्रकार की जानकारी सहित होंम आईसोलेशन मरीजो के लिए परामर्श, बेड की उपलब्धता आदि की जानकारी मिल सकेगी तथा 24 घण्टे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी भी होगी। अंबिकापुर जनपद कार्यालय का कंट्रोल नंबर…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना काल में फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा मांग रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार को काम छोड़ने की चेतावनी दी है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि काम छोड़ना चाहती हैं तो छोड़ दें. नई भर्तियां होंगी। छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की प्रदेश अध्यक्ष पद्मावती साहू ने कहा कि कोरोना ड्यूटी करने से हमारे कई कार्यकर्ताओं की जान चली गई. इतने जोखिम में रहकर हम काम करते हैं, हमारी मांगों को पूरा किया जाना चाहिए. हमें फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा दिया जाना चाहिए, साथ ही हमें शासकीय दर्जा दिया जाए. इसके अलावा पारिश्रमिक…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बिलासपुर में 93 करोड़ 70 लाख रूपये की लागत के अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य का शिलान्यास किया। बिलासपुर में जिला प्रशासन और बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आयोजित अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता गृहमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री डाॅ.शिवकुमार डहरिया वर्चुअल रूप से जुड़ें। बिलासपुर में जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के…

Read More