Author: admin

publicuwatch24.com, छत्तीसगढ़। राजधानी रायपुर के सोनडोंगरी से 11 टन लोहे की पाइप लेकर ट्रक चालक फरार हो गया है. लोहे की पाइप की कीमत करीब 29 लाख रुपये है. ट्रक चालक कार्तिक कुमार के खिलाफ कबीर नगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक चालककार्तिक ट्रांसपोर्ट से 7 मई को ट्रक में माल लोड कर सिक्किम के लिए रवाना हुआ था. रवानगी के बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया. एक हफ्ते बाद भी माल डिलीवरी नहीं होने पर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More

publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। बलरामपुर जिले में अनाज से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी गई . घटना में ट्रक चालक को गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्रक अंबिकापुर की ओर से रामानुजगंज की तरफ जा रही थी। तभी जलेबी मोड पर हादसा हुआ । घटना बलरामपुर थाना क्षेत्र के दलधोवा गांव के समीप हुई है । यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश कर रही है।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दूरभाष पर की चर्चा की. इस दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ केन्द्र के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन कर रहा है. पॉजिटिविटी रेट में निरंतर कमी आ रही है, इसके साथ मरीजों की संख्या घट रही है. इसके साथ ही उन्होंने वैक्सीन की कमी को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि राज्य में टेस्टिंग की संख्या बढ़ी है, साथ ही ट्रेसिंग में भी तेजी इजाफा हुआ है. ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें तैनात कर विशेष ध्यान दिया…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। कोरोना संक्रमण के बाद अब ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ गया है. छत्तीसगढ़ में इसके चौकाने वाले मामले सामने आए हैं. यहां 10 साल की एक बच्ची भी इसकी शिकार हो गई है. प्रदेश में इतनी कम की बच्ची को संक्रमण का यह पहला केस है। डॉक्टरों का अनुमान है कि हाईडोज एंटी वायरल डोज का साइड इफेक्ट, या फिर शरीर में इंसुलिन नहीं बनने के कारण हो सकता है। किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है संक्रमण को लेकर एम्स डायरेक्टर डॉ नितिन एम नागलकर ने कहा कि black fungus का खतरा किसी भी…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। टीकाकरण केंद्रों में पंजीयन को लेकर अव्यवस्थाओं का आलम है. राजधानी रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है. सीजी टीका एप में पंजीयन कराने के बाद ही लोगों को केंद्र में एंट्री दी जा रही हैं, लेकिन कुछ लोगों की शिकायत है कि सीजी टीका एप प्ले स्टोर से गायब हो चुका है. वहीं कुछ लोगों का कहना हैं कि सीजी टीका एप में रजिस्ट्रेशन हो गया, लेकिन कौन से केंद्र में वैक्सीन लगाई जानी है, वह नहीं दिखा रहा। गौरतलब है कि राज्य में एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कस को…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती थाने में पदस्थ आरक्षक पुष्पराज सिंह की मौत पर भाजपा ने बड़ा सवाल उठाया है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने पुष्पराज सिंह की मौत को संदिग्ध बताया है. उन्होंने इस मामले में प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली और पुलिस तंत्र के कार्यचरित्र पर सवाल उठाया है. सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में कमेटी बनाकर न्यायिक जांच करने की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता श्रीवास्तव ने कहा कि दरअसल सक्ती थाने में पदस्थ आरक्षक सिंह लगातार सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मुखर थे. इसके चलते अनेक बार सिंह बर्खास्त भी हो चुके थे. आरक्षक…

Read More

publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय में कोरोना काल मे एम्बुलेंस की कमी को देखते हुए रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी ने सांसद निधि से चार एम्बुलेंस प्रदान किया है.इन एंबुलेंस को मरीजों की सेवा के लिए सांसद सोनी ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद सोनी ने इस दौरान मीडिया से चर्चा में कहा कि वर्तमान समय बहुत संकट का है और हम जितना जनता की मदद कर सके कम है. आज हमने चार एम्बुलेंस दिया है, जिसमें से दो जिला मुख्यालय व एक भाटापारा व दूसरा सिमगा के लिए है. निश्चित ही इससे मरीजों को अस्पताल लाने ले…

Read More

publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। जिला स्वास्थ्य विभाग एक तरफ लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने एहतियात बरतने की लगातार अपील कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ वैक्सीनेशन के बाद वेस्ट पदार्थों को खुले में फेंका जा रहा है. इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग व नगरपालिका प्रशासन की बडी लापरवाही सामने आ रही है. बलौदाबाजार के पं. चक्रपाणी हाईस्कूल टीकाकेन्द्र में यह मामला देखने में आया है, जब खुले में वेस्ट पदार्थों को फेंक दिया है. इस संबंध मे स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की गई तो उन्होंने एक-दूसरे पर नष्टीकरण का कार्य करने की…

Read More

publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। खाद के अलावा पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में किसान कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की। महात्मा मांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कांग्रेस ने धरने की शुरुआत की. कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार किसानों पर चौतरफा प्रहार कर रही है. मौसम की खराबी के साथ ही कोरोना संक्रमण की वजह से किसानों की हालत पहले ही खराब है, वहीं दूसरी तरफ कृषि उपयोग मे आने वाले खाद के अलावा डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि कर उनकी…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना वायरस के बीच अब ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ गया है. छत्तीसगढ़ में भी ब्लैक फंगस के कई मरीज सामने आ चुके हैं. इस बीमारी से भिलाई के एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है. इसका इलाज भी काफी मंहगा है, लेकिन सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में निशुल्क इलाज होगा. आयुष्मान योजना और खूबचंद बघेल योजना के जरिए भी इसका इलाज होगा। 5 हजार इंजेक्शन बगैर टेंडर किया ऑर्डर शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ब्लैक फंगस को लेकर सरकार की तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि इससे निपटने पूरी तैयारी का दावा कभी…

Read More