Author: admin

विधायक डॉक्टर रेणु जोगी के बृहदान्त्र में ट्यूमर पाया गया- अमित जोगी publicuwatch24.com,रायपुर। JCC (J) सुप्रिमो और कोटा से विधायक रेणु जोगी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक रेणु से फोन पर बातचीत की है. सीएम भूपेश बघेल ने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीटकर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि कोटा की विधायक रेणु जोगी जी के अस्वस्थ होने की ख़बर के बाद फ़ोन पर उनसे बात हुई. मैंने डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के विषय में बात की और हर संभव चिकित्सा उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया.…

Read More

publicuwatch24.com,बलरामपुर-रामानुजगंज। जिले के कुछ हिस्सों में बीती रात और आज दोपहर तेज हवाएं और तेज बारिश ने कहर बरपाया. असमय तेज बारिश और हवा की वजह से विजय नगर क्षेत्र के फड़ से हजारों तेंदूपत्ता तेज बारिश में बह गए। जिले के रामानुजगंज रामचंद्रपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा था. शाम होते-होते तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई और फिर रात में जोरदार बरसात हुई. आज दोपहर भी तेज हवाओं के साथ बादल जमकर बरसे. बेमौसम और असमय हुई बरसात की वजह से जिले में कई नुकसान भी देखे जा…

Read More

publicuwatch24.com,दुर्ग। DMF शासी परिषद की बैठक हुई. बैठक में सभी सदस्यों ने कोरोना संक्रमण से निपटने और भविष्य में तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए DMF के संसाधन का उपयोग करने पर जोर दिया. सदस्यों ने कहा कि तीसरे वेव की आशंका को देखते हुए यह बहुत जरूरी है. इससे निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखें. कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए DMF मद से पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जाए। DMF मद की आधी राशि सुरक्षित बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री मो. अकबर ने कहा कि सदस्यों का जिस तरह का मत है और निर्णय है, उससे…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना महामारी में कई जिंदगियां छीन गई. मां की गोद सूनी हो गई. बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया. किसी की बहन, किसी मां, किसी का भाई और किसी का पिता इस दुनिया को अलविदा कह गया. लेकिन इन सब से परे राजनीति अब भी जारी है. पक्ष और विपक्ष के नेताओं के अपने ही मुद्दे हैं. इसी बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय में कांग्रेस की बिलो द बेल्ट राजनीति देखकर शर्म आती है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर…

Read More

publicuwatch24.com,महासमुंद। जिला पुलिस ने नेचर बास्केट फार्म हाउस दबिश देकर 11 जुआरियों को दबोचा है। पुलिस ने मौके पर 41 लाख रुपए समेत 5 लग्जरी वाहन और 12 नग मोबाइल बरामद किया है। सभी जुआरियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय है कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। जिसके चलते सब कुछ बंद है, वहीं कई लोग ऐसे भी है जो लॉकडाउन के नियमों को लेकर जमकर लापरवाही बरत रहे हैं। इसी क्रम में महासमुंद में जुआ का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने यहां नेचर बास्केट फार्म…

Read More

panchayattantra24.com,रायपुर। दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीआईबी डिटेक्टिव विंग (CIB) आरपीएफ रायपुर द्वारा पकड़कर मध्य प्रदेश पुलिस को सौंपा गया. CIB ने इसकी पुष्टि की है. आरपीएफ अधिकारियों के मुताबिक 17 मई को निरीक्षक रेसुब पोस्ट गोंदिया के माध्यम से सूचना मिली थी कि पुलिस थाना सिविल लाईन गंज बैतुल (म.प्र.) अपराध क्रमांक 273/21 धारा 420,409,120(बी) भा.द.स.एवं अपराध क्रमाक 311/2021 धारा 376,376-2(एन)/506 भा.द.स.का आरोपी अंकित रांका बैतुल मप्र से भगोड़ा है। जिसकी रायपुर से अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने की संभावना है. उक्त सूचना के आधार पर सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रे.सु.ब. एएन सिन्हा के निर्देशन एवं मंडल…

Read More

publicuwatch24.com, रायपुर। रायपुर एम्स में ब्लैक फंगस से ग्रसित मरीज की मौत हो गई. प्रदेश में ब्लैक फंगस से दूसरी औऱ एम्स रायपुर में पहली मौत है. कोरिया जिला की निवासी महिला की ब्लैग फंगस से मौत की नोडल अधिकारी डॉ अजय बेहरा ने पुष्टि की है। कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ सिविल लाइन की रहने वाली करुणा वर्मा को एम्स रायपुर में भर्ती किया गया था. महिला कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ठीक हो गई थी. नोडल अधिकारी डॉ अजय बेहरा ने बताया का कोरिया जिले की निवासी महिला पांच दिन पहले भर्ती हुई थी, बढ़ते इनफेक्शन को देखते…

Read More

publicuwatch24.com,कवर्धा। जिला अस्पताल के एक डॉक्टर ने फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर नौकरी करने वाले दो आरक्षकों की शिकायत एसपी से की है. जिसके बाद हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। जिला अस्पताल के डॉक्टर का आरोप है कि फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवा कर दो युवक सरकारी नौकरी कर रहे है. कुछ दिन पहले पुलिस भर्ती में चयन में उक्त दो युवकों ने नेत्र रोग विशेषज्ञ के फर्जी हस्ताक्षर से मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाकर पुलिस विभाग को सौंपा है। डॉ का आरोप है ये दोनों शातिर युवक शासन को धोखा देकर पुलिस में…

Read More

publicuwatch24.com,नारायणपुर। नारायणपुर उप जेल में कोरोना बम विस्फोट हुआ है. यहां 52 कैदी के कोरोना पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। इस सूचना के बाद उप जेल में कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे. 52 कैदियों को कोरोना होने की पुष्टि नारायणपुर सीएमएचओ ने की है। नारायणपुर जिला मुख्यालय स्थित उपजेल में कोविड-19 के प्रकरण मिलने के बाद आज कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित अन्य अधिकारियों ने उपजेल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री साहू ने कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए बैरक में रह रहे कैदियों से…

Read More

publicuwatch24.com, अंबिकापुर। रायपुर से गढ़वा जा रही यात्री बस आज तड़के सुबह में अनियंत्रत होकर उदयपुर के पास गड्ढे में पलट गई. इस हादसे में बस में सवार 18 यात्रियों को चोटें आई है. जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर रेफर किया गया है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार उदयपुर के मुताबिक रायपुर से गढ़वा जा रही महिन्द्रा कंपनी की बस अम्बिकापुर रायपुर मार्ग में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम गुमगा भोर में 4 बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त होकर गड्ढे में पलट गई. संभावना है कि चालक को…

Read More