Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आलोक शुक्ला द्वारा लिखे पत्र की भाषा पर आपत्ति जताई है. डॉ शुक्ला ने पिछले दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को वेंटिलेटर की खराबी को लेकर पत्र लिखा था. इस पर पूर्व विधायक चोपड़ा ने कहा है कि संघीय ढांचे का सम्मान करते हुए एक अधिकारी को अपने पत्र की भाषा संयमित रखनी चाहिए। पूर्व विधायक चोपड़ा ने कहा कि संविदा नियुक्ति के अधिकारी होने के कारण मर्यादाहीन भाषा का उपयोग कर डॉ. शुक्ला अपने नियुक्तिकर्ता आकाओं को खुश करने में लगे हैं, ताकि उनका आशीर्वाद…

Read More

publicuwatch24.com,जशपुर। जिले में एक महिला एसडीएम के खिलाफ उनके अधीनस्थ 3 तहसीलदार 3 राजस्व निरीक्षक और 30 पटवारी लामबंद हो गए हैं. सभी एक साथ लामबंद होकर महिला एसडीएम की शिकायत कलेक्टर से की है। तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों ने बगीचा एसडीएम ज्योति बबली कुजूर पर होली के दौरान दो लाख रुपए की मांग, घर के सामान के साथ बिल का भुगतान और खाने के लिए चिकन, मटन और कबूतर मंगवाने का आरोप लगाया है. पटवारी संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र भगत ने माँग की है कि बगीचा एसडीएम ज्योति बबली कुजूर को पहले पद से हटाया जाए और…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से लूट के एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया है. कैदी को महासमुंद जेल से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था. कैदी का नाम धनी राम धृतलहरे है. उसे 17 मई को अस्पताल के C-4 वार्ड में भर्ती किया गया था. बताया जा रहा है कि कैदी 19 मई को मौका देखकर हथकड़ी से हाथ निकाल लिया, फिर फरार हो गया. इस दौरान ड्यूटी पर जेल प्रहरी कैलाश चंद कोल था. उन्हें इसकी सूचना सुबह तीन बजे हुई. इसके बाद उन्होंने बड़े अधिकारियों को कैदी फरार होने की जानकारी दी. ये…

Read More

publicuwatch24.com,बिलासपुर। प्रदेश में 18+ कोरोना टीकाकरण को लेकर दायर जनहित याचिका पर बुधवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई. शासन की ओर से प्रस्तुत शपथ पत्र में टीकाकरण में वर्गभेद से इंकार करते हुए केंद्रों में सभी को टीका लगाने की बात कही गई. शपथ पत्र पर उच्च न्यायालय ने हैरानी जताते हुए कड़ी टिप्पणी की, साथ ही अपना तर्क प्रस्तुत करने के लिए सभी पक्षों को शपथ पत्र की कापी मुहैया देने को कहा. मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। प्रदेश में 18 प्लस टीकाकरण को लेकर दायर जनहित याचिका पर जस्टिस प्रशांत मिश्रा व जस्टिस पीपी साहू…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कांग्रेस कोरोना की लड़ाई लड़ने की बजाय देश के विरुद्ध काम कर रही है. टूलकिट में कांग्रेस ने कोरोना के नए स्ट्रेन को मोदी स्ट्रेन कहने जैसा कंटेंट जारी किया है. कांग्रेस ने झूठ का दस्तावेज तैयार करते हुए देश और दुनिया में छवि कैसे खराब किया जाए, इस पर काम किया है. यह बात नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही। कौशिक ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो टूलकिट जारी किया है, उसके जरिये दुष्प्रचार करने की कोशिश कांग्रेस कर रही है. कोरोना से मरने वालों के शवों की तस्वीरों को विदेशी मीडिया को देते…

Read More

publicuwatch24.com,इंग्लैंड। इंग्लैंड के 2 अलग-अलग प्रीमियर लीग में छत्तीसगढ़ के चार खिलाड़ी चौका-छक्का लगा अपना जौहर दिखा रहे हैं. छत्तीसगढ़ सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया और अजय मंडल यॉर्कशायर प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं, वहीं सुमित रूईकर और विशाल कुशवाहा लिवरपूल प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। इस लीग में हरप्रीत सिंह भाटिया चौथी बार खेलने उतरे हैं. जबकी सुमित रूईकर दुसरी बार, विशाल और अजय पहली बार खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अप्रैल से हुई है. जो 15 सितंबर तक चलेगा. भारत में कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां पूरी तरह…

Read More

publicuwatch24.com,बीजापुर। बस्तर में हर साल अरबों रुपए का तेंदूपत्ता उत्पादन होता है. वनोपज के रूप में तेंदूपत्ता आदिवासियों को सर्वाधिक रोजगार एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाता है. लेकिन इस साल मौसम के चलते खरीदी में कमी आने की आशंका है. फड में रखे हरे सोने में दाग लग चुके हैं। दरअसल, प्रत्येक वर्ष मार्च अप्रैल माह में तेंदू के छोटे छोटे पौधों में नये पत्ते लगने प्रारंभ हो जाते हैं. ग्रामीण अपने परिवार सहित इन तेंदू के पौधों से पत्तों की तोड़ाई करते हैं. इन पत्तों की गडिड्यां बनाकर इन्हें धूप में सुखाया जाता है. इस साल से…

Read More

publicuwatch24.com,सरगुजा। आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की मौत होने के बाद उसे घंटों गोबर में दबाकर परिजनों ने जिंदा करना चाहा. युवक के जिंदा नहीं होने पर एंबुलेंस 108 के जरिए युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिले के लखनपुर ब्लाक में के मुटकी गांव में अंधविश्वास का अजब नजारा देखने को मिला. ताऊते तूफान की वजह से सरगुजा में भी भारी बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिरे. ऐसे ही एक आकाशीय बिजली की चपेट में लखनपुर मुटकी निवासी 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई. अंधविश्वास…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। गोधन न्याय योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. इस योजना की शुरुआत से ही सरकार ने खूब वाहवाही लूटी और छत्तीसगढ़ गोबर की खरीदी करने वाला पहला राज्य भी बन गया, लेकिन अब स्थिति कुछ अलग है. रायपुर के डंगनिया स्थित गोठान में काम करने वाली महिलाओं को बीते 9 महीने से सैलरी नहीं मिली है, वे लॉकडाउन के इस दौर में घर चलाने की स्थिति में भी नहीं है, वे दूसरों से उधार लेकर घर चलाने को मजबूर है। गोठान में काम करने वाली महिलाएं कहती है कि काम तो भरपूर लिया जाता…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। जांजगीर-चांपा जिले में मुख्यमंत्री के जरिए फर्जी कोविड सेंटर का उद्घाटन कराने का आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता ने 24 घंटे के भीतर ही अपने आरोप से मुकर गए. उन्होंने अपने नए पोस्ट में कहा कि 10 आक्सीजन बेड वाला कोविड सेंटर चालू है, आप संपर्क करके इलाज करा सकते हैं। बता दें मंगलवार को कांग्रेस नेता और नगर पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष भुनेश्वर केशरवानी ने ट्वीट करते हुए जिले के अधिकारियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों फर्जी कोविड सेंटर का लोकार्पण कराने का आरोप लगाते हुए कहा था कि मैं नवागढ़ कोविड केयर सेंटर को दीया…

Read More