Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय लिए
- स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्ममदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट
- सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ
- बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता : वित्त मंत्रीओ.पी. चौधरी
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण
- जनजातीय गौरव दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दी जानकारी
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
Author: admin
फाइलेरिया मुक्त अभियान : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, मंत्री सिंहदेव ने ये काम कर दिया जागरूकता का संदेश
publicuwatch24.com,रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ड्रग एसोसिएशन के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़कर फाइलेरिया की दवाओं को प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने के अभियान का शुभारंभ किया. साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के अधिकारियों, प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हे कहा कि हमें केवल लोगों को यह दवा उपलब्ध ही नहीं करवानी है, बल्कि उन्हें इसके सेवन के लिए भी प्रेरित करना है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि जब प्रदेशवासी यह दवा लेने के लिए केंद्र में पहुंचे, उसी समय हम उन्हें इस दवा का सेवन करवा पाए. इस…
छत्तीसगढ़ में कांवड़ यात्रा को मिलेगी अनुमति या लगेगी रोक: मंदिर समितियों ने कहा- नेताओं को रैलियों में छूट, फिर कावड़ यात्रा में क्यों नहीं
publicuwatch24.com,रायपुर। कोरोना महामारी को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है. लेकिन छत्तीसगढ़ में सरकार की तरफ से कांवड़ यात्रा को लेकर अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है. जिससे संशय की स्थिति बनी हुई है. कुछ मंदिर समितियों ने मांग की है कि जब नेताओं की रैलियां निकल सकती हैं, सभाएं हो सकती हैं, तो कांवड़ यात्रा क्यों नहीं । जलाभिषेक की मिलनी चाहिए अनुमति पंडित राजेश्वरानंद ने कहा कि संत महासभा के स्वामी चक्रपाणि ने बयान दिया है कि जब राजनेताओं के कार्यक्रम हो सकते हैं, तो…
पीड़ित ही निकला चोर: कर्ज से उबरने और पैसों की लालच में लाखों रुपए चोरी की लिखाई झूठी रिपोर्ट, ऐसे खुला राज
publicuwatch24.com,पिथौरा। महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में हुए लाखों की चोरी मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. आरोपी कोई और नहीं, बल्कि खुद पीड़ित ही निकला. कर्ज से उबरने और पैसों की लालच में उसने चोरी की प्लानिंग बनाई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से चोरी की पूरी रकम भी बरामद कर लिया है। थाने में दर्ज कराई थी चोरी की शिकायत पूरा मामला बसना थाना इलाके के वार्ड नंबर 5 का है. पीड़ित मो. तुफैन (27 वर्ष) ने चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. जिसमें कहा था कि…
इस साल भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाई जाएगी बकरीद, प्रशासन ने मौलवियों को दिए आवश्यक निर्देश
publicuwatch24.com,रायपुर। ईद उल अजहा यानी बकरीद इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों का प्रमुख त्योहार है. इस बार ईद उल अजहा यानी बकरीद 21 जुलाई को मनाई जाएगी. छत्तीसगढ़ में पिछले साल की तरह इस साल भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बकरीद मनाई जाएगी. जिससे कोरोना वायरस को बढ़ाना न मिल सके। जिला प्रशासन ने ईद को लेकर मौलवियों की बैठक ली है. लोगों को समझाइस भी दी गई है कि इस बार के बकरीद को भी पिछली बार की तरह मनाया जाए. एक बार में ज्यादा लोग मस्जिद में प्रवेश ना करें. कोरोना गाइडलाइन का पालन भी सभी…
publicuwatch24.com,रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा ने आज राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री मोहम्मद अकबर, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, जिला सहकारी बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज शर्मा एवं कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे. इस अवसर पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सूर्यमणि मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा से रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. मुख्यमंत्री की इच्छा है कि रायपुर विकास प्राधिकरण के…
धरमलाल कौशिक की प्रेस कॉन्फ्रेंस: सरकारी शराब दुकान में अवैध सप्लाई पर उठाया सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग
publicuwatch24.com,रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश के कई मुद्दों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ में अवैध शराब को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकारी शराब दुकानों में अवैध शराब की सप्लाई हो रही है. सिमगा के शराब दुकान में इसका पर्दाफाश हुआ है. कौशिक ने आरोप लगाया कि इसी तरह पूरे प्रदेशभर में शराब की अवैध सप्लाई जारी है. इसकी उच्च स्तरीय जांच हो। अवैध शराब सप्लाई पर उठ रहे सवाल धरमलाल कौशिक ने कहा कि 16 जुलाई को देशी मदिरा दुकान में 400 पेटी अवैध शराब लाया…
publicuwatch24.com,बलौदाबाजार। जिला कोविड हास्पिटल के इंचार्ज डॉ शैलेन्द्र साहू का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. अभी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है. खबर से डॉक्टर सहित स्टॉफ हतप्रभ है। जिले में कोविड इलाज के लिए डॉक्टर शैलेन्द्र प्रसिद्ध थे. वे रायपुर के रहने वाले थे. वहीं घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं. आखिर डॉक्टर की मौत कैसे हुई, किसी को पता नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर शैलेन्द्र साहू जिला अस्पताल में राउंड पर पहुंचे…
publicuwatch24.com,महासमुंद । छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल की 121वीं जन्म जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश देने व बढ़ती मंहगाई के खिलाफ बागबाहरा से रायपुर तक की साइकिल यात्रा आज सुबह 7 बजे बागबाहरा से प्रारंभ हुई. यह साइकिल यात्रा रायपुर राजभवन तक 100 किलोमीटर दूरी तय करेगी। छत्तीसगढ़ में महंगाई को लेकर लगातार कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है पर महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लॉक से आज साइकल यात्रा अपने आप में एक अलग और बड़ा प्रदर्शन है. यह यात्रा केंद्र की सरकार के खिलाफ की जा रही है। अंकित बागबाहरा ने बताया कि…
publicuwatch24.com,रायपुर। कॉलेजों में प्रवेश की तारीख आखिरकार घोषित हो गई है. उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी मार्गदर्शिका के अनुसार कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी मार्गदर्शिका के अनुसार, यह प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, केवल विशेष परिस्थितियों में ही ऑफलाइन मोड पर आवेदन जमा किया जाएगा. इसके अलावा छात्रों को अलग-अलग कॉलेजों के लिए अलग-अलग आवेदन देने आवश्यकता नहीं है, केवल एक ही आवेदन में पांच कॉलेजों के नामों का उल्लेख करना होगा. मेरिट के आधार पर कॉलेज में प्रवेश मिलेगा. 30 अगस्त को…
publicuwatch24.com, रायपुर। कोरोना की तीसरी लहर के बीच सावन सोमवार शुरू होने वाला है. रायपुर के तमाम मंदिरों में सावन सोमवार की तैयारियां पूरी हो चुकी है. मंदिर में आने वाले भक्तों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाया जाएगा. रायपुर के सुरेश्वर महादेव मंदिर व हटकेश्वर महादेव मंदिर के पंडितों ने ये फैसला लिया है कि जिन भक्तों ने वैक्सीन नहीं लगवाया है वे भगवान शिव को जल नहीं चढ़ा सकेंगे. पंडितों का कहना है कि ऐसा करने से काफी भक्त वैक्सीन लगाने के प्रति जागरूक होंगे और मंदिर प्रांगण में कोरोना संक्रमण का खतरा भी कम रहेगा। सुरेश्वर महादेव…