Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य में खरीदे गए अतिशेष धान की नीलामी के माध्यम से विक्रय के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में अतिशेष धान की नीलामी में प्राप्त दरों पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकतम दरों का अनुमोदन किया गया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज वर्चुअल माध्यम से मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक हुई। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा अतिशेष धान के लॉट की नीलामी में प्राप्त अधिकतम दर के अनुमोदन हेतु धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा हेतु मंत्रिमंडलीय…

Read More

publicuwatch24.com,बीजापुर। जिले के बीजापुर ब्लाक अंतर्गत संतोषपुर निवासी फुलदई साहनी करीब सालभर पहले पीड़ित थी और उसका हिमोग्लोबिन स्तर 7 ग्राम था। वहीं वजन भी 35 किलोग्राम रहने सहित वह पूरी तरह कमजोर हो गयी थी। लेकिन मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् आंगनबाड़ी केन्द्र में फुलदई को मिले नियमित रूप से पौष्टिक आहार तथा स्वास्थ्य जांच सहित उपचार के फलस्वरूप अब फुलदई एनीमिया से मुक्त हो गयी है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से लाभान्वित होकर स्वस्थ हुई फुलदई साहनी बताती हैं कि एनीमिया से पीड़ित होने के कारण वह बहुत कमजोर थी और घरेलू काम करने के दौरान भी जल्दी…

Read More

publicuwatch24.com, दुर्ग। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला प्रशासन, नगर निगम व बीएसपी के अधिकारियों की बैठक लेकर शीघ्र कार्ययोजना बनाने के दिशा में आगे बढ़ने कहा, नगर निगम रिसाली में आने वाले समय में निगम व भवन सहित सभी प्रकार की आवश्यकता वाले विकास कार्यों को जल्द ही मूर्त रूप मिलेगा। यहाँ नगर निगम अंतर्गत स्कूल, कालेज, अस्पताल सहित सड़क, पानी की मूलभूत कार्यों को गति पूर्वक करते हुए निगम क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इस दिशा में आ रही जमीन संबंधी समस्या को लेकर गृह मंत्री ने जिला प्रशासन, निगम व बीएसपी के अधिकारियों की उच्च बैठक कर…

Read More

publicuwatch24.com,जशपुरनगर। संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज ने आज कुनकुरी विश्राम गृह में मरीजों की सुविधा के लिए ट्राॅमा वाहन का विधिवत पूजा अर्चना करके शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर महादेव कावरे, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष अंजना मिंज, एसडीएम कुनकुरी रवि राही, जनपद सीईओ रघुनाथ राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पी.सुथार, कुनकुरी बीएमओ के.कुजूर, और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। विधायक श्री यू.डी.मिंज ने शुभारंभ के अवसर पर कहा कि जशपुर जिले के गंभीर मरीजों को तत्काल उच्च स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इस…

Read More

publicuwatch24.com,सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कुंदेड़ गांव के 7 युवकों को नक्सलियों ने तीन दिन से अगवा कर रखा है. जब 19 जुलाई को पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तब सर्व आदिवासी समाज ने नक्सलियों से युवाओं को सकुशल रिहाई करने की अपील की. लेकिन अब इन युवकों को छुड़ाने पहुंचे 27 ग्रामीण भी नक्सलियों के कब्जे में हैं. एसपी सुनील शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। दरअसल 18 जुलाई को कुंदेड़ गांव के 7 युवकों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया. कुछ बाद ही गांव के 14 परिजन और अन्य ग्रामीण युवकों…

Read More

publicuwatch24.com,मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका के नाली घोटाले मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. कलेक्टर ने नगरपालिका अध्यक्ष, तत्कालीन सीएमओ समेत 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। दरअसल, मुंगेली नगरपालिका के परमहंस वार्ड में 17 लाख की लागत से नाली निर्माण किया जाना था. लेकिन बगैर नाली निर्माण के ठेकेदार को 13 लाख का भुगतान कर दिया गया। नाली घोटाले मामले में एसडीएम की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई थी. टीम की जांच में असंतुष्ट और विरोधाभास जवाब पाया गया. इसके बाद सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा पर्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि यह पर्व ईश्वर के प्रति समर्पण एवं त्याग का प्रतीक है. इससे ईश्वर के प्रति प्रेम और समाज में भाईचारा एवं एकजुटता की भावना बढ़ती है। भूपेश बघेल ने कहा कि परस्पर सद्भाव, एकता व भाईचारे की गौरवशाली परंपरा के अनुसार हम सब ईद-उल-अजहा पर्व मनाएं. साथ ही पर्व मनाते समय कोरोना गाइडलाइन का पालन करना भी हमारा दायित्व है।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् रायपुर द्वारा आयोजित वर्ष 2020-21 की उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (कक्षा 11वीं और 12वीं) का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षा कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए छात्रों को घरों में प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका प्रदाय कर परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। मंत्री डॉ.टेकाम ने उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् आगामी शिक्षण सत्र से रोजगार मूलक पांच डिप्लोमा…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर । छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ने श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया से मुलाकात की। श्री अग्रवाल ने मंडल के अध्यक्ष बनाये जाने पर आभार व्यक्त किया, वहीं मंत्री डॉ डहरिया ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों को आगे भी संचालित करने और गरीबों और श्रमिकों के साथ सदैव खड़े रहने कहा।

Read More

publicuwatch24.com,छत्तीसगढ़। बस्तर जिले में जगदलपुर नगरनार पुलिस ने आज अवैध तस्करो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. वही मुखबिर की सूचना के आधार पर मालवाहक ट्रक से 50 लाख की अवैध शराब बरामद किया है. ड्राइवर को मौके पर गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पुलिस टीम द्वारा नाकेबंदी की गई. चेकिंग के दौरान संदेह होने पर ट्रक को रोककर चालक से कड़ी पूछताछ किया गया. वही मौके से 50 लाख की अनुमानित कीमत की शराब को जप्त किया गया।

Read More