Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर । बारिश के मौसम में हैजा, पीलिया का प्रकोप कई क्षेत्रों में देखने को मिलता है। रायपुर जिले में आरंग, अभनपुर, नयापारा और रायपुर शहर की पुरानी बस्ती, खपराभट्ठी क्षेत्र फाइलेरिया रोग के लिए संवेदनशील माना जाता है। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लिम्फेटिक फाइलेरिया उन्मूलन और कृमि मुक्ति दिवस के लिए 19 से 24 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी ने विगत दिनों रेडक्रास सभाकक्ष रायपुर में अंतर्विभागीय जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक रायपुर ली। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। रायपुर में अब दुकानें रात 10 बजे तक खुलेंगी। शुक्रवार को जिला प्रशासन एक बड़ी राहत देते हुए राजधानी रायपुर में नाइट कर्फ्यू खत्म कर दिया। इसके अनुसार अब रोजाना दुकानें रात्रि 10 बजे तक खुलेंगी। अब तक दुकान खोलने की अनुमति रात आठ बजे तक थी। व्यापारिक संगठनों द्वारा लगातार राहत देने की मांग भी की जा रही थी। इस प्रकार बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ शापिंग माल, होटल व अन्य प्रतिष्ठान भी रात्रि 10 बजे तक खुल सकते हैं। सप्ताहांत होने के दिन यह छूट मिलने से उम्मीद है कि एमजी रोड, मरीन ड्राइव, मोतीबाग, बैजनाथपारा,…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मरीजों को समय पर हॉस्पिटल में भर्ती कराकर उन्हें नया जीवन देने में मदद करने वाली 108 संजीवनी एक्सप्रेस के पहिये राजधानी रायपुर में थम सकते है. ऐसा इसलिए क्योंकि 108 का संचालन करने वाले प्रबंधन पर स्टॉफ ने गंभीर आरोप लगाए है और इसके लिए वे एंबुलेंस सेवाएं बंद कर अपने ही दफ्तर के घेराव की तैयारी में है। 108 संजीवनी एक्सप्रेस में अपनी सेवाएं देने वाले कर्मचारियों ने लल्लूराम डॉट कॉम से उनके हक उठाने की मांग की है. स्टॉफ का कहना है कि प्रबंधन 3 महीने रोजाना 12-12 घंटे काम कराने के बाद उन्हें सैलरी…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। भाजपा सह प्रभारी नितिन नवीन आज रायपुर पहुंचे. वे यहां भाजपा की मैराथन बैठक में शामिल होंगे. सह प्रभारी नवीन महामंत्री, प्रभारियों, प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजकों, सह संयोजकों की बैठक लेंगे. इसमें पिछली बैठक के टॉस्क की समीक्षा होगी और आगामी 3 महीने के लिए नया टास्क दिया जाएगा। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी शामिल होंगे. इसके साथ ही भाजयुमो में बची हुई नियुक्ति को लेकर अध्यक्ष और प्रभारी से चर्चा करेंगे।

Read More

publicuwatch24.com,कवर्धा। नेशनल हाइवे रायपुर जबलपुर में ग्राम पगवाही के पास एक बार फिर हादसा हुआ है. तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़त हो गई. दुर्घटना में बोड़ला के नायब तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक सतीश बोड़ला में नायब तहसीलदार था. दो अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, डेढ़ घंटे तक क्षतिग्रस्त वाहन में सभी फंसे थे. कटर की सहायता से निकाला गया. घायल चंदन आबकारी विभाग में गार्ड है. चिल्फी थाना पुलिस जांच में जुटी है।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ ने कृषि विकास के क्षेत्र में एक बार फिर अपना परचम फहराया है। इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया को भारत सरकार द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र के रूप में पुरस्कृत किया गया है। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया को छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के प्रभावी क्रियान्वयन और कृषकों में उद्यमिता विकास के लिए सम्मानित किया गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 93वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कृषि भवन नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर । भाजपा दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल ने जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, उपाध्यक्ष आशु चंद्रवंशी, महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर और मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुुक्रवार को प्रदर्शन किया। पूर्व में भाजपा ने ज्ञापन सौंपकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अंतर्गत आने वाले माधव राव स्प्रे वार्ड रायपुरा में स्थित गिरिजाशंकर मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रचार्या के खिलाफ छात्रों से अवैध रूप से शुल्क वसूली की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की थी। विभागीय जांच में प्राचार्य रितु सुरंगे के खिलाफ छात्रों से अवैध शुल्क वसूली की शिकायत सही पाई गई।…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांव और किसानों के समन्वित विकास के लिए कृत संकल्पित है। मंत्री गुरू रूद्रकुमार आज मुंगेली जिले के पथरिया विकासखण्ड के ग्राम भटगांव में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कहीं। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत भटगांव में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बड़ी मात्रा में प्राणवायु देने वाले पीपल का पौधा और पशुधन के लिए चारागाह विकास योजना के अंतर्गत पौष्टिकता युक्त नेपियर घास रोपित की। उन्होंने जय माता काली…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के सदस्य एवं वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह ने शराब के मुद्दे पर भाजपा से तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले डॉ. रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी के नेता अब यह बताएं कि भाजपा शासित गुजरात में शराब बंदी लागू होने के बावजूद सरकारी होटल में शराब बेचने का फैसला क्यों लिया गया? रमन सिंह को अब इस बात का जवाब देना चाहिए कि क्या अब वे गुजरात में शराब बिक्री के खिलाफ फैसले के खिलाफ प्रदर्शन करने गांधीनगर जाएंगे। छत्तीसगढ़…

Read More

publicuwatch24.com,कोरिया। देश के 722 कृषि विज्ञान केन्द्रों में वर्ष 2020 का सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केन्द्र का पुरस्कार, कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया को प्राप्त हुआ है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा आई.सी.ए.आर. के 93 वें स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया को वर्ष 2020 पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि विज्ञान राष्ट्रीय प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर यह पुरस्कार प्रदान किया गया। आई.सी.ए.आर. के 93 वें स्थापना दिवस पर 16 जुलाई 2021 को…

Read More