Author: admin

डीआरजी के जवानो द्वारा घायल ग्रामीण को कटेकल्याण सीएचसी पहुंचाया गया publicuwatch24.com,दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तेलम टेटम गांव का है। मृतकों की पहचान को सा (35 वर्ष), दसई कवासी (16 वर्ष), दिनेश मरकाम (9 वर्ष) और फूफे कवासी (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश के साथ राजधानी रायपुर में भी वैक्सीन की कमी बरकरार है. सुबह से ही रायपुर के जिला अस्पताल में भारी भीड़ देखने को मिली. रायपुर शहर में केवल जिला अस्पताल में ही वैक्सीन लगाई जा रही है. ऐसे में लोग परेशान नजर आ रहे हैं। वैक्सीन लगाने पहुंचे लोगों का कहना है कि तीन-चार दिन भटकने के बाद आज उन्हें वैक्सीन लग रही है. वहीं वैक्सीन की संख्या भी केवल 200 ही है. 200 लोगों को वैक्सीन लगने के बाद बाकी बचे हुए लोगों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोगों का कहना है…

Read More

publicuwatch24.com, बीजापुर। विश्व आदिवासी दिवस पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब माओवादियों के सीसी प्रोटेक्शन ग्रुप कमांडर के कमांडर ने सपत्नीक आत्मसमर्पण किया. दोनों पर 8-8 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया गया है. सीआरपीएफ डीआईजी कोमल सिंह और एसपी कमलोचन कश्यप के समक्ष समर्पण करने वाले दोनों नक्सली नक्सली कमांडर जम्पन्न के साथ काम कर चुके हैं।

Read More

publicuwatch24.com,बिलासपुर। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का पांचवां राष्ट्रीय अधिवेशन बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न हुआ, जिसमें 500 से ज्यादा पत्रकार भिन्न-भिन्न राज्यों से उपस्थित हुए. कोरोना में शहीद हुए पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और रक्तदान शिविर में 100 से ज्यादा पत्रकारों ने रक्तदान करके समाज के प्रति अपने उत्तर दायित्व का वहन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, लेखक तथा अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पांडे को उनकी 41 साल की पत्रकारिता, 4 पुस्तकों के लेखन और पत्रकारों के विभिन्न संगठनों में किए गए कार्यों को लेकर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित…

Read More

publicuwatch24.com, गरियाबंद। जिले में एक बार फिर नक्सली गतिविधियां तेज हो गई है. नक्सली अब अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे है. बीती रात भी नक्सलियों ने उदंती सीतानदी सेंचरी में एक वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने बीती रात वन भैंसा सेंटर में बनी एक झोपड़ी में आग लगा दी है. इसके अलावा मौके पर बैनर पोस्टर भी लगाए गए है. जिसमें वन भैंसा सेंटर को हटाने की मांग की गई है. पोस्टर पर जारी करने वाले का नाम उदंती एरिया कमेटी लिखा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके के लिए…

Read More

publicuwatch24.com,बलरामपुर-रामानुजगंज। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखण्ड के रघुनाथनगर क्षेत्र में हाथियों ने आतंक मचा रखा है. लगभग 12 हाथियों का दल तमोर पिंगला वन अभयारण्य से भटककर ग्राम केसारी, गैना, सरना पहुंच गया है, और किसानों के घर और फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों की धमक से ग्रामीण दहशत में जीने को मजबूर हैं. हाथियों के दल ने ग्राम सरना में एक ग्रामीण का घर तक तोड़ डाला. हाथियों के हमले के दौरान परिवार घर में ही था, और किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब हुआ. बाद में परिवार को आंगनबाड़ी भवन में पनाह दी…

Read More

publicuwatch24.com,कवर्धा। जिले में जादूटोना के शक में खूनी वारदात हो गई है. आरोपी ने पड़ोसी पर धारदार टंगिया से प्राणघातक हमला कर दिया. हमले से पड़ोसी की मौके पर मौत हो गई. वहीं मृतक की पत्नी और बेटी बुरी तरह से घायल हो गईं. मृतक का नाम परदेशी बताया जा रहा है. हमले में घायल मां और बेटी का इलाज जारी है। वारदात कुकदर थाना क्षेत्र के बदना पंचायत के ग्राम कौवानार की है. रविवार रात करीब 8 बजे जादूटोना का आरोप लगाकर परिवार पर हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मंगल फरार हो गया.…

Read More

गौठानों में पौधरोपण, योगाभ्यास, पारंपरिक खेल-कूद और छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन publicuwatch24.com,रायपुर। हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत अपने परिवार के सदस्यों के साथ जांजगीर-चांपा जिले में अपने सारागांव स्थित निवास में कृषि यंत्रों की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर डॉ. महंत ने प्रदेशवासियों को साल के पहले त्यौहार की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने पूजा-अर्चना कर पर्व से जुड़ी परंपराओं का निर्वहन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह श्री विवेक सिसोदिया, श्री देवेश सिंह, श्री राजेश अग्रवाल, श्री मदनलाल अग्रवाल, श्री किशन सोनी सहित…

Read More

गोधन न्याय योजना से किसानों, पशुपालकों और महिलाओं को मिली नई ताकत publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज हरेली पर्व के मौके पर गोधन न्याय योजना के तहत किसानों, पशुपालकों, गौठान समिति और स्व सहायता समूह की महिलाओं को 7 करोड़ 86 लाख रूपए की राशि का अंतरण किया और सभी लोगों को हरेली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि साल भर पहले आज के दिन ही छत्तीसगढ़ में गौधन न्याय योजना की शुरूआत हुई थी और हमने दो रूपए किलो में गौठानों में गोबर खरीदी प्रारंभ की, तब किसी…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज ‘‘लोकवाणी‘‘ की 20वीं कड़ी में ‘‘आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास‘‘ विषय पर प्रदेशवासियों से बात-चीत करते हुए सबसे पहले छत्तीसगढ़ी में प्रदेशवासियों को पारंपरिक हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति के अनुसार हरेली साल का पहला त्यौहार है। इस दिन अपने गांव-घर, गौठान को लीप-पोत कर तैयार किया जाता है। गौमाता की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़िया भावना को ध्यान में रखते हुए हरेली सहित पांच त्यौहारों में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। उन्होने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए…

Read More