Author: admin

publicuwatch24.com,रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज परंपरागत रूप से छत्तीसगढ़ के पहले त्योहार हरेली धूमधाम से मनाई गई. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल और अन्य परिजनों के साथ विधिवत रूप से ग्राम्य देवी-देवताओं, तुलसी माता, नांगर, खेती में काम आने वाले औजारों, गेड़ी और गौमाता की पूजा कर अच्छी फसल की कामना की। उन्होंने पूरे प्रदेशवासियों को हरेली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं. पूरी तरह ग्रामीण परिवेश में सजे-धजे मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर चारों ओर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा दिखाई दी. आयोजन में मौजूद लोगों ने छत्तीसगढ़ी लोक संगीत, लोक नृत्य,…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश और गरियाबंद जिले में हो रहे लगातार हीरे की तस्करी पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं होता कि प्रदेश में हीरे से तस्करी के मामले सामने नहीं आते हों. कार्रवाई तो केवल कागजी दिखावे के लिए ही हो रहे हैं. हीरे की तस्करी ना जाने किस स्तर पर हो रही होगी, यह पुलिस के अलवा किसी को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि गरियाबंद जिले से हीरा खदान में हर साल हीरे की एक से दो करोड़ रूपये तक तस्करी के मामले पुलिस दर्ज कर रही है.…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। उत्तर प्रदेश में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में चार बच्चे और एक महिला शामिल हैं. हादसे के वक्त कार में सवार 7 लोग में से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी कोल फील्ड में मैनेजर महेश मोदनवाल अपनी पत्नी ममता, बेटा मयंक, बेटी तानिया मऊ के मधुबन स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. सफर में उनके साथ सेना में काम करने वाले उनके भाई दिनेश मोदनवाल, उनकी पत्नी दीपिका और…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। कोविड की आपदा में भी केंद्र सरकार ने जल के क्षेत्र में बेहतर काम किया है, जो 70 सालों में जो नहीं हुआ था. 2024 में एक भी मां-बहन सिर पर पानी उठाने को मजबूर नहीं होंगी. छत्तीसगढ़ में 2023 तक काम पूर्ण करने की तैयारी है. यह बात केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से चर्चा में कही। मिशन की प्रगति पर राज्य सरकार से चर्चा के लिए रायपुर पहुंचे गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि जल मिशन की शुरुआत 25 दिसबंर 2019 से हुई. कोविड-19 की चुनौती के बीच हमने…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। अमेरिका में रहते हुए भी अपनी मिट्टी की खुशबू को तरसते अप्रवासी ने हरेली गीत लिखी है. छत्तीसगढ़ की विभाश्री साहू अमेरिका में रहती हैं, वो तीज त्योहार शुरू होते ही अपनी मिट्टी की महक पाने आतुर हो गईं और अपने शब्दों में पिरोकर एक बहुत ही सुंदर हरेली गीत लिखी, जिसे उन्होंने बाल गायिका अनन्या नाग को भेजी। अनन्या नाग जो की कक्षा 7वीं की छात्रा है. उन्होंने इस गाने को अपना स्वर दिया है और छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है कि हमें अपनी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को भूलना नहीं है. हमें छत्तीसगढ़िया त्योहारों…

Read More

आकाशवाणी से 08 अगस्त रविवार को प्रसारित होगा विशेष साक्षात्कार publicuwatch24.com,रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा है कि अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर देश को आजादी दिलाने में छत्तीसगढ़ के आदिवासी वर्ग ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रादेशिक समाचार एकांश, आकाशवाणी, रायपुर द्वारा प्रसारित किए जा रहे विशेष साक्षात्कारों की श्रृंखला की पहली कड़ी में आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान छत्तीसगढ़ के कई ऐसे नायक हैं, जिनका योगदान और कुर्बानियां इतिहास के…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में बुनकर परिवारों के विद्यार्थी को छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु श्री रूद्र कुमार, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ के अध्यक्ष श्री मोतीलाल देवांगन, राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी शामिल हुए।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर है. प्रदेश में इस बार जल्दी धान खरीदी होगी. यह बयान खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने दिया है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के लगातार बाधाओ के बावजूद छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रभावित नहीं हुई. धान खरीदी के लिए हमारी तैयारी पहले की तरह ही होगी. इस बार धान खरीदी जल्दी करेंगे. 10 तारीख को धान खरीदी की उपसमिति की पहली बैठक है. आगामी सीजन के लिए क्या तैयारी करनी है. उस पर बैठक में निर्णय लिया जाएगा. प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट को भेजा जाएगा। वन नेशन वन राशन कार्ड…

Read More

पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला गिरोह publicuwatch24.com,भानुप्रतापपुर। पुलिस ने बकरा चोरी के आरोप में 4 लोगों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है, भानुप्रतापपुर निवासी निखिलेश शिवहरे के फार्म हाउस से इन चारों आरोपियों ने 1 लाख रुपये मूल्य के एक बकरा सहित चार बकरियों को चुराकर चारामा में बेच दिया था. प्रार्थी की शिकायत पर भानुप्रतापपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया और विवेचना में पता चला कि चारामा में राजेश सोनकर के यहां बकरे-बकरियों देखे गए हैं, जिसकी जांच में भानुप्रतापपुर से पुलिस गई एवं पूछताछ में पता चला कि चारामा के ही तीन…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर एक नेशनल न्यूज चैनल में प्रसारित होने के चंद मिनटों में ही प्रदेश में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में मंत्री सिंहदेव की ओर से इस खबर खंडन जारी किया गया है। टीएस सिंहदेव की कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर केवल पूर्णतः असत्य और निराधार है. टीएस सिंहदेव के विरुद्ध यह अफवाह फैलाई जा रही है. सभी से निवेदन है कि ऐसी झूठी खबरों पर ध्यान न दें।

Read More