डीआरजी के जवानो द्वारा घायल ग्रामीण को कटेकल्याण सीएचसी पहुंचाया गया

publicuwatch24.com,दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना कटेकल्याण थाना क्षेत्र के तेलम टेटम गांव का है। मृतकों की पहचान को सा (35 वर्ष), दसई कवासी (16 वर्ष), दिनेश मरकाम (9 वर्ष) और फूफे कवासी (40 वर्ष) के रूप में हुई है।