Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पीएम स्वनिधि महोत्सव में स्ट्रीट वेंडर्स के स्टॉल्स का किया अवलोकन, चाय, गुपचुप और फरा का लिया स्वाद
- पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर बालक छात्रावास भवन का किया शुभारंभ, विभिन्न विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
- मेहनत को मिली पूंजी, छोटे कारोबारियों के सपनों को उड़ान दे रही पीएम स्वनिधि : अरुण साव
- गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर भेंट की गई पोषण बास्केट, पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक
- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
- नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
- विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात
Author: admin
सीएम भूपेश बघेल ने की धान और दाल की देसी किस्मों की मार्केटिंग के लिए स्टार्टअप शुरु करने वाले युवा तरुण साहू की सराहना
publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के मुंगेली निवासी युवा कृषि स्नातक श्री तरुण साहू ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि उन्होंने कुछ युवाओं के साथ मिलकर ‘कृषि युग’ नाम से एक स्टार्टअप प्रारंभ किया है, यह स्टार्टअप धान और दालों की देसी किस्मों को सहेजने, उनके संरक्षण और जैविक तरीके से उनका उत्पादन करने का काम कर रहा है। साथ ही देसी उपजों का परम्परागत रुप से प्रसंस्करण कर उन्हें मार्केट में उपलब्ध करा रहा है। मुख्यमंत्री ने श्री तरुण साहू और उनके स्टार्ट अप द्वारा किए जा…
publicuwatch24.com,रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपशब्द कहकर विवादों में आए कालीचरण महाराज छत्तीसगढ़ पुलिस से बचने के लिए मध्य प्रदेश के खजुराहो में छिपे थे. राजधानी रायपुर से भागकर वे मंगलवार रात खजुराहो पहुंचे थे. जहां से सुबह चार बजे रायपुर पुलिस ने कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया था. जानकारी के मुताबिक कालीचरण महाराज खजुराहो के बागेश्वर धाम होटल में रुके थे. इससे पहले 27 दिसंबर को वह पल्लवी होटल में रुके थे. यहां मिले सीसीटीवी वीडियो में कालीचरण महाराज को खाना खाते और वहां आते-जाते देखा गया था. वहीं बागेश्वर धाम में उन्होंने एक साधारण कमरे को 300…
छत्तीसगढ़ की पुलिस बधाई की पात्र है, ऐसे व्यक्ति को पकड़कर कोर्ट में खड़ा कर दिया : सीएम भूपेश बघेल
publicuwatch24.com,रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आज गांधी मैदान में आयोजित गांधी हमारे अभिमान कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा – हमारी परंपरा में सभी शामिल होते हैं, दो दिन का धर्म संसद था जिसमें धार्मिक बातें होती हैं, हम किसी की आलोचना नहीं करते, सुधार की बात करते हैं. सुभाष चंद्र बोस के विचार महात्मा गांधी से अलग थे, वैचारिक मतभेद थे लेकिन रंगून से रेडियो के जरिए उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहा. आपत्तिजनक भाषा का विरोध किया गया, कालीचरण के पीछे क्या उद्देश्य था ये हमें नहीं पता…महापुरूषों ने महात्मा गांधी के…
publicuwatch24.com,देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16 हजार 764 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 220 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 1270 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 91 हजार…
publicuwatch24.com,com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ने लगी है। केवल बिलासपुर में 31 संक्रमित मिले हैं। शहरी क्षेत्र में सबसे ज्याद पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। संक्रमितों में 21 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना नए मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कल भी पूरे प्रदेश में 150 नए मरीज मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 500 के पार हो गई है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश…
publicuwatch24.com,बिलासपुर। जोनल स्टेशन के यार्ड में स्थित कटनी मिडिल लाइन में शुक्रवार की सुबह 7.45 बजे के करीब एक मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया। पटरी से उतरते है इंजन के पहिए जमीन में धंस गए। घटना के बाद जैसे ही हूटर बजा अधिकारी से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि घटना क्रास पाइंट में होने के कारण कटनी सेक्शन व मेन लाइन दोनों की गाड़ियां प्रभावित हो रहीं है। कटनी सेक्शन से ट्रेनें बिलासपुर आ सकती है पर यहां से नहीं जा सकेंगी। रेल प्रशासन ट्रेनों का…
publicuwatch24.com,रायपुर। बिलासपुर में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय ऑफिस का IPS अफसर बताकर एक युवक ने पुलिस को दिन भर नचाया। पुलिसकर्मी उसकी आवभगत में जुटे रहे। अफसरों ने उसे छत्तीसगढ़ भवन से लेकर शानदार होटल तक में रुकवाया। जब होटल का बिल देने की बारी आई तो हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद सारा मामला खुला। शाम होने तक आवभगत में लगी पुलिस ने ही उसे हवालात तक पहुंचाया। तारबहार थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी युवक रायपुर का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एक युवक छत्तीसगढ़ भवन पहुंचा और खुद को IPS…
publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए साल की शुरुआत घने कोहरे और बढ़ते ठंड के साथ होगी. कोहरे की वजह से यातायात पर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी. मौसम विज्ञानी एसके अवस्थी ने कहा कि चक्रवाती घेरे की वजह से बादल छाए हुए थे, जिसकी वजह से बारिश भी हुई. उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं हैं और आकाश भी मुख्यत: साफ रहने वाला है, जिसकी वजह से प्रदेश के कई…
publicuwatch24.com, रायपुर। पूर्व गृह मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कालीचरण की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि गिरफ्तारी विधि सम्मत नहीं है. इस तरह की गिरफ्तारी के पहले नोटिस दिया जाता है. दूसरे राज्य से गिरफ्तारी करते समय वहां की पुलिस को इन्फॉर्म करना पड़ता है. कोर्ट में पेश करना पड़ता है. इसलिए यह गिरफ्तारी विधि सम्मत नहीं है.पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि गांधीजी के नाम पर इस प्रकार की कार्रवाई करना विधि सम्मत नहीं है. जो लोग छत्तीसगढ़ में प्रभु राम के खिलाफ राम का अपमान करते हैं. माता सीता का अपमान…
राजनांदगांव कलेक्टर ने की कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर नागरिकों से टीका लगवाने की अपील
publicuwatch24.com,राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन के मद्देनजर नागरिकों से टीकाकरण की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपने और अपने परिवार को कोविड की तीसरी लहर के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए हमारा कर्तव्य बनता है कि हम स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार और अपने कार्यक्षेत्र व आसपास के अन्य लोगों को भी कोविड से सुरक्षा के लिए जागरूक करते रहें। जिन व्यक्तियों ने अब तक कोविड वैक्सीनेशन नहीं कराया है वे तत्काल अपने निकटतम टीकाकरण केन्द्र में जाकर अपना वैक्सीनेशन करायें। यदि परिवार में कोई सदस्य अथवा कार्यक्षेत्र एवं आसपास में…