Author: admin

publicuwatch24.com,जांजगीर-चांपा। कोरोना से बचाव के लिए 15 से 18 वर्ष के हितग्राहियों को 3 जनवरी सोमवार से कोविड के टीके लगाए जाएंगे। 15 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के टीकाकरण के लिए हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में 18 साल से अधिक आयु के हितग्राही भी प्रथम और द्वितीय खुराक का टीकाकरण करवा सकेंगे। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने 3 जनवरी सोमवार से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं। जांजगीर-चांपा जिले में लगभग 1,04,165 किशोर-किशोरियों को कोविड से सुरक्षा के टीके लगाए जाएंगे। किशोर-किशोरियों के लिए केवल…

Read More

publicuwatch24.com,अम्बिकापुर। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार बिहान समूह से जुड़ी महिलाओं को विविध प्रकार के रोजगारमूलक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। सुराजी ग्राम योजना अंतर्गत निर्मित गौठानों में इन महिला स्व-सहायता समूहों के द्वारा गोबर से वर्मी खाद निर्माण, वर्मी खाद उत्पादन, सब्जी उत्पादन, मछलीपालन आदि आयमूलक कार्य किया जा रहा है। सीतापुर विकासखण्ड के ग्राम लीचिरमा की ज्योति स्व-सहायता समूह औऱ आशा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने नए-नए आय के साधन अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। इन महिलाओं की लगन और सूझ-बूझ रोचक और प्रेरणादायक है। कुशल वित्तीय प्रबंधन से आय का साधन किया…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक दिवसीय प्रवास पर उत्तरप्रदेश के वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। प्रवास पर निकलने से पहले सीएम बघेल ने मीडिया से चर्चा की, जिसमें उन्होंने बैकुंठपुर नगर पालिका में क्रास वोटिंग की वजह से कांग्रेस को मिली हार पर नाराजगी व्यक्त की। सीएम बघेल ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जा सकती। निश्चित तौर पर जिम्मेदारी तय होगी और सख्त कार्रवाई भी होगी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक दिवसीय प्रवास पर यूपी के वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। आज शाम ही सीएम बघेल राजधानी भी…

Read More

publicuwatch24.com,अम्बिकापुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की तबियत अचानक बिगड़ गई है। उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मंत्री सिंहदेव को सर्दी खांसी की शिकायत होने पर कोरोना जांच भी कराई गई है। जिसकी रिपोर्ट आज देर शाम तक आ जाएगी। चिकित्सकों की निगरानी में मंत्री सिंहदेव का उपचार चल रहा है। कोरोना की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अपने निजी निवास तपस्या में होम आइसोलेट हो गए हैं।

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। के आरडी तिवारी आत्मानंद विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य चौरसिया द्वारा अक्षय ऊर्जा पर बनाई गई पेंटिंग छत्तीसगढ़ राज्य से नेशनल स्तर पर चयनित एवं पुरस्कृत हुई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति की ओर से आदित्य चौरसिया को जनवरी माह में विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आदित्य ने अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल पर बनाई गई पेंटिंग भी भेंट की। मुख्यमंत्री…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी PL पुनिया रायपुर पहुंच गए हैं। पीएल पुनिया तीन दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं। कल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। पार्टी की गतिविधियों और प्रभारियों के काम काज की समीक्षा की जाएगी। बैकुंठपुर नपा के परिणाम पर कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था जो भी हुआ बहुत गलत हुआ है। कमेटी बनाकर जांच करने के लिए कहा है। पीएल पुनिया ने कहा कि बैंकुठपुर नगरपालिका चुनाव में जिन्होंने पार्टी के साथ ​गलत किया उन दोषियों के खिलाफ 1 हफ्ते के भीतर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर पालिका…

Read More

publicuwatch24.com, बालोद। बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक ने उसे इतनी बुरी तरह रौंदा कि उसका एक पैर भी कट गया। कुछ देर बाद की उसकी जान भी चले गई। हादसे के वक्त अधेड़ उतरकर यूरीन करने जा रहा था। इस दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार ट्रक ने पहले उसे रौंदा फिर बस से जा टकराई। इससे 2 महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हादसा बालोद-कांकेर जिले की सीमा पर गुरूर थाना के चारामा के पास…

Read More

publicuwatch24.com,रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरा है. बृजमोहन अग्रवाल ने ‘दावते इस्लामी’ संस्था को जमीन को देने की तैयारी कर ली गई है. संस्था दावते इस्लामी को 25 एकड़ ज़मीन देने के लिए इश्तिहार छपा है. इसके लिए दावा आपत्ति मांगी गई है. बृजमोहन अग्रवाल ने कहा राज्य में ऐसे 5 हज़ार आवेदन हैं, जिन्होंने सामुदायिक भवन के लिए ज़मीन मांगी है. ऐसे लोगों को कहा गया है कि 750 फ़ीट से ज़्यादा ज़मीन नहीं दी जा सकती, लेकिन पाकिस्तान में पंजीकृत संस्था…

Read More

publicuwatch24.com,जांजगीर- चापा। जांजगीर में एक जोरदार सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई है। एक बाइक में सवार तीनों युवक खड़े ट्रक से जाकर टकरा गए। स्पीड ज्यादा होने की वजह से हादसा गंभीर हो गया और तीनों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक एक बाइक पर जा रहे थे, इसी दौरान नेशनल हाईवे-49 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। युवकों के बैग से पुलिस को शराब की बोतलें मिली हैं। तीनों युवकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। हादसा जांजीगर थाना क्षेत्र में…

Read More

publicuwatch24.com,सुकमा। सुकमा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक नए साल के पहले दिन करिगुंडम केम्प में 9 महिला नक्सली समेत 44 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. बताया जा रहा है, कि बड़ी संख्या में ग्रामीण भी साथ में पहुंचे थे. एसपी ने कहा शासन की योजना का लाभ दिया जाएगा .साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों और सरेंडर करने वाले नक्सलियों को भोजन कराया।

Read More